-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Crime »
- A Woman Was Arrested In Motihari Bihar For Possessing Illegal Weapons
मोतिहारी में अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार, देशी कट्टा और दो मैगजीन बरामद
- Written By: पूजा सिंह
Bihar news: पुलिस ने मोतिहारी में एक घर में छापेमारी कर कई हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

मोतिहारी में अवैध हथियारों के साथ महिला गिरफ्तार
Bihar Crime News: बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रविवार को रामगढ़वा थाना क्षेत्र के एक घर में छापेमारी कर कई हथियार जब्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
दरअसल, पुलिस को यह सूचना मिली थी कि रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बिनवलिया गांव में हृदय यादव के घर में काफी मात्रा में हथियार छिपाकर रखे गए हैं, जिससे किसी बड़ी अपराध की संभावना है। इस सूचना के आधार पर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में इस सूचना के सत्यापन के लिए एक विशेष टीम का गठन किया।
महिला के कमरे से मिला हथियार
रक्सौल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने बताया कि गठित टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए हृदय यादव के घर पर छापेमारी की गई। इस क्रम में तलाशी अभियान के दौरान उसके कमरे में स्थित एक बड़े बक्से से एक पिस्टल, दो मैगजीन, एक देशी कट्टा एवं राम जी यादव के कमरे से एक नाली बंदूक बरामद की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
31 हाईटेक बस डिपो, 200 करोड़ का बॉन्ड… बिहार कैबिनेट ने खोला विकास का पिटारा, 29 फैसलों पर लगाई मुहर
सिया पॉइंट कहां है? केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद पर्यटकों की बढ़ी तादात, गाइड से पूछा जा रह एक ही सवाल
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
Son Kills Father: पिता से झगड़ा बना मौत की वजह, बेटे ने किया दिल दहला देने वाला कांड
एक आरोपी फरार
उन्होंने बताया कि पुलिस आने की भनक लगने के बाद हृदय यादव फरार हो गया। पुलिस ने राम जी यादव की पत्नी लालमुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उनसे पूछताछ की जा रही है।उन्होंने बताया कि इस मामले में रामगढ़वा थाना क्षेत्र में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें : फिर सुलग उठा अमेरिका! यूक्रेनी महिला रिफ्यूजी की हत्या से बवाल, VIDEO देखकर कांप जाएगा कलेजा
दोनों आरोपी गिरफ्तार
इधर, समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के कृष्णा चौक से पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से तीन कट्टे बरामद किए गए हैं। आरोपियों की पहचान इंद्रवारा निवासी विकास कुमार और बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। डीएसपी बीरेंद्र कुमार मेघावी ने रविवार को बताया कि कृष्णा चौक पर दो संदिग्धों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने छानबीन की और दोनों आरोपियों के पास से तीन कट्टे बरामद किए।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
A woman was arrested in motihari bihar for possessing illegal weapons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














