- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bjp Mayors Son Attacked Modi Government In Front Of Cm Mohan Yadav
BJP मेयर के बेटे ने बजाई मोदी सरकार की ‘बांसुरी’, मंच से सुनते रहे CM मोहन यादव; VIDEO ने काटा बवाल
- Written By: Saurabh Pal
MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा मेयर के बेटे ने सीएम मोहन यादव के सामने केंद्र सरकार पर जमकर हमला किया। इस दौरान मंच पर बैठा भाजपा का नेतृत्व तालियां बजाता रहा।

सीएम मोहन यादव, संघमित्र भार्गव (फोटो-सोशल मीडिया)
MP News: इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लड़के ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार की बखियां उधेड़ रहा है। वहीं मंच पर बैठे मुख्यमंत्री मोहन यादव, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र तोमर मंच पर बैठे मजबूरी ताली बजा रहे हैं। यह वीडियो इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में आयोजित वाद-विवाद प्रतियोगिता का है।
वीडियो वायरल होने के बाद सरकार की किरकरी होने लगी तो विवादों से बचने के लिए मुख्यमंत्री के लाइव स्ट्रीम से वीडियो हटा दिया गया। लड़के ने मंच से ऐसे-ऐसे खुलासे और हमले किए की विपक्ष में सरमा जाए। इस वीडियो को इसलिए भी हाथोंहाथ लिया जा रहा है, क्योंकि लड़का भाजपा नेता का बेटा है।
‘भूमि अधिग्रहण में घोटाले हुए’
जिस लड़के के भाषण ने सोशल मीडिया पर बवाल काट रखा है, उसका नाम संघमित्र भार्गव है। उसने अपने भाषण में भरे मंच से भाजपा की केंद्र और राज्य की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि बुलेट ट्रेन का वादा हुआ था। कहा गया था कि 2022 तक अहमदाबाद से मुंबई तक सरसराते हुए ट्रेन जाएगी। 2025 आ गया है, बुलेट ट्रेन तो नहीं वादाखिलाफी की रफ्तार से दौड़ रही है। करोड़ों रुपए खर्च हो गए, जमीन अधिग्रहण में घोटाले हो गए हैं, लेकिन बुलेट ट्रेन सरकार की पावर पॉइंट प्रजेंटेशन से बाहर नहीं आई पाई।
सम्बंधित ख़बरें
पन्ना के अजयगढ़ जनपद क्षेत्र में बड़ा हादसा, कुएं में दबे 5 मजदूर, दो की मौत; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
MP Politics News: दतिया संभावित उपचुनाव बना बीजेपी के लिए ‘अग्निपरीक्षा’, अंदरखाने तैयारियों में जुटी पार्टी
गर्लफ्रेंड का चैलेंज पूरा करने 600KM दूर दतिया पहुंचा युवक, कलेक्टर से मिलने से पहले ही हुआ बेहोश, जानें मामला
Shivraj Singh Book: अपनापन’ में दिखेगा पीएम मोदी संग 35 सालों का सफर, शिवराज सिंह चौहान की किताब का विमोचन
’10 साल 20 हजार लोगों की रेल हादसे में मौत’
आगे संघ मित्र ने कहा कि सरकार कहती है कि कवच तकनीक सिस्टम से रेल हादसे खत्म हो जाएंगे, लेकिन आपको बता दूं कि पिछले 10 साल में 20 हजार लोगों ने रेल हादसे में अपनी जान गंवाई है। स्टेशन री-डेवलपमेंट की बात होती है, कहते हैं कि 400 स्टेशन हम एयरपोर्ट जैसे बनाएंगे, लेकिन बनते कितने हैं केवल 20। वहां से भी जनता की आवाज आती है कि यहां चमकते बोर्ड तो हैं, लेकिन पीने का पानी महंगा है। मैं आपको यह बताना चाहता हूं कि सरकार कहती है कि सबका साथ सबका विकास, लेकिन रेलवे में हो रहा है दलाल का साथ और जनता निराश।
मध्य प्रदेश का ये वीडियो गज़ब है… मंच पर मुख्यमंत्री समेत BJP के तमाम नेता हैं. उसी मंच पर इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव का पुत्र BJP सरकार की पोल खोल रहा है. pic.twitter.com/azyMb6sA51 — Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) September 5, 2025
ये भी पढ़ें-केतकी सिंह पर सपा का कानूनी शिकंजा, नोटिस भेज कहा- माफी मांगो नहीं तो ठोकेंगे 5 करोड़ का केस
‘चोर की दाड़ी में तिनका’
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इस तरह की वाद-विवाद प्रतियोगिताओं से नई पीढ़ी के अच्छे वक्ता सामने आते हैं। इस दौरान संघमित्र के पिता ने कहा कि मैंने भाषण नहीं तैयार कर करवाया है। इस सीएम ने कहा आप अपने पर क्यों ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि चोर की दाड़ी में तिनका का मुहावरा बड़ा चलता है, लेकिन ये बात मैं आपके लिए नहीं कह रहा हूं।
Bjp mayors son attacked modi government in front of cm mohan yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोलापुर में पत्नी की 50 बार चाकू मारकर हत्या, पति ने थाने पहुंचकर किया सरेंडर
May 26, 2026 | 03:15 PMप्याज की कीमत पर CM फडणवीस को बड़ा बयान, विपक्ष के आंदोलन पर भड़के, कहा- कुछ लोग फोटो खिंचवाने…
May 26, 2026 | 03:12 PMशाजापुर में लुटेरी दुल्हन गिरोह सक्रिय, शादी के नाम पर दो परिवारों से ठगे ₹5.5 लाख रुपए, थाने पहुंचे पीड़ित
May 26, 2026 | 03:11 PMनासिक में प्याज आंदोलन के दौरान हर्षवर्धन सपकाल की फिसली जुबान; पीएम मोदी और फडणवीस को कहे अपशब्द
May 26, 2026 | 03:10 PMवर्धा में आंधी-तूफान के साथ हुई बेमौसम बारिश; गर्मी से राहत, पर मंडी में भीगा क्विंटल अनाज
May 26, 2026 | 03:10 PMAkola: इंधन दरवृद्धि के विरोध में सड़क पर उतरी VBA, जिलाधिकारी कार्यालय तक निकाला बैलगाड़ी मोर्चा
May 26, 2026 | 03:07 PMRamakant Dayama Death: ‘चक दे इंडिया’ फेम अभिनेता रमाकांत दायमा का निधन, फिल्म और थिएटर जगत में शोक की लहर
May 26, 2026 | 02:54 PMवीडियो गैलरी

ओंकारेश्वर मंदिर में श्रद्धालु और मंदिर कर्मियों के बीच चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल होने के बाद बड़ा एक्शन
May 26, 2026 | 01:27 PM
अल्का लांबा बढ़ी मुश्किलें; 22 महीने पुराने केस में कोर्ट ने माना दोषी, 5 जून को होगी सजा, क्या था मामला?
May 26, 2026 | 01:10 PM
फिर बढ़े डीजल-पेट्रोल, क्या रोजमर्रा की चीजें भी होंगी महंगी? VIDEO
May 25, 2026 | 06:19 PM
सामूहिक विवाह के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा: 42 परिवारों से लाखों की ठगी, न आई दुल्हन, न मिले आयोजक
May 25, 2026 | 02:40 PM
पेट्रोल-डीजल के और बढ़ेंगे दाम! RJD नेता ने दिए बड़ी मुसीबत के संकेत, देखें VIDEO
May 25, 2026 | 02:16 PM
बांद्रा बुलडोजर एक्शन पर भड़के AIMIM नेता, बोले घुसपैठियों के बहाने जनता पर किया जुल्म, VIDEO वायरल
May 25, 2026 | 12:56 PM














