- Hindi News »
- Travel »
- Celebrate Christmas At These Snowy Places In India With Family
क्रिसमस पर इन बर्फीली जगहों पर मनाएं जश्न, फैमिली के साथ करें फुल इंजॉय
Christmas Celebration Places: दिसंबर के महीने में कई जगहों पर क्रिसमस की रौनक देखने को मिलती है। ऐसे में घूमने का प्लान परिवार के साथ यादगार हो सकता है। इसके लिए आप कुछ जगहों को चुन सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा

क्रिसमस सेलिब्रेशन (सौ. फ्रीपिक)
Best Places to Visit During Christmas: क्रिसमस का नाम सुनते ही मन में बर्फ, लाइट्स और चारों तरफ रौनक की तस्वीर दिखाई देने लगती है। अगर आप इस बार परिवार के साथ कुछ अलग और यादगार प्लान करना चाहते हैं तो भारत की कुछ बर्फीली डेस्टिनेशन को क्रिसमस के लिए चुन सकते हैं। ये जगहें आपको क्रिसमस फिल्मी और फेयरीटेल जैसा बना देंगी। यहां पर आपको विंटर मैजिक देखने को मिलेगा जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को हमेशा याद रहेगा।
मनाली
क्रिसमस पर दिसंबर में मनाली की सैर करना एक अच्छा आइडिया है। यहां परिवार के साथ हिडिम्बा मंदिर में फोटोशूट, मॉल रोड पर कैफे की वाइब और बच्चों के लिए स्नो में मजे करने के लिए काफी कुछ है। क्रिसमस के समय यहां के स्थानीय कैफे में रौनक देखी जा सकती है। रात के समय खास डेकोरेशन से पूरी जगह यूरोप जैसा फील देती है।
औली
क्रिसमस पर एडवेंचर का तड़का लगाना चाहते हैं तो औली घूमने का प्लान एकदम परफेक्ट है। यहां की स्लोप्स इतनी खूबसूरत है कि परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर सबका ध्यान खींच लेंगी। स्कीइंग, चेयरलिफ्ट राइड, रोपवे आपके बच्चे और फैमिली को एक्साइटेड रखेंगे। दिसंबर में यहां पर बहुत ही मजेदार माहौल रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान का डर या पर्यटन में गिरावट…18 महीने तक बंद रहेगा Dubai का ये आलीशान होटल, जानें क्या है असली वजह
गर्मियों में भीड़ से हैं परेशान? उत्तराखंड के इन हिडन हिल स्टेशनों का बनाएं प्लान
April 2026 में घूमने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहें, सुकून और एडवेंचर का अनोखा संगम
हनुमान जयंती 2026: बजरंग बली के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन से पूरी होगी हर मनोकामना
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में पहाड़ों पर कैंपिंग करना होगा मजेदार, बस इन बातों का रखें ध्यान
दार्जिलिंग
बर्फ से ढका दार्जिलिंग दिसंबर की ठंड में बहुत मजेदार जगह है। जहां के नजारे आपके आंखों को सुकून देने वाले हैं। क्रिसमस पर यहां सेंट एंड्रयूज चर्च में खास प्रोग्राम होता है। इसके अलावा टॉय ट्रेन की विंटर स्पेशल राइड बच्चों को खुश कर देगी। यहां पर आप परिवार के साथ वेकेशन मनाने के लिए आ सकते हैं।
इन जगहों के अलावा गुलमर्ग में असली स्नो पैराडाइज देख सकते हैं। यहां बर्फ इतनी कोमल और सफेद होती है कि हर मोड़ पर तस्वीर खिंचवाने का मन करेगा। छोटे बच्चों के साथ आप कुफरी भी जा सकते हैं जहां स्नो पार्क, घुड़सवारी और क्रिमसम की धूम देखने को मिलेगी।
क्रिसमस पर घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 22 से 25 दिसंबर तक प्लान बना लें क्योंकि बाद में काफी भीड़ हो जाती है और होटल काफी महंगे हो सकते हैं। अपने साथ हैंड ग्लव्स, टॉर्च और थर्मल जरूर रखें। स्थानीय हॉट कोको और क्रिसमस केक को जरूर ट्राई करें। दिसंबर में इन जगहों की खूबसूरती पीक पर होती है जिसकी वजह से यहां पर कई लोग वेकेशन मनाने आते हैं।
Celebrate christmas at these snowy places in india with family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
वाराणसी के हॉरर रेस्टोरेंट का वीडियो वायरल, बच्चे को डराने पर उठे सवाल
Apr 19, 2026 | 02:27 PMMahavatar Parshuram का दमदार टीजर रिलीज, भगवान विष्णु के छठे अवतार की कहानी बड़े पर्दे देगी दस्तक
Apr 19, 2026 | 02:27 PMIran 28 फरवरी से बंद अपना एयरस्पेस चार चरणों में खोलेगा, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मिलेगी राहत।
Apr 19, 2026 | 02:23 PM‘कांग्रेस ने पाले हैं हरे विषैले सांप’: विजय वडेट्टीवार के ‘विषवल्ली’ तंज पर नवनीत राणा का करारा पलटवार
Apr 19, 2026 | 02:15 PM13 करोड़ वसूले, फिर भी 32 करोड़ बकाया; यवतमाल में जल आपूर्ति पर संकट गहराया
Apr 19, 2026 | 02:01 PMचंद्रपुर में प्रदूषण कम करने के लिए जल्द होगी उद्यमियों की बैठक, मंत्री ने एमपीसीबी अधिकारियों को दिए निर्देश
Apr 19, 2026 | 01:59 PMओबीसी से लेकर परिसीमन तक…PM Modi ने विपक्ष के हर वार का दिया करारा जवाब, कहा- हम झुकेंगे नहीं
Apr 19, 2026 | 01:54 PMवीडियो गैलरी

ASP अनुज चौधरी का ‘स्वैग’ या नियमों का मखौल? रील बनाने वाले ‘हीरो’ अफसर की गाड़ी में मिलीं 3 बड़ी कमियां
Apr 18, 2026 | 10:42 PM
UP News: 10 हजार रुपये जमा फिर भी 4 हजार बकाया? बिजली बिल के खेल में फंसा आम आदमी
Apr 18, 2026 | 10:32 PM
शर्मनाक! हाथ में सिगरेट, टेबल पर शराब और मास्टर जी जांच रहे बोर्ड की कॉपियां; देखिए VIDEO
Apr 18, 2026 | 10:17 PM
अखिलेश यादव की तारीफ पड़ी भारी? जिस दुकान पर पी थी चाय, वहां ताला लटकाने पहुंची प्रशासन की टीम
Apr 18, 2026 | 10:08 PM
सिर्फ 2 रसगुल्ले खाने पर इतनी बड़ी सजा, ठेकेदार ने बच्चे को डीजल डालकर लगा दी आग, वारदात जान खून खौल उठेगा!
Apr 18, 2026 | 09:58 PM
पटना में SVU ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के ठिकानों पर किया रेड, आय से अधिक संपत्ति जुटाने का आरोप
Apr 18, 2026 | 02:11 PM














