सर्दियों में पाचन की प्रक्रिया काफी धीमी होती है। इसके लिए आप अखरोट का सेवन कर सकते है। सर्दियों में अखरोट खाने के कई फायदे होते है।अखरोट पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें हेल्दी फैट्स, पोटैशियम, फाइबर, आयरन, विटामिन बी6 और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गर्माहट, वजन कंट्रोल और ब्रेन हेल्थ को फायदा मिलता है।