-
गुरु, 18 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Police Mobile Lost Recovery Operation 1000 Recovered
MP News: पुलिस का ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान, 1000 से ज्यादा लोगों को वापस मिले उनके खोए हुए फोन
- Written By: सजल रघुवंशी
MP Police Operation: पुलिस ने 'तेरा तुझको अर्पण' और 'ऑपरेशन रिंगटोन' जैसे अभियानों के तहत 1021 गुमशुदा मोबाइल बरामद किए हैं। बता दें कि यह फोन उनके असली मालिकों को लौटा दिए गए हैं।

तेरा तुझको अर्पण ऑपरेशन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Madhya Pradesh Police Mobile Lost Recovery Operation: मध्य प्रदेश पुलिस ने अलग-अलग हिस्सों के 1000 से ज्यादा मोबाइल फोन धारक को खुश कर दिया है, क्योंकि गुम हुए अथवा चोरी गए मोबाइलों को बरामद कर मालिकों के सुपुर्द किया गया है।
राज्य पुलिस की ओर से दी गई आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में 1021 मोबाइल फोन जिनकी कीमत लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है, नागरिकों को लौटाए गए हैं। मोबाइल मालिकों ने अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर मध्य प्रदेश पुलिस का आभार माना है।
ग्वालियर पुलिस ने चलाया ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान
मिली जानकारी के अनुसार, ग्वालियर जिले में ‘तेरा तुझको अर्पण’ अभियान के तहत ग्वालियर की साइबर सेल टीम द्वारा सीईआईआर पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 571 गुम मोबाइल फोन जब्त किए, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1 करोड़ 41 लाख रुपए है। साथ ही लावारिस मिले मोबाइलों को स्वयं साइबर सेल में जमा कराने वाले जागरूक नागरिकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
काली पट्टी और PM का पुतला दहन; मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर महिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
‘मंत्री जी गए और सरकारी विभागों के काउंटर खाली’, VIP दौरे तक सीमित रह गई गोविंद सिंह राजपूत की जनकल्याण शिविर!
महिदपुर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का महा-ऐलान; 188 करोड़ के सामाकोटा बैराज से बदलेगी 18 गांवों की किस्मत
सतना पुलिस का ऑपरेशन रिंगटोन 2.0
इसी तरह सतना जिले में पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन रिंगटोन 2.0’ के तहत सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 155 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर जब्त किए गए, जिनकी कीमत लगभग 29 लाख 31 हजार रुपए है। मोबाइल बरामद करने के मामले में गुना पुलिस को भी बड़ी सफलता मिली है। यहां पुलिस ने तकनीकी दक्षता एवं सीईआईआर पोर्टल की सहायता से 64 गुम मोबाइल फोन जब्त कर संबंधित धारकों को सुपुर्द किए हैं। जब्त मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख 50 हजार रुपए है।
यह भी पढ़ें: ट्विशा शर्मा केस में नया मोड़! शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मिले चोट के निशान; परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
जबलपुर में 106 गुम मोबाइल जब्त
जबलपुर जिले में साइबर सेल टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई करते हुए 106 गुम मोबाइल फोन (लगभग 18 लाख रुपए) जब्त किए गए। इसी तरह आगर मालवा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन रिंगटोन” के तहत 81 गुम मोबाइल फोन जब्त कर उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 15 लाख रुपए से अधिक है। इस दौरान नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट फ्रॉड एवं यातायात नियमों के प्रति भी जागरूक किया गया।
Mp police mobile lost recovery operation 1000 recovered
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Jungle Jalebi Benefits: स्वाद और सेहत का खजाना है जंगल जलेबी, यहां जानिए इसके फायदे
Jun 17, 2026 | 11:30 PMMP News: युवक को मारते रहे गुंडे, देखता रहा डायल 112 का आरक्षक; मुरैना में दबंगों के सामने पुलिस प्रशासन लाचार
Jun 17, 2026 | 11:23 PMPranit More से लेकर समय रैना तक, जब स्टैंड-अप कॉमेडी के पंच और जोक्स बन गए पुलिस शिकायत और FIR की वजह
Jun 17, 2026 | 11:22 PMछत्रपति संभाजीनगर में जायकवाड़ी से स्थायी जलापूर्ति की तैयारी, 1500 MM पाइपलाइन की सफाई और परीक्षण जारी
Jun 17, 2026 | 11:19 PMऑपरेशन टाइगर-3 से यूबीटी में हड़कंप! सांसदों के बाद अब टूटेंगे 17 विधायक और दर्जनों पार्षद? शिंदे गुट का दावा
Jun 17, 2026 | 11:12 PMED Raid On Mahesh Timber: बैंक धोखाधड़ी मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-गोवा समेत 11 ठिकानों पर छापेमारी
Jun 17, 2026 | 11:12 PMक्या शिवसेना में बगावत बन चुकी है परंपरा? 1991 से 2026 तक विद्रोह की पूरी टाइमलाइन- VIDEO
Jun 17, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

अयोध्या में महिलाओं की निजता पर भी टैक्स? सरयू घाट के चेंजिंग रूम का यह सच जानकर भड़क उठे लोग, देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:44 PM
इंदौर में ₹29 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला फौजी, वारदात के बाद गया मंदिर; पुलिस ने किया गिरफ्तार, VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:29 PM
अगर हमें सुरक्षा नहीं मिली तो… UP के वकीलों का फूटा गुस्सा, प्रयागराज में निकाला जुलूस; देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 09:13 PM
नाविकों की मौत से ट्रेड डील तक, 16 महीने बाद आमने-सामने मोदी-ट्रंप! किन मुद्दों पर होगी चर्चा?
Jun 17, 2026 | 07:31 PM
रांची में RSS कार्यालय पर हुआ हमला, पेट्रोल बम से कार्यालय जलाने की साजिश! देखें VIDEO
Jun 17, 2026 | 02:36 PM
कंगाल पाकिस्तान ने खोजा कमाई का नया जुगाड़, अब यूट्यूब और इंस्टाग्राम से होने वाली इनकम पर लेगा टैक्स- VIDEO
Jun 16, 2026 | 11:09 PM













