-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Trump China Visit Russia Escalates War Missile Attack Kyiv Devastation
इधर चल रही थी ट्रंप-जिनपिंग की मीटिंग, उधर पुतिन ने बरसा दी यूक्रेन पर मिसाइल; कीव में मची भारी तबाही
- Written By: अमन उपाध्याय
Missile Attack Kyiv: डोनाल्ड ट्रंप की चीन यात्रा और शांति वार्ता के बीच रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया है। कीव में 9 मंजिला इमारत गिरने से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है।

कीव पर मिसाइल हमला, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Russia Missile Attack Kyiv: एक तरफ जहां दुनिया के दो सबसे शक्तिशाली नेता ट्रंप और जिनपिंग बीजिंग में वैश्विक शांति और स्थिरता पर चर्चा कर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला बोल दिया है। गुरुवार तड़के हुए इस हमले ने न केवल यूक्रेन की राजधानी कीव को दहला दिया, बल्कि शांति की उन उम्मीदों को भी बड़ा झटका दिया है जो हाल ही में ट्रंप की मध्यस्थता के बाद जगी थीं।
कीव में 9 मंजिला इमारत जमींदोज
रूसी सेना द्वारा किए गए इस हमले में राजधानी कीव का डार्नित्सिया जिला सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां रूस की एक मिसाइल सीधे नौ मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक पर जा गिरी, जिससे पूरी इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए आपातकालीन टीमें सुबह से ही जुटी हुई हैं।
गृह मंत्री इगोर क्लिमेंको के अनुसार, इस मलबे से अब तक चार लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और 33 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इमारत के सभी 18 अपार्टमेंट पूरी तरह नष्ट हो गए हैं और अभी भी कम से कम 10 लोग लापता बताए जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
हम न डरते हैं और न… अफगान मंत्री ने पाकिस्तान को दी खुली धमकी, कहा- हमने बड़ी ताकतों को हराया
Explainer: खामेनेई के जनाजे में क्यों शामिल नहीं हो रहे PM मोदी? जानिए क्या है भारत की ‘डेलिगेशन’ डिप्लोमेसी
फिर बिल से बाहर निकले बिलावल भुट्टो, सिंधु जल संधि पर भारत को दी परमाणु धमकी, कहा- पानी रोकना अस्तित्व पर हमला
ड्रोन और मिसाइलों से हमला
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने इस हमले की भयावहता बताते हुए कहा कि रूस ने गुरुवार को बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों सहित 1560 से अधिक ड्रोन लॉन्च किए। यह लगातार तीसरा दिन है जब रूस ने यूक्रेन पर इस तरह के बड़े हवाई हमले किए हैं। हालांकि, यूक्रेनी वायु सेना ने दावा किया है कि उन्होंने रात भर में 693 रूसी हमलावरों को निष्क्रिय किया, जिनमें 41 मिसाइलें और 652 ड्रोन शामिल थे। इसके बावजूद, 15 मिसाइलें और 23 ड्रोन सुरक्षा घेरे को भेदकर 24 अलग-अलग जगहों पर अपना निशाना बनाने में सफल रहे।
A rescue operation is currently underway in Kyiv at the site of a Russian drone strike on a nine-story residential building – an entire section of the building has been completely destroyed. Dozens of people have been rescued. Tragically, one person has been killed. My… pic.twitter.com/HKyqZ4sFv3 — Volodymyr Zelenskyy / Володимир Зеленський (@ZelenskyyUa) May 14, 2026
निवासियों में दहशत का माहौल
रूस के इन हमलों के कारण कीव सहित 11 क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह प्रभावित हुई है। कीव के अलावा, रूस ने क्रेमेनचुक, बिला त्सेरकवा, खार्किव, सुमी और ओडेसा जैसे शहरों को भी निशाना बनाया। खार्किव में हुए हमले में तीन बच्चों सहित 28 लोग घायल हुए हैं। जिसके चलते स्थानीय निवासियों के बीच भारी डर और दहशत का माहौल बना हुआ है।
ट्रंप की शांति अपील को पुतिन का करारा जवाब?
यह हमला कूटनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील समय पर हुआ है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पुतिन और जेलेंस्की से की गई युद्धविराम की अपील के चलते 72 घंटों तक जारी शांति ट्रंप के चीन पहुंचते ही रूस की आक्रामक मिसाइल बमबारी से टूट गई।
यह भी पढ़ें:- फाइटर जेट्स का ‘बॉडीगार्ड’ बनेगा यह ताकतवर ड्रोन, भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच हुई बड़ी चर्चा, जानें क्यों है अहम?
यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने इसे अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए एक्स पर लिखा कि जब बीजिंग में शांति की बात हो रही है तब पुतिन कीव पर मिसाइलें दाग रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब केवल अमेरिका और चीन के संयुक्त दबाव से ही पुतिन को युद्ध रोकने के लिए मजबूर किया जा सकता है।
Trump china visit russia escalates war missile attack kyiv devastation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राम मंदिर चढ़ावा कांड: किसके पास मिला कितना धन? SIT ने कोर्ट में पेश की लिस्ट, जानकर उड़ जाएंगे होश
Jul 01, 2026 | 10:15 PMमंडला में साइको स्टाइल में बाइक चोरी करने वाला शातिर गिरफ्तार; पेट्रोल खत्म होते ही बदल देता था बाइक
Jul 01, 2026 | 10:15 PMचेंबूर स्कूल बस हादसे में BMC की बड़ी गाज; सब-इंजीनियर सस्पेंड, विभागीय जांच और कड़े एक्शन के आदेश
Jul 01, 2026 | 10:11 PMExplainer: कल तक आलोचना, आज ‘फरिश्ता’! जानिए PM मोदी को लेकर क्यों अचानक बदल गए डोनाल्ड ट्रंप के सुर
Jul 01, 2026 | 10:06 PMग्वालियर में आधी रात सड़क पर खूनी बवाल; पुराने विवाद में युवक पर लाठी-डंडों से हमला CCTV में कैद हुई वारदात
Jul 01, 2026 | 10:02 PMOnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Jul 01, 2026 | 09:51 PMHealthy Habits: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है संक्रमण का खतरा, स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये 5 जरूरी आदतें
Jul 01, 2026 | 09:49 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM













