ईंधन बचत पर BJP सख्त, 100 गाड़ियों का काफिला लाने वाले सौभाग्य सिंह को CM का नोटिस; निरस्त हो सकती है नियुक्ति!

Madhya Pradesh News: मुख्यमंत्री कार्यालय ने सौभाग्य सिंह को 100 गाड़ियों का काफिला निकालने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही उनके प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी निलंबित कर दिए गए हैं।
Saubhagya Singh Notice CM Office Convoy Violation Fuel Saving
सौभाग्य सिंह को मिला नोटिस (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

CM Office Notice To Saubhagya Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ईंधन खपट को बचाने के लिए अपील की गई थी। इस अपील का पालन करते हुए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेताओं ने अपने काफिले से वाहन की संख्या को कम कर दिया, इसके अलावा कई अधिकारियों ने भी पीएम मोदी की अपील को माना और ईंधन खपट को बचाया।

वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के एक-दो नेता नेता प्रधानमंत्री की अपील को दरकिनार करते हुए नजर आए और अब पार्टी ने उन सब पर कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसके अलावा आज सौभाग्य सिंह को मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से नोटिस मिला है। बता दें कि वह 100 से ज्यादा गाड़ियों के साथ रैली लेकर पदभार ग्रहण करने भोपाल आए थे।

सौभाग्य सिंह को सीएम कार्यालय ने जारी किया नोटिस

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के ऑफिस की ओर से पाठ्य पुस्तक निगम के नव नियुक्त अध्यक्ष सौभाग्य सिंह को वाहन रैली निकालने के मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मामले के अंतिम निराकरण तक उनके सभी प्रशासनिक और वित्तीय अधिकार भी निलंबित कर दिए गए हैं।

सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस
सौभाग्य सिंह को कारण बताओ नोटिस

100 गाड़ियों का काफिला लेकर आए थे भोपाल

बता दें कि, सौभाग्य सिंह जब उज्जैन से राजधानी भोपाल पदभार ग्रहण करने पहुंचे, तब उनके साथ कथित रूप से सैकड़ों वाहनों का बड़ा काफिला मौजूद था। यह शक्ति प्रदर्शन ऐसे समय में सामने आया, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैश्विक ऊर्जा संकट को देखते हुए पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील कर चुके थे।

सज्जन सिंह यादव पर भी हो चुकी कार्रवाई

बता दें कि, भिंड जिले के भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष सज्जन सिंह यादव के स्वागत में 50 से ज्यादा गाड़ियों का काफिला निकला था। पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उनकी नियुक्ति को निरस्त कर दिया। गौरतलब है कि, भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने आज साफ संदेश दिया था कि ईंधन बचाने की अपील केवल राजनीति तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका शक्ति से पालन किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह चेतावनी भी दी थी कि अगर किसी नेता ने इसका पालन नहीं किया तो कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com