Life Stressसे हो गए परेशान ?...घूम आइए ये शानदार जगहें, देंगी आपको ताज़गी भरे पल
India Tourism: आजकल की टेंशन भरी लाइफ में हर किसी को एक ताज़गी की जरूरत होती है। जिसके लिए लोग वीकेंड्स पर नेचर से जुड़ी जगहों पर घूमना पसंद करते है। ताज़गी के लिए यात्रा सिर्फ मन की शांति नहीं देती बल्कि आपके अंदर पॉजिटिविटी लाती है। भारत में क्लींज यानि ताज़गी के लिए कुछ ऐसी जगह है। जहां कोई एडवेंचर नहीं है, ना ही कोई भीड़-भाड़ है। अगर है तो सिर्फ शांत वातावरण, हरियाली और शुद्ध हवा। तो चलिए चलते है ऐसे सफर पर, जानते है उन जगहों के बारें में।
ये खूबसूरत जगहें Stress से दिला सकती हैं राहत (फोटो सोर्स-Pinterest)
गोकर्ण (कर्नाटक): शांत समुद्र तटों, कम भीड़भाड़ के लिए गोवा का बजट के अनुसार पर्यटक स्थल है। यहां आप ओम बीच पर सनसैट, कुडले बीच पर सुकून के पल बीता सकते है। यह स्थान बैगपैकर्स जोड़ों के लिए बहुत फेमस है।
लाचुंग और ज़ीरों पॉइंट (सिक्किम): सिक्किम के उत्तरी भाग में स्थित लाचुंग और ज़ीरो प्वॉइंट प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग से कम नहीं, यहां आप लगभग साल भर बर्फ से ढके पहाड़ देख सकते है। ये प्वॉइंट आपको शानदार नज़ारों की सैर कराता है।
मैकलोडगंज: मानसिक शांति के लिए भारत की सबसे बेहतरीन जगहों में से एक यहां तिब्बती संस्कृति का केंद्र है। यहां की शांति और प्रार्थना की आवाजें मन को सुकून देती है। यहीं पर स्थित त्रियुंड हिल ट्रेकिंग प्रेमियों के लिए अद्भुत ट्रेक है।
कन्नूर (तमिलनाडु): पश्चिमी घाट में 1850 मीटर की ऊंचाई पर स्थित एक शांत और साफ हिल स्टेशन है। नीलगिरी पहाड़ियों के चाय के बागानों से घिरा ये शहर अपने शांत मौसम, डॉल्फिन नॉज प्वॉइंट और कैथरीन वॉटरफॉल के लिए प्रसिद्ध है।
सातताल (उत्तराखंड़): उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित सात ताजे पानी की झीलें जो घने ओक और पाइन के जंगलों के बीच बसा हुआ शांत हिल स्टेशन है। जहां पर आप कयाकिंग, बर्डवॉचिंग और नेचर का मज़ा ले सकते है।