

Smartphone Overheating And Mobile Slow Charging In Summers: भारत ऐसा देश है जो गर्मियों में काफी गर्मी रहता है और ऐसे मौसम में लोगों की अपने स्मार्टफोन को लेकर टेंशन बढ़ जाती है। इस मौसम में यह भी देखा गया है कि लोगों का फोन अचानक धीरे चार्ज हो रहा है वहीं कुछ लोगों की चार्जिंग पूरी तरह रुक गई है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इसके पीछे अक्सर फोन की सुरक्षा से जुड़ा कारण ही होता है। टेक एक्सपर्ट्स कहते है कि तेज गर्मी में स्मार्टफोन का तापमान तेजी से बढ़ता है जो उसकी परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड पर असर डालता है।
जिस तरह इंसान आम तौर पर ज्यादा गर्मी से परेशान हो जाता है उसी तरह स्मार्टफोन भी सामान्य तापमान में बेहतर काम करता है और ज्यादा गर्मी में उसका काम भी खराब होने लगता है। यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में बाहर का तापमान बढ़ने से फोन जल्दी गर्म हो जाता है। ऐसे में अगर आप धूप में लगातार फोन का इस्तेमाल करते हैं या हाई ग्राफिक्स गेम जैसे Call of Duty: Mobile और Battlegrounds Mobile India खेलते हैं तो यह डिवाइस को और भी ज्यादा गर्म करता है। इससे नुकसान होता यह है कि गर्म होने पर स्क्रीन की ब्राइटनेस कम हो जाती है और प्रोसेसर की स्पीड भी घट जाती है। जिस कारण से कई बार फोन हैंग होने लगता है।
यह लोगों ने देखा होगा की आजकल के स्मार्टफोन में फास्ट चार्जिंग जैसी टेक्नोलॉजी दी जाती है। जिसका इस्तेमाल करके ज्यादा बिजली को फोन में ले जाते हुए उसे तेजी से चार्ज किया जा सकता है। जिससे चार्जिंग के समय फोन से हीट पैदा होती है। ऐसा होता इस लिए है क्योंकि फोन का सेंसर जरूरत से ज्यादा तापमान महसूस करता है जिससे फोन की सुरक्षा के लिए चार्जिंग स्पीड कम हो जाती है या पूरी तरह रोक भी जाती है।
वहीं अगर आप उन लोगों में से है जो फोन को कवर लगाकर चार्ज करते हैं तो बता दें कि इससे फोन की गर्मी बाहर नहीं निकल पाती। ऐसे में चार्जिंग के दौरान कवर हटाना आपके फोन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा वायरलेस चार्जर फोन में ज्यादा गर्मी पैदा करते हैं जिसको देखते हुए गर्मियों में वायर्ड चार्जिंग को ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विशेषज्ञ भी इस कर्म में सलाह देते है कि चार्जिंग के दौरान ना तो गेम खेलना चाहिए और ना ही भारी ऐप्स का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि इससे फोन में ओवरहीट होती है। वहीं अपने फोन के लिए लोकल या थर्ड-पार्टी चार्जर का इस्तेमाल भी खतरनाक हो सकता है। यह देखा गया है कि कई बार खराब चार्जर के कारण फोन में आग लगने तक की घटनाएं हो जाती है। ऐसे में आपको ध्यान रखना है कि अगर फोन का बैक पैनल फूलने लगे या बैटरी जल्दी खत्म हो जाए तो यह खराब बैटरी का संकेत हो सकता है। ऐसी स्थिति में तुरंत बैटरी बदलवाना जरूरी है नहीं तो कुछ बुरा भी हो सकता है।