

Ghee Is The Secret Of Alia’s Glowing Skin: आलिया के कान्स आउटफिट की चौतरफा तारीफ हो रही है। आलिया के सभी लुक को बहुत पसंद किया जा रहा है। वहां आलिया के ड्रेस के साथ ही उनके ग्लोइंग स्कीन की भी चर्चा हो रही है। एक इंटरव्यू के दौरान आलिया ने बताया कि उनके ग्लोइंग स्कीन का सीक्रेट उनका स्कीन केयर नहीं बल्कि एक स्कीन रेसिपी है, जो उनके चेहरे को चमकदार बनाता है।
भारतीय एक्ट्रेस ने कान्स में बताया कि वो घर का खाना खाती हैं और उनका खाना फ्रेश होता है। ये खाना घी में बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि इससे खाने का स्वाद तो अच्छा होता ही है, साथ ही घी उनकी स्कीन और पेट के लिए भी फायदेमंद है।
आलिया अपनी त्वचा को चमकदार बनाने के लिए किसी महंगी चीज का इस्तेमाल नहीं करती है बल्कि ये वही चीजें हैं, जो हमारे किचन में रोजमर्रा इस्तेमाल में लाए जाते है। आलिया घी, कूटी हुई मूंगफली, ग्रेटेड कोकोनट और गुड़ को मिलाकर खाती हैं, इससे उनकी स्कीन 33 साल की उम्र में भी जवान दिखती है।
देसी घी सेहत के लिए लाभकारी होता है। इससे स्किन तो चमकती ही है और अंदर से पोषण भी मिलता है। घी से पाचन बेहतर होता है और यह हमारे लिगामेंट के लिए मोबिलिटी का काम करता है।
गुड़ भारतीय किचन में काफी जाना-पहचाना सा है। गुड़ पाचन में मददगार होता है, लिवर को डिटॉक्स करता है और एनर्जी देता है। गुड़ में आयरन होता है। इसे रोस्टेड चना के साथ खाने से एनीमिया में लाभ मिलता है। खाने के बाद एक टुकड़ा गुड़ आपके स्वीट टूथ को संतुष्ट कर सकता है।
भारत में हर शुभ काम से पहले नारियल फोड़ने की परंपरा है, क्योंकि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स हैं। इससे इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमें फाइबर, मैग्नीशियम व पोटैशियम होता है, जो हमारे स्कीन की इलास्टिसिटी को मेंटेन रखने में मदद करता है। साथ ही वजन घटना में भी मददगार है।
मूंगफली में प्रोटीन व फाइबर के साथ-साथ विटामिन ई व एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। विटामिन ई का इस्तेमाल लंबे समय से स्कीन केयर के लिए किया जाता रहा है। इससे त्वचा स्वस्थ व चमकदार बनी रहती है।
इससे पहले करीना कपूर व मलाइका अरोड़ा ने भी घी खाने की सिफारिश की है। करीना बताती हैं वे अपने डाइट में घी को जरूर शामिल करती हैं। करीना घी को सुपरफूड मानती हैं औऱ वो इसे खिचड़ी के साथ खाती है।
अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाली मलाइका अरोड़ा भी अपने दिन की शुरूआत एक चम्मच घी से करती है।