-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- International Yoga Day 2026 Madhya Pradesh Universities Colleges Group Yoga Practice
प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में होगा सामूहिक योगाभ्यास, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जुटेंगे छात्र
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
Yoga Day MP Colleges: 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर MP के कॉलेजों में सामूहिक योगाभ्यास होगा। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा है।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
International Yoga Day 2026: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उच्च शिक्षा विभाग ने इस संबंध में सभी विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग ने कार्यक्रमों के सफल आयोजन और अधिकतम जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है।
उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों के अनुसार योग दिवस कार्यक्रम आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल और गतिविधियों के अनुरूप आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों की व्यापक सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि योग के प्रति जागरूकता को और अधिक बढ़ावा मिल सके।
19 जून को होगा पूर्वाभ्यास
योग दिवस की तैयारियों के तहत 19 जून को प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में प्रशिक्षित योग शिक्षकों द्वारा विशेष अभ्यास सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और योग प्रोटोकॉल की जानकारी दी जाएगी, जिससे वे मुख्य कार्यक्रम में प्रभावी ढंग से भाग ले सकें।
सम्बंधित ख़बरें
MP Weather Update: जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
मुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
छतरपुर के अनगौर वन क्षेत्र में रेंजर पर गंभीर आरोप, वन भूमि किसानों को कथित रूप से किराए पर देने का दावा
मंत्री विश्वास सारंग ने संतों के साथ सुनी मन की बात, बोले- पीएम मोदी के संकल्प समाज को दे रहे नई दिशा
आरामदायक वेशभूषा में शामिल होंगे प्रतिभागी
विभाग ने निर्देश दिए हैं कि योग कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थी और अन्य प्रतिभागी योग के अनुकूल आरामदायक वेशभूषा पहनकर आएं। कार्यक्रम के दौरान निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार सामूहिक योगाभ्यास कराया जाएगा। योग दिवस कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। विभाग का मानना है कि इससे युवाओं में योग के प्रति रुचि बढ़ेगी और वे नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित होंगे।
24 जून तक भेजनी होगी रिपोर्ट
उच्च शिक्षा विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को निर्देशित किया है कि 21 जून को आयोजित कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट 24 जून तक विभाग को भेजी जाए। रिपोर्ट में प्रतिभागियों की संख्या, आयोजित गतिविधियों और कार्यक्रम की प्रमुख उपलब्धियों का विवरण शामिल करना होगा।
ये भी पढ़ें : ट्विशा शर्मा केस: CBI ने तेज की जांच, मनोचिकित्सक और गर्भपात कराने वाली डॉक्टर से पूछताछ
स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा बढ़ावा
उच्च शिक्षा विभाग का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना और विद्यार्थियों में शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। विभाग का मानना है कि नियमित योगाभ्यास तनाव प्रबंधन, एकाग्रता बढ़ाने और समग्र स्वास्थ्य सुधार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रदेशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में आयोजित होने वाले ये कार्यक्रम युवाओं को योग से जोड़ने और स्वस्थ भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होंगे।
International yoga day 2026 madhya pradesh universities colleges group yoga practice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
MP Weather Update: जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
Jul 26, 2026 | 03:33 PMAmaal Mallik: पोस्ट डिलीट करने के बाद भी अपने आरोपों पर कायम अमाल, बोले- बेटा मुझसे तो औकात में ही रहना
Jul 26, 2026 | 03:32 PMपिंपरी में PMPML ई-बस सेवा बेहाल, तकनीकी खराबी से ट्रिप रद्द; रोजाना हजारों यात्री परेशान
Jul 26, 2026 | 03:31 PMशिवाजी पार्क परिसर में आया भारी जनसैलाब, इन तस्वीरों में देखें ठाकरे ब्रदर्स क अभिनंदन मोर्चे की पूरी कहानी
Jul 26, 2026 | 03:30 PMनागपुर के जूनियर कॉलेजों में पढ़ाई ठप: शिक्षकों की SIR ड्यूटी से अभिभावकों और छात्रों में असमंजस
Jul 26, 2026 | 03:30 PMअसम में कम होने लगा बाढ़ का पानी, प्रशासन अलर्ट पर; जानें सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा अपडेट
Jul 26, 2026 | 03:27 PMमुरैना जिला अस्पताल में हंगामा: स्कूल बस ड्राइवर की मौत के बाद परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप, कलेक्टर बंगले
Jul 26, 2026 | 03:26 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM












