-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Mp Weather Update July Rainfall 14 Districts Above Average
मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे हफ्ते में 3.3 इंच बारिश से सुधरे हालात, 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बरसात
- Written By: प्रीतेश जैन
MP Monsoon Update : मध्य प्रदेश में जुलाई के तीसरे सप्ताह में 3.3 इंच बारिश हुई, जिससे कई जिलों में हालात सुधरे। 14 जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश, जबकि 41 जिले अभी भी औसत से पीछे हैं।

कॉन्सेप्ट इमेज (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार जुलाई के तीसरे सप्ताह में बढ़ने से बारिश के आंकड़ों में सुधार हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के तीसरे हफ्ते में प्रदेश में 3.3 इंच बारिश दर्ज की गई है। इसके चलते कई जिलों में बारिश की स्थिति बेहतर हुई है। हालांकि प्रदेश में अब तक कुल 13 इंच बारिश हुई है, जो सामान्य औसत 14.6 इंच से 1.6 इंच कम है। यानी प्रदेश में अभी भी करीब 11 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है।
इस साल मानसून मध्य प्रदेश में 9 दिन की देरी से 24 जून को पहुंचा था। इसके बाद अगले नौ दिनों में पूरे प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया था। मानसून की देरी का असर जून महीने में देखने को मिला, जब प्रदेश में सामान्य से करीब 30 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई। हालांकि जुलाई के पहले सप्ताह में स्थिति सुधरी और बारिश का आंकड़ा 8 प्रतिशत प्लस में पहुंच गया था।
दूसरे सप्ताह कमजोर रहा मानसून, तीसरे सप्ताह ने दी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक जुलाई के दूसरे सप्ताह में मानसून कमजोर रहा और प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं की गई। इस दौरान औसत आधा इंच बारिश भी नहीं हो सकी। लेकिन तीसरे सप्ताह में मानसून ने फिर रफ्तार पकड़ी और 3.3 इंच पानी गिरा। इससे प्रदेश के औसत बारिश के आंकड़ों में सुधार देखने को मिला।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
इंदौर में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.50 करोड़ के 25 हजार लीटर घी की बिक्री पर रोक
खंडवा : हॉस्टल के खाने में मिले इल्ली और कीड़े, भोजन की थाली लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे छात्र, कार्रवाई की मांग
प्राथमिक शिक्षक भर्ती में D.El.Ed डिग्री विवाद, भोपाल में DPI के बाहर अभ्यर्थियों का महाधरना
देवास में सबसे ज्यादा बारिश, आलीराजपुर सबसे पीछे
प्रदेश में पश्चिमी हिस्से में बारिश की स्थिति सबसे बेहतर रही है। खासतौर पर मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अच्छी बारिश दर्ज की गई है। उज्जैन संभाग के देवास जिले में सबसे ज्यादा करीब 19.3 इंच बारिश हो चुकी है, जो सामान्य कोटे से 54 प्रतिशत अधिक है। वहीं आलीराजपुर में सबसे कम बारिश हुई है। यहां अब तक सिर्फ 3.9 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य कोटे का करीब 22 प्रतिशत है।
14 जिलों में बारिश का आंकड़ा प्लस में, 41 जिले अभी भी पीछे
प्रदेश के 14 जिलों में बारिश सामान्य से ज्यादा दर्ज की गई है, जबकि 41 जिलों में आंकड़ा अभी भी माइनस में चल रहा है। ज्यादा बारिश वाले जिलों में मंदसौर, दमोह, सिवनी, निवाड़ी, आगर-मालवा, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, हरदा, इंदौर, नीमच, राजगढ़ और सीहोर शामिल हैं। वहीं कम बारिश वाले जिलों में छतरपुर, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मंडला, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सीधी, दतिया, धार, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, उज्जैन समेत कई जिले शामिल हैं।
ये भी पढ़ें : सीहोर में किसान कांग्रेस की विशाल पदयात्रा, मूंग खरीदी, ई-टोकन और स्मार्ट मीटर के विरोध में घेरा कलेक्ट्रेट
डैम और नदियों में पानी की स्थिति पर नजर
बारिश बढ़ने के बावजूद प्रदेश के कई बांधों और नदियों में अभी पर्याप्त जलभराव नहीं हुआ है। नर्मदा और अन्य नदियों में बारिश के बाद जलस्तर बढ़ा है, लेकिन बीच में मानसून कमजोर पड़ने से स्थिति चुनौतीपूर्ण बनी रही। जलस्रोतों की स्थिति बेहतर करने के लिए लगातार अच्छी बारिश की जरूरत बनी हुई है।
Mp weather update july rainfall 14 districts above average
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सुरक्षा की गारंटी मिले तो बांग्लादेश लौटेंगे शाकिब? कोर्ट में केस लड़ने को भी तैयार; 2027 वर्ल्ड कप पर नजर
Aug 08, 2026 | 08:41 AMडिजिटल होते वाहनों के दौर में साइबर सुरक्षा जरूरी, गडकरी बोले- भारत को बनना होगा वैश्विक लीडर
Aug 08, 2026 | 08:32 AMKanwar Yatra 2026: मेरठ में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा करेंगे CM योगी, हिंडन से मेरठ तक करेंगे हवाई सर्वेक्षण
Aug 08, 2026 | 08:31 AMशेख हसीना की पार्टी Awami League का BNP में होगा विलय? सांसद नासिर के बयान से मचा हडकंप
Aug 08, 2026 | 08:24 AMसीएम योगी आदित्यनाथ से मिले सनी देओल और प्रीति जिंटा, ‘बंटवारा 1947’ पर हुई खास बात
Aug 08, 2026 | 08:18 AMWeather Alert: मॉनसून का रौद्र रूप! UP-बिहार समेत कई राज्यों में भारी बारिश, पहाड़ों पर भूस्खलन का खतरा
Aug 08, 2026 | 08:04 AMछत्रपति संभाजीनगर: ऑपरेशन नारकोस में 10.736 किलो गांजा हुआ जब्त, दो तस्कर भी गिरफ्तार
Aug 08, 2026 | 08:04 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














