-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Bhopal »
- Twisha Sharma Death Mystery Cbi Investigation Psychiatrist Abortion Doctor Questioning
ट्विशा शर्मा केस: CBI ने तेज की जांच, मनोचिकित्सक और गर्भपात कराने वाली डॉक्टर से पूछताछ
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन
CBI Investigation Twisha Sharma: ट्विशा शर्मा केस में CBI ने जांच तेज कर दी है। एजेंसी ने मनोचिकित्सक और गर्भपात कराने वाली डॉक्टर से पूछताछ की है। मेडिकल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।

ट्विशा शर्मा, CBI (फोटो सोर्स- नवभारत डिजाइन)
Twisha Sharma Death Case Update: राजधानी भोपाल के बहुचर्चित ट्विशा शर्मा डेथ केस मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने जांच की रफ्तार बढ़ा दी है। जांच एजेंसी अब ट्विशा शर्मा के मेडिकल रिकॉर्ड, मानसिक स्वास्थ्य उपचार और गर्भपात से जुड़ी परिस्थितियों की गहन पड़ताल कर रही है। इसी क्रम में सीबीआई ने ट्विशा का इलाज करने वाले मनोचिकित्सक से पूछताछ की है, जबकि गर्भपात कराने वाली डॉक्टर के भी बयान दर्ज किए गए हैं।
सूत्रों के अनुसार एजेंसी यह समझने का प्रयास कर रही है कि ट्विशा की मानसिक स्थिति, व्यवहार और विभिन्न परिस्थितियों में उनकी प्रतिक्रियाओं से मामले से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं या नहीं। जांच का एक प्रमुख हिस्सा उसकी मृत्यु से पहले हुई काउंसलिंग और चिकित्सकीय परामर्श से जुड़ी जानकारियां हैं।
मेडिकल रिकॉर्ड बने जांच का अहम आधार
ट्विशा शर्मा की मौत के अगले दिन उसकी सास और सेवानिवृत्त न्यायाधीश गिरिबाला सिंह द्वारा कुछ मेडिकल दस्तावेज सार्वजनिक किए गए थे। इन दस्तावेजों में दावा किया गया था कि ट्विशा का इलाज एक मनोचिकित्सक के पास चल रहा था। अब यही रिकॉर्ड सीबीआई जांच का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं। सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसी ने संबंधित मनोचिकित्सक से यह जानने का प्रयास किया है कि उपचार और काउंसलिंग के दौरान ट्विशा ने कौन-कौन सी बातें साझा की थीं, जो मामले की सच्चाई तक पहुंचने में मदद कर सकती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
इंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
विदिशा : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला, एसडीएम ने बयान लेकर शुरू की जांच
मुरैना में बेटे के अपहरण का मास्टरमाइंड निकला पिता, दोस्तों के साथ की रेकी फिर दिया वारदात को अंजाम
वैष्णो देवी मामले के बाद अलर्ट महाकाल मंदिर प्रशासन, सोने-चांदी के चढ़ावे की होगी हाईटेक मशीन से जांच
गर्भपात से जुड़े फैसले की भी पड़ताल
सीबीआई ने ट्विशा शर्मा का गर्भपात करने वाली डॉक्टर से भी विस्तृत पूछताछ की है। जांच के दौरान यह जानने की कोशिश की गई कि गर्भपात का निर्णय किन परिस्थितियों में लिया गया, उसमें किसकी सहमति शामिल थी और उस समय ट्विशा की मानसिक एवं भावनात्मक स्थिति क्या थी। विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे मामलों में मरीज की विस्तृत काउंसलिंग की जाती है। इसी कारण एजेंसी उस दौरान हुई चर्चाओं और परिस्थितियों को समझने का प्रयास कर रही है।
विवादों में घिरा थानेदार छुट्टी पर
मामले की जांच के दौरान प्रॉपर्टी सीजर में कथित लापरवाही और बेल्ट जब्ती को लेकर विवादों में आए संबंधित थानेदार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अवकाश ले लिया है। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से इसे नियमित चिकित्सकीय अवकाश बताया गया है।
जेल में किताब पढ़ती मिलीं गिरिबाला सिंह
इधर, भोपाल सेंट्रल जेल में बंद आरोपी और पूर्व न्यायाधीश गिरिबाला सिंह से मिलने मध्यप्रदेश महिला आयोग की टीम पहुंची। निरीक्षण के दौरान गिरिबाला सिंह प्रसिद्ध लेखक देवदत्त पटनायक की पुस्तक ‘द प्रेग्नेंट किंग’ पढ़ती हुई दिखाई दीं। महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा यादव ने निरीक्षण के बाद कहा कि जेल में गिरिबाला सिंह को किसी प्रकार की विशेष सुविधा या वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के प्रमाण नहीं मिले हैं। आयोग को ऐसा कोई संकेत नहीं मिला कि जेल प्रशासन उन्हें विशेष रियायत दे रहा है।
ये भी पढ़ें: दो दिन बाद पानी में समा जाएगा सागर का सलैया गांव! आंखों में आंसू लिए घर छोड़ने को मजबूर हैं ग्रामीण
कई बिंदुओं पर समानांतर जांच
सीबीआई फिलहाल मेडिकल रिकॉर्ड, मानसिक स्वास्थ्य उपचार, गर्भपात से जुड़ी परिस्थितियां, घटनास्थल से जब्त सामग्री और प्रारंभिक पुलिस कार्रवाई सहित कई पहलुओं पर समानांतर जांच कर रही है। एजेंसी को उम्मीद है कि विभिन्न पक्षों के बयान और दस्तावेजों के मिलान से मामले की कई महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आ सकती हैं।
Twisha sharma death mystery cbi investigation psychiatrist abortion doctor questioning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Vance US Iran: अमेरिका के वीपी वेंस की ईरान को लेकर रणनीति, सेना और कूटनीति पर दिया बहुत अधिक जोर
Jul 16, 2026 | 12:58 PMसरकारी बंगला नहीं मिला तो एकनाथ शिंदे से नाराज हुए सचिन अहीर, ठाकरे गुट को छोड़ शिवसेना में हुए थे शामिल
Jul 16, 2026 | 12:56 PMनागपुर ड्रेनेज लाइन विवाद में हाई कोर्ट का बड़ा कदम; मौके के मुआयने के लिए नियुक्त किया कोर्ट कमिश्नर
Jul 16, 2026 | 12:55 PMइंदौर में सरकारी राशन की कालाबाजारी का शक, 18 टन चावल से भरा ट्राला पकड़ा, जांच में जुटा खाद्य विभाग
Jul 16, 2026 | 12:54 PMनवी मुंबई में बड़ा फैसला: घनसोली सिम्प्लेक्स सोसायटियों का क्लस्टर योजना से होगा पुनर्विकास; अधिसूचना जारी
Jul 16, 2026 | 12:52 PMविवादों में नागपुर परिवहन विभाग: फिजूलखर्ची पर नहीं लग रहा लगाम, रिपोर्ट कार्ड ने खोली प्रशासन की पोल
Jul 16, 2026 | 12:45 PMश्रीकृष्ण पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज… मौलाना जर्जिस अंसारी के दावे से भड़का हिंदू संगठन, गिरफ्तारी की उठी मांग
Jul 16, 2026 | 12:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PM
गलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PM
बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM













