- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Asp Lokesh Kumar Sinha For Rustamji Award Mp Police Sagar
कौन हैं ASP लोकेश कुमार सिन्हा? जिनके नाम से कांपते हैं अपराधी, अब मिलेगा देश का प्रतिष्ठित रुस्तमजी अवार्ड
- Written By: सजल रघुवंशी
MP Police Brave Officer: सागर के एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा को मिलेगा देश का प्रतिष्ठित रुस्तमजी पुरस्कार, 35 लाख के इनामी नक्सली को पकड़ने और दंगे शांत कराने पर गृह मंत्रालय का बड़ा सम्मान।

एएसपी लोकेश कुमार सिन्हा (सोर्स- एआई जनरेटेड इमेज)
ASP Lokesh Kumar Sinha For Rustamji Award MP Police: एक ऐसा पुलिस अधिकारी… जिसके नाम से अपराधी कांपते हैं। जिसने खूंखार नक्सली को जिंदा पकड़ा, सांप्रदायिक दंगों को शांत कराया और कई चर्चित मामलों का खुलासा कर कानून का राज कायम किया। अब उसी अधिकारी को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए देश के प्रतिष्ठित रुस्तमजी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मध्य प्रदेश के सागर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा की, जिनकी कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
आज जिस अधिकारी की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल दी जाती है, कभी वही युवक स्कूल-कॉलेज के मंचों पर पुलिस इंस्पेक्टर का किरदार निभाया करता था लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि मंच का अभिनय असल जिंदगी की हकीकत बन गया। लोकेश कुमार सिन्हा ने अपने समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता से पुलिस सेवा में अलग पहचान बनाई है।
इंदौर के रहने वाले हैं लोकेश सिन्हा
मूल रूप से इंदौर के रहने वाले लोकेश सिन्हा ने होलकर साइंस कॉलेज से बीएससी मैथेमेटिक्स की पढ़ाई की। शुरुआत में उन्होंने सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी की लेकिन दो बार असफल रहे। हार मानने के बजाय उन्होंने बड़ा लक्ष्य तय किया और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी पीएससी की तैयारी शुरू कर दी। मेहनत रंग लाई और पहले ही प्रयास में डीएसपी पद के लिए चयनित हो गए। वर्ष 2011 में चयन के बाद उनकी ट्रेनिंग सागर स्थित जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी में हुई।
सम्बंधित ख़बरें
MP News: ड्यूटी ऑफ डाल-बाटी पार्टी ऑन, उज्जैन में काम के वक्त वन कर्मियों की दावत; मनाया जा रहा था बर्थडे
एमपी में अब ‘फायर सेफ्टी’ और ‘अवैध कॉलोनियों’ पर सख्ती: मॉडल एक्ट की तर्ज पर बदलेगा कानून, लगेगा फायर टैक्स
NEET UG Paper Leak: दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से की परीक्षाओं पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग
Rashmi Rawat Success Story: शादी के 10 साल बाद बनीं सूबेदार, अब गोल्ड जीतकर बनीं महिलाओं की प्रेरणा
भिंड, बालाघाट और भोपाल में भी दे चुके हैं सेवाएं
भिंड, बालाघाट, भोपाल, जबलपुर और अब सागर में अपनी सेवाएं दे चुके लोकेश सिन्हा का पुलिस करियर कई बड़ी उपलब्धियों से भरा हुआ है। बालाघाट में एसडीओपी रहते हुए उन्होंने 35 लाख रुपए के इनामी खूंखार नक्सली दिलीप गुहा को अपनी टीम के साथ जिंदा गिरफ्तार किया था। यह नक्सली 159 से अधिक अपराधों में शामिल था और तीन राज्यों की पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।
2018 में भोपाल में सांप्रदायिक तनाव के दौरान संभाला था मोर्च
राजधानी भोपाल में पदस्थापना के दौरान उन्होंने कई संवेदनशील मामलों को सफलतापूर्वक संभाला। वर्ष 2018 में भोपाल के कर्फ्यू वाली माता क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक तनाव के दौरान उन्होंने मोर्चा संभालकर हालात को नियंत्रण में रखा। वहीं एक नाबालिग की हत्या के चर्चित मामले में उत्कृष्ट विवेचना कर आरोपी को सजा दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इस उपलब्धि के लिए उन्हें केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा एक्सीलेंस इन इन्वेस्टिगेशन अवार्ड भी मिल चुका है।
सागर में शांती बनाए रखने में है अहम योगदान
सागर में भी उनकी कार्यशैली लगातार चर्चा में रही है। वर्ष 2024 में रंगपंचमी के दौरान कैंट क्षेत्र में हुए सांप्रदायिक विवाद में उन्होंने खुद मैदान में उतरकर हालात को संभाला। रातभर कार्रवाई करते हुए उपद्रवियों को गिरफ्तार किया और संभावित बड़ी घटना को टाल दिया। इसी उल्लेखनीय कार्य के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उन्हें रुस्तमजी पुरस्कार देने की घोषणा की है। इस सम्मान के तहत उन्हें 50 हजार रुपए की नगद राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
लोकेश सिन्हा के लिए पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि जिम्मेदारी
लोकेश सिन्हा का मानना है कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी है। वह कहते हैं कि पुलिस और परिवार के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण जरूर है लेकिन समय के साथ इसे बेहतर तरीके से निभाया जा सकता है। यही सोच उन्हें एक बेहतर अधिकारी और बेहतर इंसान बनाती है।
यह भी पढ़ें: MP News: ड्यूटी ऑफ डाल-बाटी पार्टी ऑन, उज्जैन में काम के वक्त वन कर्मियों की दावत; मनाया जा रहा था बर्थडे
संघर्ष, साहस, कर्तव्य और ईमानदारी… इन चार शब्दों में अगर किसी पुलिस अधिकारी की पहचान समेटी जाए, तो वह नाम है लोकेश कुमार सिन्हा। उनका सम्मान सिर्फ एक अधिकारी का सम्मान नहीं, बल्कि पूरे सागर पुलिस परिवार और मध्य प्रदेश पुलिस के लिए गौरव का क्षण है।
Asp lokesh kumar sinha for rustamji award mp police sagar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं ASP लोकेश कुमार सिन्हा? जिनके नाम से कांपते हैं अपराधी, अब मिलेगा देश का प्रतिष्ठित रुस्तमजी अवार्ड
Jun 05, 2026 | 03:20 PMDinner Rules: डिनर की यह एक गलती बढ़ा सकती है वजन और बीमारियों का खतरा
Jun 05, 2026 | 03:15 PMBandar X Review: बॉबी देओल की ‘बंदर’ को मिला शानदार रिस्पॉन्स, फैंस बोले- असली बॉलीवुड की वापसी
Jun 05, 2026 | 03:13 PMसंभाजीनगर में अवैध वृक्ष कटाई पर प्रशासन सुस्त; सालभर में सिर्फ 8 शिकायतें, 3 मामलों में वसूला जुर्माना
Jun 05, 2026 | 03:08 PMBandar Movie: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला, ‘पेड्डी’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के बीच उतरी ‘बंदर’
Jun 05, 2026 | 02:58 PMMP News: ड्यूटी ऑफ डाल-बाटी पार्टी ऑन, उज्जैन में काम के वक्त वन कर्मियों की दावत; मनाया जा रहा था बर्थडे
Jun 05, 2026 | 02:56 PMपुणे में बड़ा हादसा: LPG सिलेंडर लगाते वक्त हुआ जोरदार धमाका, 2 की मौत; पहली मंजिल से कूदकर मासूम ने बचाई जान
Jun 05, 2026 | 02:55 PMवीडियो गैलरी

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 में इन नेताओं को मिलेगा टिकट! समाजवादी पार्टी का मास्टर प्लान तैयार, देखें VIDEO
Jun 05, 2026 | 01:14 PM
ममता बनर्जी के चहेते से बागी तक, क्या बंगाल के शिंदे बनेंगे ऋतब्रत बनर्जी?
Jun 04, 2026 | 11:07 PM
Rohini Ghavari के वायरल Audio ने खोली चंद्रशेखर की पोल! सांसद बनने के पीछे का असली सच? देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 10:55 PM
दिल्ली में मालवीय नगर के होटल में जिंदा जले 21 लोग, हादसे के बाद चर्चा में आया अंग्रेजों का ‘लाल डोरा’, VIDEO
Jun 04, 2026 | 09:06 PM
भोपाल में बवाल, बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी का नाम बदलने पर भड़की NSUI; गेट पर किया यज्ञ, दी बड़ी चेतावनी- VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:50 PM
इन 3 छात्रों ने खोली सिस्टम की पोल, पाकिस्तानी होने के ताने झेले; फिर CBSE ने मानी गलती, देखें VIDEO
Jun 04, 2026 | 08:38 PM













