Bandar Movie: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा मुकाबला, 'पेड्डी' और 'है जवानी तो इश्क होना है' के बीच उतरी 'बंदर'

Bandar Movie Review Update: बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम-थ्रिलर 'बंदर' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर शुरुआती प्रतिक्रियाओं में कहानी और स्क्रीनप्ले पर मिली-जुली राय सामने आई है।
Bandar Box Office Collection
फिल्म बंदर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bandar Movie Review Rating: देव डी और गैंग्स ऑफ वासेपुर जैसी हिट मूवी देने वाले फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की नई फिल्म बंद अब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। बंदर फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेता बॉबी देओल अहम भूमिका में नजर आ रहे है। इसके अलावा फिल्म में सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी, सबा आजाद, इंद्रजीत सुकुमुरान, राज बी शेट्टी और जितेंद्र जोशी जैसे कई बड़े कलाकार अहम भूमिका निभा रहे है।

इस हफ्ते सिनेमाघरों में फिल्म बंदर की टक्कर वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है से हुई है। इसके अलावा सिनेमा घर में बीते दिन फिल्म पेड्डी भी रिलीज हुई है। अब देखने वाली बात ये होगी कि इन तीनें फिल्मों में से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर छिड़ी बहस

फिल्म बंदर के खत्म होते ही सभी दर्शकों ने सोशल मीडिया पर रिव्यू की झड़ी लगा दी है। सोशल मीडिया पर इस समय बंदर फिल्म को लेकर दो धड़े बनते नजर आ रहे हैं। एक वर्ग ऐसा है जो फिल्म के साहसिक विषय और बेहतरीन निर्देशन की जमकर तारीफ कर रहा है। तो दूसरी तरफ कुछ दर्शक ऐसे भी हैं जिन्हें फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी लगी। उनके अनुसार कहानी में कई जगह खिंचाव महसूस होता है, जिससे दर्शकों का जुड़ाव टूट जाता है।

कलाकारों की एक्टिंग ने दर्शकों को किया हैरान

बंदर फिल्म की कहानी को लेकर भले ही दर्शकों की राय बंटी हुई हो, लेकिन इसमें काम करने वाले मुख्य कलाकारों के अभिनय की तारीफ चारों तरफ हो रही है। फिल्म में अभिनेता बॉबी देओल की एक्टिंग की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स के अनुसार अहम भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने अपने किरदारों में जान फूंकने के लिए कड़ी मेहनत की है। स्क्रीन पर उनके हाव-भाव और डायलॉग डिलीवरी इतनी सटीक है कि दर्शक उनके सुख-दुख को महसूस करने लगते हैं।

डार्क कॉमेडी थ्रिलर फिल्म है बंदर

अगर आप इस वीकेंड किसी ऐसी फिल्म की तलाश में हैं जो नाच-गाने और घिसे-पिटे फॉर्मूले से अलग हो, तो यह फिल्म आपके लिए बॉबी देओल की बंदर मूवी एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी, काफी मजबूत है जो सिनेमाघर के अनुभव को बेहतर बनाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com