-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- World Breastfeeding Week 2026 Fathers Role In Breastfeeding Support
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
- Written By: रीता राय सागर
Breastfeeding Week: ब्रेस्टफीडिंग सिर्फ नई मां की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। जानें कैसे पिता का इमोशनल और बिहेविरियल सहयोग मां का तनाव कम कर स्तनपान के सफर को आसान बनाता है।

ब्रेस्टफीडिंग (फोटो.सोशल मीडिया)
Father’s Role in Breastfeeding: नई मांओं के लिए ब्रेस्टफीडिंग अकसर एक नया और अलग एक्सपीरियंस होता है, लेकिन अकसर ब्रेस्टफीडिंग को सिर्फ मां और बच्चे के बीच का रिश्ता माना जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस नए सफर को सफल बनाने में पिता की भूमिका भी बेहद अहम होती है।
भारत में आज भी स्तनपान को पूरी तरह मां की जिम्मेदारी समझा जाता है, जबकि सही समय पर पति का सहयोग नई मां के तनाव को कम कर सकता है और स्तनपान का अनुभव बेहतर बना सकता है।
विश्व स्तनपान सप्ताह (1-7 अगस्त) के मौके पर जानते हैं कि भारतीय परिवारों में पिता किस तरह मां और न्यूबॉर्न बेबी का सबसे बड़ा सपोर्ट बन सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Priyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Anushka Sharma Recipe: अनुष्का शर्मा ने शेयर की आसान सी बादाम वाली कॉफी की रेसिपी, जानें न्यूट्रिशनिस्ट की राय
Hing Controversy: ‘दुनिया के सबसे बदबूदार फूड्स’ लिस्ट में शामिल हुई हींग, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
Moong Dal Popcorn: घर पर बनाएं मूंग का क्रिस्पी पॉपकॉर्न, हेल्दी और हाई-प्रोटीन स्नैक, बच्चों को भी आएगा पसंद
मेहमानों की भीड़ से मां और बच्चे को दें आराम
भारत में बच्चे के जन्म के बाद रिश्तेदारों और मेहमानों का आना-जाना आम बात है, लेकिन शुरुआती दिनों में मां को बच्चे को दूध पिलाने के लिए शांत और निजी माहौल की जरूरत होती है। साथ ही मां के लिए आराम करना बेहद जरूरी है। ऐसे में पिता की जिम्मेदारी बनती है कि अगर मां असहज महसूस कर रही हो, तो विनम्रता से मेहमानों को थोड़ी देर बाद आने या दूसरे कमरे में बैठने के लिए कहें।
मां की छोटी-छोटी जरूरतों का रखें ध्यान
जब मां बच्चे को दूध पिलाने बैठती है, तो कई बार पानी की बोतल, तकिया, मोबाइल, रिमोट या कपड़ा दूर रह जाता है। ऐसे में बिना कहे ये चीजें लाकर देना उनके लिए बड़ी राहत हो सकती है।
बच्चे को सही पोजिशन में मां की गोद तक पहुंचाएं
डिलीवरी के बाद शुरुआती दिनों में मां को उठने-बैठने में परेशानी हो सकती है, खासकर तब जब सी-सेक्शन हुआ हो। ऐसे में पिता बच्चे को संभालें और फिर ब्रेस्टफीडिंग के लिए मां की गोद में दें और स्तनपान के बाद वापस गोद में लेकर डकार यानी बर्पिंग दिलाने में मदद करें।
मां को आराम करने का समय दें
बच्चे के सोने के दौरान पिता डायपर बदलने, कपड़े बदलने या बच्चे को कुछ देर गोद में रखने जैसी जिम्मेदारियां संभाल सकते हैं। इससे मां को आराम करने और रिकवर होने का समय मिलता है।
मां के खानपान को लेकर अनावश्यक टिप्पणी न करें
भारत में नई मां को लेकर घर से बाहर तक, कई तरह की सलाह दी जाती है। ऐसे में पति को यह ध्यान रखना चाहिए कि वे मां के खाने-पीने या चाय-कॉफी जैसी चीजों पर बिना डॉक्टर की सलाह के टिप्पणी न करें। यदि कोई भ्रम हो, तो डॉक्टर या लैक्टेशन कंसल्टेंट से संपर्क करें। इस तरह की चीजें नई मां को मेंटली परेशान करती है।
भावनात्मक रूप से सबसे बड़ा सहारा बनें
प्रसव के बाद हार्मोनल बदलाव, थकान और नींद की कमी के कारण नई मां कई बार भावुक या तनावग्रस्त महसूस करती है। ऐसे समय में उनकी आलोचना करने के बजाय उनका हौसला बढ़ाना, उनकी बात सुनना और यह एहसास दिलाना कि वे अकेली नहीं हैं, सबसे बड़ा सहयोग है।
घर के कामों में हाथ बंटाएं
भारतीय परिवारों में अक्सर मां से उम्मीद की जाती है कि बच्चे के जन्म के बाद जल्द से जल्द मां घर के काम संभालने लगे। ऐसे में पिता यदि खाना गर्म करना, बर्तन समेटना, बड़े बच्चे की देखभाल करना या बाजार से जरूरी सामान लाना जैसी जिम्मेदारियां निभाएं, तो मां पूरी तरह बच्चे और अपनी रिकवरी पर ध्यान दे पाएगी और जल्दी रिकवर होगी।
जरूरत पड़ने पर विशेषज्ञ की मदद लेने के लिए प्रेरित करें
नई मांओं को कई तरह की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में अगर बच्चे को दूध पीने में दिक्कत हो रही है, मां को दूध पिलाने में दर्द हो रहा है या दूध कम बनने की चिंता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें। पति को लैक्टेशन कंसल्टेंट या डॉक्टर से मिलने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए।
पिता का साथ क्यों है जरूरी?
जिन मांओं को अपने साथी का सहयोग मिलता है, उनमें स्तनपान लंबे समय तक जारी रखने की संभावना अधिक होती है। इससे मां का आत्मविश्वास बढ़ता है, तनाव कम होता है और बच्चे को भी स्तनपान का बेहतर लाभ मिल पाता है।
World breastfeeding week 2026 fathers role in breastfeeding support
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Aug 06, 2026 | 01:58 PMनीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
Aug 06, 2026 | 01:56 PMअल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
Aug 06, 2026 | 01:50 PMपैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
Aug 06, 2026 | 01:48 PMदतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
Aug 06, 2026 | 01:46 PM‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Aug 06, 2026 | 01:39 PM‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Aug 06, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














