-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Maharashtra Government Contractors Dues Azad Maidan Protest
पैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
- Written By: अंकिता पटेल
Maharashtra Contractors Dues: महाराष्ट्र के सरकारी ठेकेदारों ने विभिन्न विभागों में 90 हजार करोड़ रुपये बकाया होने का दावा करते हुए 18 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया।

सरकारी ठेकेदार, बकाया भुगतान (AI जनरेटेड इमेज)
Government Contractors Payment Protest: नागपुर राज्य भर में विभिन्न विभागों के कामों की लगभग 90,000 करोड़ रुपये की बकाया राशि से परेशान ठेकेदारों ने एकजुट होकर निर्णायक लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया है। आगामी 18 अगस्त से मुंबई के आजाद मैदान में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन ने दावा किया है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग, आदिवासी विकास, जिला परिषद, जल संसाधन, नगर विकास और राजस्व जैसे विभिन्न विभागों में निर्माण कार्यों के करीब 90,000 करोड़ रुपये बकाया हैं।
फेडरेशन ने किया रणनीति में बदलाव
सभी विभागों की मांगें एक साथ रखने पर सरकार और संबंधित विभागों द्वारा तरह-तरह के बहाने बनाकर टालमटोल की जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए फेडरेशन ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। मुंबई के आंदोलन में सबसे पहले आदिवासी विभाग के पास बकाया लगभग 10,000 करोड़ रुपये तत्काल जारी करने की मांग पर जोर दिया जाएगा। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से एक-एक विभाग की मांग उठाई जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
सभी संगठन एकजुट
आंदोलन के लिए बिल्डर्स एंड कॉन्ट्रैक्टर्स, जिला स्तरीय संगठनों के साथ-साथ जल आपूर्ति, मजदूर सहकारी संघ और अधिकांश संगठन एक साथ आए हैं। यह आंदोलन फेडरेशन के बैनर तले किया जाएगा।
घेराव के बाद मुंबई में बैठक ठेकेदारों ने आदिवासी विकास मंत्री अशोक उड़के के मुंबई स्थित बंगले का घेराव किया। इसके बाद उन्होंने आने वाली 12 तारीख को सभी संबंधितों की बैठक बुलाने का आश्वासन दिया। जल जीवन मिशन के ठेकेदारों की ओर से 10 अगस्त को
संविधान चौक पर धरना दिया जाएगा।
इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यालय पर मोर्चा निकाला जाएगा। सैकड़ों ठेकेदार लेंगे हिस्सा सरकार पुराना बकाया नहीं दे रही है लेकिन नए काम करा रही है। इसके विरोध में मुंबई में अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। विदर्भ का आज (गुरुवार) से दौरा कर ठेकेदारों से संपर्क साधा जाएगा। इस आंदोलन में विदर्भ के सैकड़ों ठेकेदार हिस्सा लेंगे।
– सुबोध सरोदे, संगठण (विदर्भ) कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन
2 वर्ष से बकाया है राशि
आदिवासी विकास विभाग के पास पिछले 2 वर्ष से भुगतान बकाया है। 12,000 करोड़ रुपये में से केवल 2,000 करोड़ रुपये दिए गए। इस साल सिर्फ 800 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया। यदि प्रावधान इसी अनुपात में रहा तो कामों का पैसा मिलने में 10 साल लग जाएंगे।
ठेकेदार कर्ज में डूब चुके हैं और कुछ के घर गिरवी रखे हैं, इसलिए सरकार सभी का बकाया एकमुश्त चुकता करे, यह मांग फेडरेशन के उपाध्यक्ष किसन पानसरे ने की है। नाशिक जिले में सबसे अधिक 1,950 करोड़ रुपये की बकाया राशि है, जबकि गड़चिरोली जिले में सबसे अधिक 5,110 काम हुए हैं।
जिलावार स्थिति
| जिला | राशि (₹ करोड़) | कार्य |
|---|---|---|
| नाशिक | 1,950 | 2,283 |
| गड़चिरोली | 692 | 5,110 |
| नंदुरबार | 907 | 1,607 |
| पालघर | 486 | 2,186 |
| चंद्रपुर | 127 | 85 |
| नागपुर | 93 | 102 |
| गोंदिया | 88 | 518 |
| अमरावती | 77 | 74 |
| यवतमाल | 60 | 144 |
| भंडारा | 25 | 59 |
| वर्धा | 18 | 22 |
| अकोला | 18 | 10 |
| वाशिम | 9 | 6 |
| कुल | ₹4,550 करोड़ | 12,206 कार्य |
बकाया राशि का विवरण
- सभी विभाग 90,000 करोड़
- PWD : 20,000 करोड़ रुपये (नियोजित)
- आदिवासी विभाग: 10,000 करोड़
- महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण : 10,000 करोड़
Maharashtra government contractors dues azad maidan protest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
World Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Aug 06, 2026 | 01:58 PMनीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
Aug 06, 2026 | 01:56 PMअल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
Aug 06, 2026 | 01:50 PMपैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
Aug 06, 2026 | 01:48 PMदतिया हार पर बोले आशुतोष तिवारी- चूक हुई होगी तो समीक्षा करेंगे, काल्पनिक चर्चाओं पर भरोसा नहीं
Aug 06, 2026 | 01:46 PM‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Aug 06, 2026 | 01:39 PM‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Aug 06, 2026 | 01:37 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













