-
सोम, 3 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Breastfeeding Benefits For Baby Brain Development
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
- Written By: रीता राय सागर
Breast Milk Benefits: जन्म के शुरुआती महीनों में शिशु के लिए स्तनपान जरूरी होता है। यह उसके मस्तिष्क के विकास, याददाश्त और सीखने की क्षमता को बेहतर बनाता है। जानें मां का दूध क्यों है सबसे बेहतर आहार।

ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह (फोटो.सोशल मीडिया)
World Breastfeeding Week: मां का दूध नवजात को भरपूर पोषण देता है। यह बच्चों की इम्युनिटी बढ़ाता है। मां के दूध में शिशु के ब्रेन को हेल्दी बनाने वाले जरूरी सूक्ष्म पोषक तत्व भी होते हैं। हाल में शोधकर्ताओं ने ब्रेस्ट मिल्क में एक विशिष्ट कंपाउंड, मायो-इनोसिटोल पाया। यह ऐसै कंपाउंड है, जो शिशु के मस्तिष्क में नर्व कनेक्शन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
क्यों जरूरी है जन्म के शुरुआती महीनों में स्तनपान?
नवजात शिशु का मस्तिष्क जन्म के बाद तेजी से विकसित होता है। इस दौरान उसे ऐसे पोषक तत्वों की जरूरत होती है, जो ब्रेन सेल्स के विकास और उनके बीच बेहतर तालमेल बनाने में मदद करें। मां का दूध प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन, मिनरल्स और कई बायो एक्टिव कंपाउंड से भरपूर होता है, जो शिशु के संपूर्ण विकास में योगदान देते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती महीनों में नियमित स्तनपान करने वाले बच्चों में सीखने, समझने और याद रखने की बेहतर क्षमता विकसित होती है।
सम्बंधित ख़बरें
PCOD, PCOS, PMOS: एक जैसे लगते हैं ये तीनों नाम, लेकिन फर्क जानना हर महिला के लिए है जरूरी, जानें सबकुछ
Black Superfoods: छोटी-सी प्लेट में बड़ा पोषण, इन 8 काले सुपरफूड्स से शरीर को मिलेंगे कई फायदे
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ को मिली रफ्तार, WCL देगा 5 करोड़ रुपए; 25 हजार मुफ्त सर्जरी का लक्ष्य
ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह (फोटो.सोशल मीडिया)
क्या है मायो-इनोसिटोल?
मायो-इनोसिटोल मां के दूध में पाया जाने वाला एक नेचुरल शुगर मॉलिक्यूल है। यह सामान्य रूप से फलों, अनाज और अन्य खाद्य पदार्थों में भी पाया जाता है, लेकिन नवजात शिशु के लिए मां के दूध के माध्यम से इसकी उपलब्धता विशेष महत्व रखती है। यह यौगिक शिशु के मस्तिष्क में नर्व सेल्स के बीच बेहतर कनेक्शन बनने में मदद करता है। यही कनेक्शन आगे चलकर याददाश्त, सीखने की क्षमता और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण माने जाते हैं।
सिर्फ पोषण नहीं, ब्रेन डेवलपमेंट का भी आधार
मां का दूध केवल कैलोरी या ऊर्जा का स्रोत नहीं है। यह एक जटिल और पोषण से भरपूर बायोफ्लूइड है। इसमें मौजूद तत्व शिशु की उम्र और विकास के अलग-अलग चरणों के अनुसार उसकी जरूरत को पूरा करते हैं।
इसी कारण विशेषज्ञ जीवन के पहले छह महीनों तक केवल स्तनपान की सलाह देते हैं। इससे शिशु को आवश्यक पोषण मिलने के साथ-साथ उसके ब्रेन फंक्शनिंग, इम्युनिटी और शारीरिक विकास को भी बेहतर बनाता है।
ब्रेस्टफीडिंग सप्ताह (फोटो.सोशल मीडिया)
स्तनपान के अन्य फायदे
- शिशु की इम्युनिटी मजबूत बनाने में मदद करता है।
- पाचन तंत्र के विकास को सपोर्ट करता है।
- संक्रमण और कई सामान्य बीमारियों के खतरे को कम करने में सहायक है।
- स्वस्थ वजन और संपूर्ण शारीरिक विकास में मददगार।
- मां और शिशु के बीच भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत बनाता है।
Breastfeeding benefits for baby brain development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Breastfeeding Week: शुरुआती महीनों में स्तनपान करने वाले बच्चों का दिमाग होता है ज्यादा तेज, मेमोरी भी शार्प
Aug 03, 2026 | 02:01 PMअभिजीत दीपके के परिवार से मिलना शिंदे के नेताओं को पड़ा महंगा, BJP ने की कार्रवाई की मांग
Aug 03, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव: 8वें राउंड के बाद कांग्रेस की बढ़त 6.5 हजार के पार, घनश्याम सिंह बोले- 15 हजार वोटों से जीतूंगा
Aug 03, 2026 | 01:49 PM‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का बॉक्स ऑफिस धमाका, चौथे दिन सबसे ज्यादा कमाई के साथ 250 करोड़ पार
Aug 03, 2026 | 01:48 PMप्रशासन को किस बड़े हादसे का इंतजार? कामठी रोड पर अतिक्रमण, अवैध पार्किंग और खुलेआम शराबखोरी से दहशत
Aug 03, 2026 | 01:42 PMAkola News: अकोला में GIS सर्वे से 12,958 नई संपत्तियां मिलीं, बढ़ेगा मनपा का राजस्व
Aug 03, 2026 | 01:41 PMकर्नाटक में डीके शिवकुमार कैबिनेट का होगा विस्तार, 20 नए मंत्रियों की एंट्री फिक्स, देखें पूरी लिस्ट
Aug 03, 2026 | 01:38 PMवीडियो गैलरी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पप्पू यादव पर जानलेवा हमला, बाल-बाल बचे नेता जी! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:54 PM
₹65 हजार की सैलरी में अमेरिका में 74 लाख की पढ़ाई! अभिजीत दीपके के पिता की संपत्ति पर उठे बड़े सवाल- VIDEO
Aug 02, 2026 | 09:16 PM
40 फीट गहरी नदी और सिर्फ एक पतली रस्सी! कानपुर में जुगाड़ू नाव से नदी पार करने को मजबूर ग्रामीण; देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:52 PM
सिवान गोलीकांड पर भड़के इमरान प्रतापगढ़ी, बिहार पुलिस की बर्बरता देख उड़ जाएंगे होश, देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:34 PM
आगरा में विदेशी पर्यटक ने दिखाई इंसानियत, ताजमहल के पूर्वी गेट पर पड़े बेजुबान के शव को दिया सम्मान- VIDEO
Aug 02, 2026 | 08:33 PM
अपनी मां की बात आई तो हुआ एहसास… वारिस पठान ने पीएम मोदी को दी नसीहत, कहा- 2 रुपये के ट्रोलर्स पर लें एक्शन
Aug 02, 2026 | 08:07 PM














