-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nashik »
- Raj Thackeray Nashik Visit Mns Kumbh Mela 2027 Preparations
‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
- Written By: अनिल सिंह
Raj Thackeray Nashik Visit: मनसे प्रमुख राज ठाकरे के दो दिवसीय नासिक दौरे से गरमाई राजनीति। कुंभ मेले के काम, गड्ढों और संगठन पर होगी समीक्षा। कार्यकर्ताओं से करेंगे मुलाकात।

दो दिवसीय नासिक दौरे पर राज ठाकरे (सोर्स-सोशल मीडिया)
Raj Thackeray Nashik VisitSimhastha Kumbh Mela: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे 6 और 7 अगस्त के अपने तय कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय दौरे पर नासिक पहुंचे हैं। मुंबई नाका क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
हालिया नगर निगम (निकाय) चुनावों के बाद राज ठाकरे का यह पहला नासिक दौरा है, जिसे आगामी रणनीतियों और 2027 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ मेले की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
कुंभ मेले की आड़ में सड़कों की बदहाली पर समीक्षा
नासिक शहर में 2027 के कुंभ मेले के नाम पर जगह-जगह की जा रही खुदाई और सड़कों पर बने खतरनाक गड्ढों के कारण आम नागरिकों में भारी आक्रोश है। जर्जर सड़कों और हादसों की वजह से कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सम्बंधित ख़बरें
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
अपने इस दौरे के दौरान राज ठाकरे शहर और ग्रामीण इलाकों के मनसे पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठकें करेंगे। शहर की दुर्दशा और धीमी गति से चल रहे विकास कार्यों को लेकर राज ठाकरे का क्या रुख रहता है, इस पर पूरी राजनीति की नजर टिकी हुई है।
ये भी पढ़ें- येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
2015 के कुंभ मॉडल और तपोवन में पेड़ कटाई का मुद्दा
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2015 के नासिक कुंभ मेले के दौरान नासिक नगर निगम में मनसे की सत्ता थी। मनसे का दावा है कि उस समय विशाल स्तर पर काम होने के बावजूद शहर की हालत इतनी बदतर कभी नहीं हुई थी।
इसके अलावा, इस बार प्रशासन द्वारा साधुग्राम निर्माण के नाम पर तपोवन क्षेत्र में लगभग 2,000 पेड़ काटने का प्रस्ताव पेश किया गया था, जिसका मनसे ने कड़ा विरोध किया है। पार्टी का तर्क है कि जब 2015 में बिना पेड़ काटे कुंभ का सफल आयोजन हो सकता था, तो इस बार पेड़ों की बलि क्यों दी जा रही है?
बीजेपी-शिंदे गुट (महायुति) पर हमला बोलने की तैयारी
नगर निगम चुनावों में मनसे का एक भी उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका था, जिससे पार्टी संगठन को बड़ा झटका लगा था। अब कार्यकर्ताओं में नया जोश भरने और निकाय चुनाव की हार से उबारने के लिए राज ठाकरे खुद मैदान में उतरे हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि नासिक में कुंभ की बदहाली, भ्रष्टाचार और तपोवन पर्यावरण विवाद को लेकर राज ठाकरे सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और शिवसेना (शिंदे गुट) को अपने तीखे बयानों से कटघरे में खड़ा कर सकते हैं।
Raj thackeray nashik visit mns kumbh mela 2027 preparations
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Aug 06, 2026 | 01:39 PM‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Aug 06, 2026 | 01:37 PMSL vs IND: सीरीज शुरु होने से पहले गंभीर का टीम इंडिया को सख्त संदेश, कहा- हर सवाल का जवाब मैदान पर देना होगा
Aug 06, 2026 | 01:35 PMग्राहक बताता था पसंद, गैंग चाइनीज टेक्नोलॉजी से करता चोरी; आगरा पुलिस ने अंतरराज्यीय गैंग का किया भंडाफोड़
Aug 06, 2026 | 01:23 PMरबर स्टैम्प CM DK शिवकुमार! कर्नाटक में पोर्टफोलियो बंटवारे पर सियासी घमासान, दिल्ली के रिमोट से चल रही सरकार
Aug 06, 2026 | 01:15 PMरीवा में सरकारी स्कूलों की खुली पोल, चौथी-छठवीं के छात्र नहीं पढ़ सके हिंदी, कमिश्नर ने की कड़ी कार्रवाई
Aug 06, 2026 | 01:14 PMयेरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













