-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Who Is Better At Preventing Infection Mask Or Respirator Here Is The Answer
संक्रमण से रोकने में कौन है बेहतर? मास्क या रेस्पिरेटर? ये है जवाब
- Written By: वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: कोरोना महामारी ने स्वास्थ्य संबंधी कई महत्वपूर्ण चीजों के बारे में लोगों को सिखाया है। जी हां इसलिए संक्रमण से बचने के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। दुनिया में बढ़ रहे कोरोना और ओमिक्रोण ने मामलों को देखते हुए अब फिर से मास्क लगाने को लेकर सख्ती बरती जा रही है। जी हां लेकिन आपको बता दें कि ऑस्ट्रिया (Austria) ने फेस मास्क (Mask) की जगह रेस्पिरेटर (Respirator) को अनिवार्य कर दिया है।
इसका मतलब अगर यहां कोई पब्लिक प्लेस में जाता है तो उसे रेस्पिरेटर लगाना अनिवार्य होगा। आपको बता दें कि रेस्पिरेटर भी मास्क की तरह ही हैं पर ये ज्यादा असरदार माने जाते हैं। इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि सांस लेने के दौरान हवा में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया, वायरस या प्रदूषण फैलाने वाले कण शरीर में प्रवेश न कर सकें। तो अब आइए जानते है इससे महत्वपूर्ण जानकारी….
मास्क या रेस्पिरेटर? कौन है बेहतर
दरअसल रेस्पिरेटर मास्क के मुकाबले कितना असरदार है, इसे समझने और जानने के लिए हेल्थ वर्कर्स पर रिसर्च की गई और इस रिसर्च में सामने आया कि संक्रमण को रोकने में मास्क के मुकाबले रेस्पिरेटर ज्यादा बेहतर है। रिसर्च कहती है कि अगर रेस्पिरेटर पहनने के बाद कोई इंसान संक्रमित मरीज के संपर्क में आता है तो 25 घंटे तक वायरस से सुरक्षित रहता है। वहीं, अगर किसी संक्रमित मरीज और सामान्य इंसान ने कपड़े का मास्क पहन रखा है और एक ही जगह पर हैं अगले 26 मिनट में स्वस्थ व्यक्ति को संक्रमित होने का खतरा है। इस लिए मास्क के मुकाबले रेस्पिरेटर ज्यादा बेहतर है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
सिर्फ एक देसी दाल… और शरीर में प्रोटीन की कमी से लेकर पथरी तक पर असर आयुर्वेद भी मानता है इसे सेहत का खजाना
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
जानें क्या कहती है स्वास्थ्य एजेंसी
मास्क और रेस्पिरेटर इन दोनों में से कौन है बेहतर इस पर अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी ने भी अपना पक्ष रखा है। अमेरिका की स्वास्थ्य एजेंसी सेंटर्स डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) ने भी माना है कि कोविड-19 से बचाने में फेस मास्क के मुकाबले रेस्पिरेटर ज्यादा अच्छा विकल्प है। हालांकि इस बारे में स्वास्थ्य एजेंसी का कहना है, यह इस पर भी निर्भर है कि रेस्पिरेटर को कितनी अच्छी तरह से चेहरे पर लगाया गया है। आप इसका इस्तेमाल कैसे करते है यह भी बेहद महत्वपूर्ण है।
बता दें कि सीडीसी का कहना है, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑक्यूपेशनल सेफ्टी एंड रिसर्च (NIOSH) से अप्रूव्ड रेस्पिरेटर को सबसे बेहतर माना जाता है। अगर आप किसी कोविड के मरीज से मिलने जा रहे हैं तो इसे जरूर पहनें। इसके अलावा ट्रेन, प्लेन या बस से सफर कर रहे हैं तो इसे जरूर लगाएं। या फिर ऐसे वर्कप्लेस पर काम का रहे हैं, जहां आसपास बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं तो इसे लगाना बेहद जरूरी है। इसलिए सावधान रहे और सतर्क रहे।
यह वायरस हवा के जरिए भी फैलता है। सांस छोड़ने और बात करने के दौरान मुंह से निकलने वाले कण (Aerosols) हवा में मौजूद रहते हैं और संक्रमण फैलाते हैं। रेस्पिरेटर इन्हें रोकता है। वहीं, सर्जिकल मास्क ड्रॉप्लेट्स को रोकती है, लेकिन कणों को नहीं। इसलिए रेस्पिरेटर संक्रमण से रोकने के लिए बेहतर साबित हुआ है।
Who is better at preventing infection mask or respirator here is the answer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














