-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Morning Coffee With Ghee Benefits For Energy And Glowing Skin
सुबह की कॉफी में बस 1 चम्मच घी, दूर होगी थकान और चेहरे पर आएगा ग्लो
- Written By: प्रीति शर्मा
Coffee with Ghee Benefits: आजकल लोग बिना वजह थकान, ब्रेन फॉग और चेहरे की चमक खोने से परेशान हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक सुबह की कॉफी में 1 चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है।

कॉफी और घी (सौ. एआई)
Health Tips: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्माहट और ऊर्जा की सख्त जरूरत होती है। डिजिटल दौर के हेल्थ ट्रेंड्स आजकल घी वाली कॉफी काफी ट्रेंड में है। अगर आप सुबह साधारण कॉफी पीते हैं तो उसमें एक चम्मच घी डाल सकते हैं। जिससे यह ड्रिंक पावर ड्रिंक बन जाएगी। यह आपको दिनभर एनर्जेटिक रखेगी।
पेट की चर्बी करे कम
वेट लॉस की कोशिश कर रहे लोगों के लिए यह कॉम्बिनेशन किसी वरदान से कम नहीं है। कॉफी में मौजूद कैफीन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जिससे कैलोरी तेजी से बर्न होती है। वहीं जब इसमें घी के गुड फैट्स मिलते हैं तो शरीर इसे ऊर्जा के धीमे और स्थिर स्रोत के रूप में इस्तेमाल करता है। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं जिसका सीधा असर आपके पेट की जिद्दी चर्बी पर पड़ता है।
स्किन पर आएगा ग्लो
सर्दियों की शुष्क हवा अक्सर त्वचा की नमी छीन लेती है, जिससे चेहरा रूखा और बेजान दिखने लगता है। घी में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ए पाया जाता है। जब आप इसका सेवन कॉफी के साथ करते हैं तो यह आपकी त्वचा को अंदरूनी तौर पर हाइड्रेट करता है। रोजाना इसके सेवन से चेहरे की ड्राईनेस खत्म होती है और एक प्राकृतिक चमक आती है।
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल

यह भी पढ़ें:- टॉन्सिल्स के दर्द से हैं बेहाल? आजमाएं ये 5 असरदार घरेलू उपाय, दर्द से मिलेगी राहत
पाचन तंत्र दुरुस्त करे
अक्सर खाली पेट ब्लैक कॉफी पीने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन की शिकायत होती है। घी इस समस्या का सटीक समाधान है। घी आंतों के लिए एक प्राकृतिक लुब्रिकेंट की तरह काम करता है जिससे भोजन आसानी से पचता है। यह कब्ज की समस्या को दूर करने और आंतों की कार्यप्रणाली को सुचारू बनाने में सहायक है।
मजबूत इम्यूनिटी
देसी घी की तासीर गर्म होती है जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड में शरीर के अंतर का तापमान संतुलित रहता है। घी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। जिससे आप सर्दियों में होने वाले वायरल इंफेक्शन और थकान से बचे रहते हैं।
हालांकि घी वाली कॉफी के अनेक फायदे हैं लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। अगर आपको हृदय रोग या हाई कॉलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इसे अपनी डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Morning coffee with ghee benefits for energy and glowing skin
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सीजफायर खत्म अब होगा हमला… NATO समिट में डोनाल्ट ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, कहा- आज बरसाएंगे बम
Jul 08, 2026 | 07:59 PMसागर में टाइगर रिजर्व में दो बाघों की दहाड़; वनकर्मी और ग्रामीण पर हमले के बाद बढ़ी सतर्कता
Jul 08, 2026 | 07:58 PMअस्पतालों की सुध लेने अचानक पहुंचे अधिकारी; मुंबई के चेंबूर में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर दिए कड़े आदेश
Jul 08, 2026 | 07:53 PMWhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
Jul 08, 2026 | 07:51 PMदमोह के हटा में जलभराव से परेशान छात्र, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर; प्रशासन से लगाई गुहार
Jul 08, 2026 | 07:43 PMराम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
Jul 08, 2026 | 07:43 PMAI खा जाएगा सबकी नौकरियां? ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, बताया क्यों दुनिया में सबसे आगे निकलेगा भारत
Jul 08, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM














