- Hindi News »
- Health »
- Sesame Seeds Benefits For Strong Bones In Winter How To Include In Diet
कैल्शियम का खजाना है तिल, हड्डियों की कमजोरी दूर करने के लिए सर्दियों में ऐसे करें सेवन
- Written By: प्रीति शर्मा
Sesame Seeds Benefits: तिल कैल्शियम और पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो सर्दियों में हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। सही तरीके से तिल का सेवन जोड़ों के दर्द और कमजोरी की समस्या से राहत देगा।

तिल और हड्डियों की मजबूत की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Sesame Seeds Benefits for Bones: बढ़ती उम्र, खराब लाइफस्टाइल और अनियमित खानपान की वजह से आज जोड़ों में दर्द और हड्डियों का कमजोर होना एक बड़ी समस्या बन गया है। ऐसे में आप तिल का इस्तेमाल कर सकते हैं जो हड्डियों के लिए एक भरोसेमंद साथी है।
सर्दियों का मौसम आते ही तिल की मांग बढ़ जाती है और इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी है। तिल के छोटे-छोटे बीज कैल्शियम, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे महत्वपूर्ण मिनरल्स से भरपूर होते हैं। ये तत्व हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी हैं। कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है जबकि मैग्नीशियम और फास्फोरस उनकी संरचना को बेहतर करते हैं।
जोड़ों के दर्द से राहत
बढ़ती उम्र के साथ विशेषकर महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस का जोखिम बढ़ जाता है। तिल का नियमित सेवन इस गंभीर समस्या से बचाने में ढाल का काम करता है। इसके अलावा तिल में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। अर्थराइटिस या जोड़ों की जकड़न से परेशान लोगों के लिए तिल का सेवन रामबाण साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Dementia Disease: डिमेंशिया से पीड़ित थे मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र, जानिए कितनी खतरनाक है यह बीमारी
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
Digital Life: क्या आपको भी बार-बार भूलने की है आदत? आपका फोन हो सकता है जिम्मेदार, जानें इससे बचने का उपाय
यह भी पढ़ें:- Winter Diet: सर्दियों में फिट रहने का असली फार्मूला, आज ही अपनी थाली में बदलें ये चीजें
डाइट में कैसे करें शामिल
तिल को अपने लाइफस्टाइल का हिस्सा बनाएं जो बहुत ही आसान है। रोजाना 1 से 2 चम्मच तिल का सेवन करने की सलाह विशेषज्ञों द्वारा दी जाती है। तिल को सर्दियों में लड्डू के रूप में खा सकते हैं। गुड़ और तिल के लड्डू सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत का भी ख्याल रखते हैं।
तिल को भूनकर इन्हें स्नैक्स के रूप में भी शामिल कर सकते हैं। सलाद और सूप के ऊपर डालकर इन्हें खाया जा सकता है। इसके अलावा भोजन के साथ उसकी चटनी बना सकते हैं। जो पोषण को बढ़ाती है। सर्दियों में इस तरह तिल का सेवन आपके शरीर को बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है।
सीमित मात्रा में खाएं
काले या सफेद तिल दोनों ही फायदेमंद हैं हालांकि अधिक मात्रा में सेवन से बचें क्योंकि तिल में कैलोरी भी ज्यादा होती है। इसके जरूरत से ज्यादा सेवन से शरीर को नुकसान हो सकता है। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ तिल का सही मेल आपको जीवन भर सक्रिय और मजबूत बनाए रखेगा।
Sesame seeds benefits for strong bones in winter how to include in diet
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्वालीफायर-2 में RR के सामने GT की कड़ी चुनौती, आंकड़ों में रियान के रजवाड़ों पर भारी पड़े हैं गिल के टाइटंस
May 28, 2026 | 11:25 PMअंबरनाथ में टीडीआर घोटाले पर सियासी घमासान, शिवसेना ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
May 28, 2026 | 11:05 PMअब $250 के नोट पर दिखेगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर! अमेरिका में 150 साल पुराना कानून बदलने की तैयारी, मचा बवाल
May 28, 2026 | 11:01 PMVaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PMकर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PMBJP के प्रशिक्षण वर्ग में बस से पहुंचे CM मोहन यादव, हेलीकॉप्टर छोड़ ईवी ट्रैवलर से किया सफर
May 28, 2026 | 10:51 PMफ्रेंच ओपन में बड़ा उलटफेर, जुआन मैनुअल सेरुंडोलो से हारकर जानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर
May 28, 2026 | 10:48 PMवीडियो गैलरी

फ्लैग मार्च के बीच सीधे गैंगस्टर के घर में घुस गए IPS विनायक भोंसले, VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल
May 28, 2026 | 10:25 PM
यूपी के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात, बकरीद पर राज्य में हाई अलर्ट, खुले में कुर्बानी और नमाज पर लगी लगाम! VIDEO
May 28, 2026 | 01:43 PM
गौ माता को राष्ट्र माता घोषित… बकरीद की नमाज के बाद मुस्लिम समाज की सरकार से बड़ी मांग, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 01:27 PM
मैं केवल 22 साल की थी… शिवलिंग विवाद पर खुलकर बोलीं TMC सांसद सायोनी घोष, BJP पर लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
May 28, 2026 | 01:07 PM
ममता बनर्जी पर दर्ज होगी कई FIR! मंत्री दिलीप घोष के बयान से बंगाल में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 12:16 PM
Exclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PM














