क्या आप भी पीते हैं प्लास्टिक कप में चाय, सेहत के लिए होती हैं खतरनाक, 100 साल तक नहीं गलती

प्लास्टिक हो या फिर पॉलीथीन का इस्तेमाल खुलेआम करने से वातावरण को तो खतरा होता ही है वहीं पर सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है।क्या आप जानते हैं आपके द्वारा इस्तेमाल की गई पॉलीथीन को 100 साल तक जमीन के अंदर दबाकर रखने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है।
International Plastic Free Day, Enviornment, Health
अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (सौ-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

जैसा कि, हम जानते हैं आज 3 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जा रहा है वहीं पर यह दिन प्लास्टिक फ्री वातावरण बनाए रखने के लिए मनाया जाता है। प्लास्टिक हो या फिर पॉलीथीन का इस्तेमाल खुलेआम करने से वातावरण को तो खतरा होता ही है वहीं पर सेहत के लिए भी नुकसानदायक साबित होता है।

क्या आप जानते हैं आपके द्वारा इस्तेमाल की गई पॉलीथीन को 100 साल तक जमीन के अंदर दबाकर रखने से पर्यावरण को नुकसान पहुंचता है। चलिए जानते हैं हमारे लिए पॉलीथिन का इस्तेमाल किस स्तर पर नुकसानदायक है।

एक प्लास्टिक इंसान और जीव-जन्तु की है दुश्मन

प्लास्टिक व पॉलीथीन का इस्तेमाल भलें ही आप अपनी सहुलियत के लिए करते है लेकिन यह जीव-जन्तुओं और इंसान को प्रभावित करती है। यहां पॉलिथीन का इस्तेमाल करने के बाद कूड़े के ढेर में पड़ी रहती है और खाने की तलाश में आवारा पशु इसे निगल जाते हैं। पेट में जाकर पॉलीथिन आंतो में चिपक जाती है। जिससे कुछ ही दिनों में पशु की मौत हो जाती है। इसके अलावा पानी में रहने वाले जीव-जंतुओॆं को भी नुकसान पहुंचते है। प्लास्टिक को जलाने से यह पर्यावरण को दूषित करने वाली गैस छोड़ती है। प्लास्टिक को जलाने से मुख्य रूप से क्लोरो फ्लोरो कार्बन निकलता है जो ओजोन लेयर के लिए भी खतरनाक होती है। लोग प्रदूषण वाले क्षेत्र में रहते हैं उनमें बीपीए की मात्रा ज्यादा होती है। इससे त्वचा संबंधी बीमारियां, लिवर और किडनी से जुड़े रोग और नपुंसकता का खतरा बढ़ जाता है।

इन प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल करने से बचें

अगर आप चाय या कॉफी को पीने के लिए प्लास्टिक के डिस्पोजल कप का इस्तेमाल करते हैं तो यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होता है इतना ही नहीं इसे कैंसर फैलाने वाले कारक के रूप में मानते हैं। अगर आप पर्यावरण को सुव्यवस्थित और स्वस्थ रखना चाहते है तो आज से प्लास्टिक और पॉलीथिक को नो कह दें। जब भी बाजार जाएं तो अपने घर से कपड़े या जूट का बैग लेकर जाएं। प्लास्टिक की चीजों को घर से बाहर कर दें। अगर आप प्लास्टिक का इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं तो इस सकारात्मक पहल से हर कोई इसे पालन करना पसंद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com