Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 12 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Meditation Tips: तनाव दूर करने के लिए इन 5 तरीकों से करें मेडिटेशन, मन रहेगा शांत और फोकस होगा बेहतर

Benefits Of Meditation: दिमाग और मन को शांत करने के लिए घंटों ध्यान की जरूरत नहीं होती है। कुछ आसान और माइंडफुल तरीकों को अपनाकर मेडिटेशन किया जा सकता है, जो मेंटल हेल्थ के लिए बेहद प्रभावशाली है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 25, 2026 | 06:25 PM

मेडिटेशन (फोटो. पिंटरेस्ट)

Follow Us
Follow Us:

Meditation Kaise Kare In Hindi: आधुनिक जीवनशैली बहुत व्यस्त है। रूटीन से हटकर किसी भी काम को करने के लिए समय निकालना पड़ता है। दैनिक जीवन में किसी न किसी कारण से सभी को तनाव व चिंता रहती है। इसे कम करने के लिए मेडिटेशन करने की सलाह दी जाती है।

लेकिन जब बात मेडिटेशन की आती है, तो ज्यादातर लोग शांत जगह पर बैठकर सांसों पर ध्यान केंद्रित करते हैं। मेडिटेशन एक मानसिक व्यायाम है, जिसमें फोकस, अवेयरनेस और रिलैक्सेशन शामिल है। इससे दिमाग को शांति मिलती है और स्ट्रेस से छुटकारा मिलता है। इसे करने बहुत सारे तरीके हैं, जैसे- माइंडफुलनेस मेडिटेशन, स्पिरिचुअल मेडिटेशन, फोकस मेडिटेशन, मूवमेंट मेडिटेशन, मंत्र मेडिटेशन। यहां हम 5 मेडिटेशन तकनीक के बारे में बताएंगे।

5 मेडिटेशन तकनीक

  • विपश्यना (Vipasana)

यह एक ट्रेडिशनल बौद्ध और भारतीय मेडिटेशन की तकनीक है। इस मेडिटेशन में मस्तिष्क में आने वाले नकारात्मक विचारों पर कंट्रोल करने की कोशिश की जाती है। इसमें आंतरिक शांति के लिए मन को शांत किया जाता है। इस दौरान अपना पूरा ध्यान वर्तमान पर केंद्रित करना होता है। अतीत और भविष्य की चिंता को छोड़कर वर्तमान पर फोकस करने से स्ट्रेस कम होता है और एंग्जायटी की समस्या दूर होती है।

सम्बंधित ख़बरें

Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे

Cleaning Tips: सफेद कपड़ों की चमक होगी बरकरार, जिद्दी दाग हटाने की ये 5 आसान ट्रिक्स करें ट्राई

चेहरे की जिद्दी झाइयों का छिपा हुआ राज! सिर्फ दही का यह आसान नुस्खा लौटा सकता है खोई हुई चमक

सुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल

  • प्रेम और दया का भाव (Love And Kindness Meditation)

इस मेडिटेशन तकनीक में आपको अपनी प्यार वाली फीलिंग्स को जगाना होता है। कई बार करूणा और दया की जरूरत पड़ती है। इस दौरान आंखों को बंद करके सारा ध्यान सांसों पर लगाते हुए अपने भीतर के प्रेम और दया भाव पर लगाना होता है। जो है सब अच्छा है और सभी लोग अच्छे हैं। इस भाव से ब्रेन स्ट्रॉन्ग होता है। इससे दिमाग तेज होता है और तनाव दूर होता है।

  • मंत्रोच्चारण मेडिटेशन (Concentrative Meditation)

इसमें हम अपना सारा ध्यान किसी एक विशेष वस्तु पर केंद्रित करते हैं। अपने आस-पास की हर चीज को ध्यान में रखते हैं और फिर फोकस अपनी सांसों पर लगाते है। इसके लिए किसी मंत्र या किसी विशेष शब्द का सहारा लिया जा सकता है।

  • माइंडफुलनेस मेडिटेशन (Mindfulness Meditation)

इस मेडिटेशन को करके आप खुद को मानसिक तौर पर मौजूदा परिस्थिति में लड़ने के लिए तैयार करते हैं। इससे जागरूकता बढ़ती है। इससे ब्रेन सचेत और सतर्क बनता है। इससे कई मानसिक बीमारियों को ठीक करने, अवसाद और तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

ये भी पढ़ें- Full Body Workout: जिम जाने का टाइम नहीं है, तो ये 5 मिनट का एक्सरसाइज आपको देगा फिट बॉडी और लंबी उम्र

  • मूवमेंट मेडिटेशन (Movement Meditation)

कई लोगों के लिए एक जगह बैठकर ध्यान लगाना मुश्किल होता है, तो आप मूवमेंट मेडिटेशन कर सकते हैं। इसमें आप कोई भी काम कर सकते हैं। वॉक कर सकते हैं, लेकिन आपको ध्यान किसी एक जगह केंद्रित रखना है। ऐसा करने से आपके माइंड को शांति मिलेगी और आप अच्छा महसूस करेंगे।

Types of meditation for anxiety and depression to calm mental health

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2026 | 06:25 PM

Topics:  

  • Gym
  • Health News
  • Healthy Tips
  • Hindi News
  • Lifestyle News
  • Mental
  • Physical and Mental Health
  • Yoga Benefits
  • Yoga Tips

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.