सीमा कुमारी
नई दिल्ली: आज बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान गौतम बुद्ध की जयंती हैं। गौतम बुद्ध का जन्म वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को हुआ था। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को मनाई जा रही है। बौद्ध धर्म में आस्था रखने वाले लोग गौतम बुद्ध को भगवान की तरह पूजते हैं। ऐसे में बुद्ध पूर्णिमा की तिथि को लोग घरों में दीपक जलाकर ग्रंथों का पाठ करते है और सही मार्ग पर चलने का संकल्प लेते हैं।
महात्मा बुद्ध ने अपने जीवन में चार आर्य सत्यों का उपदेश दिया था। उनके उपदेश जीवन में एकाग्रता और खुश रखने के लिए मूल मंत्र हैं, जिसका अनुसरण हर किसी को करना चाहिए। आइए जानें बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार