-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- National Aunt And Uncle Day 2026 History Significance Celebration In Hindi
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
- Written By: रीता राय सागर
Aunt And Uncle Day: राष्ट्रीय आंटी और अंकल दिवस के अवसर पर अपनी व्यस्त दिनचर्या से थोड़ा समय निकालें और अपनी आंटी और अंकल के प्रति आभार व्यक्त करें। उनके साथ कुछ खुशनुमा पल बिताएं।

अंकल एंड आंटी डे (फोटो.सोशल मीडिया)
National Aunt and Uncle Day 2026: हर साल 26 जुलाई को नेशनल आंटी एंड अंकल डे मनाया जाता है। यह दिन परिवार के उन सदस्यों को थैंक्यू बोलने के लिए है, जो हमारे जीवन में प्यार और अपनापन लेकर आते हैं। कई बार आंटी और अंकल हमारे सबसे अच्छे दोस्त बन जाते हैं, तो कभी वे माता-पिता की तरह हमारा साथ निभाते हैं। बचपन की शरारतों से लेकर जीवन में कोई भी कठिन फैसला लेने तक, उनका सहयोग और उनका अनुभव हमेशा काम आता है।
आंटी और अंकल परिवार के ऐसे सदस्य होते हैं, जो अक्सर हमारे बचपन की ऐसी यादों को भी संजोकर रखते हैं, जिन्हें हम खुद भी भूल चुके होते हैं। उनकी मौजूदगी हमारे जीवन को हंसी, खुशी और यादों से भर देती है। कई बार जीवन में ऐसे पल आते हैं, जब हम कुछ विषयों पर अपने माता-पिता से खुलकर बात नहीं कर पाते, ऐसे में उन बातों को आंटी या अंकल से आसानी से शेयर कर लेते हैं।
नेशनल आंटी एंड अंकल डे कैसे मनाएं?
इस खास दिन अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने आंटी और अंकल से मिलें या उन्हें फोन करें। उन्हें थैंक्यू कहें और उन्हें बताएं कि वे आपके जीवन में कितने महत्वपूर्ण हैं। यदि संभव हो तो उनके साथ लंच या डिनर करें। उन्हें एक प्यारा-सा पत्र, ग्रीटिंग कार्ड या कोई छोटा-सा उपहार दें। उनके साथ बिताए गए वक्त की तस्वीर लें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके साथ ही हर परिवार में आंटी-अंकल ऐसे इंसान होते हैं, जिनके पास कई किस्से-कहानियां होते हैं, उन पुरानी कहानियों और यादों को सुनें।
सम्बंधित ख़बरें
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
Photo: सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में क्या होता है? जानिए 8 चौंकाने वाली बातें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
नासिक में बन रहा उत्तर महाराष्ट्र का सबसे ऊंचा इस्कॉन मंदिर, 15 करोड़ की लागत से 5 मंजिला भव्य निर्माण
इस दिन का महत्व
नेशनल आंटी एंड अंकल डे हमें परिवार के साथ समय बिताने की अहमियत याद दिलाता है। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम अपने रिश्तेदारों से दूर हो जाते हैं। यह दिन रिश्तों को मजबूत बनाने और अपने प्रियजनों के प्रति सम्मान व प्यार जताने का अवसर देता है।
इसके अलावा, आंटी और अंकल के साथ बिताया गया समय ऐसी यादों को बनाता है, जो जीवन भर हमारे साथ रहती हैं। उनके अनुभव और जीवन से जुड़े किस्से न केवल प्रेरणा देते हैं, बल्कि परिवार की विरासत और संस्कृति को भी जिंदा रखते हैं।
आंटी और अंकल का इन तरीकों से रखें ख्याल
- उनकी भावनाओं, विचारों और व्यक्तित्व का सम्मान करें।
- हमेशा उनके प्रति संवेदनशील रहें।
- उनके साथ उदार और विनम्र व्यवहार बरतें।
- उनका सम्मान करने के साथ-साथ उनके अनुभवों से सीखा जा सकता है।
- उनके प्रति दयालु और स्नेही रहें।
- समय-समय पर उनसे मिलने या बात करने की कोशिश करते रहें।
- हर मुलाकात को खास बनाएं, ताकि उन्हें यह महसूस हो कि वे आपके जीवन में उनका होना भी जरूरी है।
National aunt and uncle day 2026 history significance celebration in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














