CJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO

Jantar Mantar Protest Ends: सरकार के साथ बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने 36 दिन लंबा आंदोलन खत्म करने का ऐलान किया। जंतर-मंतर खाली हुआ और NDMC ने सफाई अभियान शुरू किया।
jantar mantar visuals after protest ends
प्रदर्शन खत्म होने के बाद जंतर-मंतर (सौजन्य-IANS)
Updated on

Jantar Mantar Cleanliness Drive: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने शनिवार को सरकार के साथ एक अहम बैठक की। बैठक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बड़ा ऐलान किया। सीजेपी ने आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी। वहीं, सीजेपी ने जंतर-मंतर से आंदोलन को वापस लेने का ऐलान करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने हमारी मांग मान ली है और हम आंदोलन को खत्म करने का ऐलान करते हैं।

आंदोलन खत्म होते ही वहां मौजूद सभी छात्रों ने शाम तक अपनी जीत का जश्न मनाया। छात्रों ने गाने बजाए, नारे लगाए और नाचते हुए अपनी खुशी की इजहार किया। शाम होते ही सभी छात्र अपनी जीत की खुशी के साथ वापस अपने घर लौटने लगे। सभी छात्र अपने घर लौटे और रात तक जंतर-मंतर खाली हो गया।

देर रात खाली हुआ जंतर-मंतर

जंतर-मंतर अब पूरा खाली हो चुका है। लेकिन वहां गंदगी का अंबार लग गया है। देर रात जंतर-मंतर खाली होते ही दिल्ली प्रशासन ने वहां सफाई की शुरुआत की। 36 दिन से चल रहे आंदोलन के बाद यहां जगह-जगह गंदगी और कचरे का अंबार लग गया, जिसे अब साफ किया जा रहा है।

जंतर-मंतर पर सफाई अभियान शुरू

सीजेपी द्वारा विरोध प्रदर्शन वापस लेने और प्रदर्शनकारियों के जगह खाली करने के बाद, NDMC ने जंतर-मंतर पर सफाई अभियान शुरू किया। यहां देखिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP द्वारा विरोध प्रदर्शन वापस लेने और प्रदर्शनकारियों के जगह खाली करने के बाद जंतर-मंतर की सुबह की तस्वीरें।

36 दिनों के लंबे आंदोलन के बाद हाल

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के 36 दिन लंबे आंदोलन को खत्म करने के बाद जंतर-मंतर पर सफाई का काम चल रहा है। नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और सरकार द्वारा इस मुद्दे को संभालने के तरीके को लेकर CJP के नेतृत्व में हफ्तों तक चले देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बाद, धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया।

कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने की सफाई

दिल्ली कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 36 दिन लंबे आंदोलन को खत्म करने के बाद कांग्रेस सेवा दल भी सामने आया। कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर सफाई अभियान शुरू किया।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और सरकार द्वारा अन्य मांगें मान लिए जाने के बाद सीजेपी ने शनिवार को अपना 36 दिन का आंदोलन खत्म कर दिया। यह युवाओं के नेतृत्व वाले उस अभूतपूर्व आंदोलन की बड़ी जीत थी, जिसने परीक्षाओं में गड़बड़ी और नीट पेपर लीक के मुद्दे पर लाखों लोगों को एकजुट किया था।

Navbharat Live
navbharatlive.com