Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान

Van Tulsi Ayurvedic Benefits :वन तुलसी औषधीय गुणों से भरपूर एक विशेष जड़ी-बूटी मानी जाती है। जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ और किन बीमारियों में यह लाभकारी साबित हो सकती है।
Van Tulsi Amazing Health Benefits
औषधीय गुणों से भरपूर वन तुलसी ( सौ.सोशल मीडिया)
Updated on

Van Tulsi Amazing Health Benefits: तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया हैं। तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता और भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय यही कारण है कि अधिकांश घरों में रोज सुबह तुलसी की पूजा की जाती है और जल अर्पित किया जाता हैं।

तुलसी अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। भारतीय घरों में श्याम या राम तुलसी पाई जाती है। लेकिन वन तुलसी जंगलों में पाई जाने वाली तुलसी है और अपने औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है। इसके सेवन से कई तरह की बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं वन तुलसी किन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है।

वन तुलसी किन बीमारियों से छुटकारा दिलाती है?

पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

वन तुलसी की पत्तियों का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहती हैं। अगर आप गैस, अपच या पेट दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं, तो आप वन तुलसी का सेवन कर सकते है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया खत्म होते हैं।

इम्युनिटी बढ़ाए और संक्रमण से बचाव

बदलते मौसम में होने वाले बुखार और संक्रमण से बचने के लिए वन तुलसी की पत्तियों की चाय पीना बेहद फायदेमंद है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को प्राकृतिक रूप से मजबूत बनाती है।

ये भी पढ़ें-  

त्वचा और बालों के लिए रामवाण

वन तुलसी का सेवन करने से त्वचा और बालों के लिए रामवाण बताया गया है। वन तुलसी एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-फंगल गुणों से भरपूर होती है। इसका लेप चेहरे पर लगाने से कील-मुहासे, दाद-खाज और खुजली की समस्या दूर होती है। इसके पानी से सिर धोने से डैंड्रफ की छुट्टी हो जाती है।

सर्दी, खांसी, कफ में राहत

वन तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सर्दी, खांसी, कफ और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं में अचूक दवा का काम करती है। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पीने से जकड़न दूर होती है और बंद गले को आराम मिलता है।

तनाव और मानसिक थकान करे कम

भागदौड़ भरी जिंदगी में वन तुलसी का सेवन प्राकृतिक 'एडाप्टोजेन' की तरह काम करता है। इसकी तीव्र और सुगंधित खुशबू तंत्रिका तंत्र को शांत करती है, जिससे तनाव, चिंता और सिरदर्द में तुरंत राहत मिलती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com