- Hindi News »
- Lifestyle »
- Morning Habits For Diabetes Control Methi Dalchini Walk Benefits
डायबिटीज मरीजों के लिए सुबह की संजीवनी: मेथी-दालचीनी और सैर का कमाल
Diabetes Control Tips: अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शुगर को नियंत्रित रखना मुश्किल नहीं है। सुबह के समय की दो छोटी लेकिन असरदार आदतें इस बीमारी को काबू में रखती है।
- Written By: दीपिका पाल

शुगर के मरीजों के लिए हैं संजीवनी (सौ.सोशल मीडिया)
Benefits of methi for diabetes: आज के समय में डायबिटीज यानी शुगर की बीमारी तेजी से लोगों को अपनी गिरफ्त में ले रही है। गलत खान-पान, तनाव और निष्क्रिय जीवनशैली इस बीमारी के सबसे बड़े कारण हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर दिन की शुरुआत सही तरीके से की जाए तो शुगर को नियंत्रित रखना मुश्किल नहीं है। सुबह के समय की दो छोटी लेकिन असरदार आदतें इस बीमारी को काबू में रखने में बड़ी भूमिका निभा सकती हैं।
1. गुनगुने पानी के साथ मेथी या दालचीनी का सेवन
रात में एक चम्मच मेथी के दानों को पानी में भिगो दें। सुबह उठकर इस पानी को हल्का गुनगुना कर पिएं या दानों को हल्का उबालकर भी पी सकते हैं। मेथी में ‘गैलैक्टोमैनन’ नामक फाइबर होता है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है और पाचन को दुरुस्त रखता है।
अगर मेथी का स्वाद पसंद नहीं है, तो दालचीनी का पानी एक अच्छा विकल्प है। आधा चम्मच दालचीनी पाउडर को एक गिलास पानी में रातभर भिगोकर रखें और सुबह उबालकर पिएं। दालचीनी में इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ाने वाले तत्व होते हैं, जो शरीर में ग्लूकोज की मात्रा को सामान्य रखते हैं। साथ ही यह सूजन और संक्रमण को भी कम करती है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना वजह उदासी और घबराहट कहीं थायराइड तो नहीं है जिम्मेदार? जानें कैसे हाईजैक हो रहा आपका दिमाग
हर मौके की शान बढ़ाने वाले गुलाम जामुन का विदेशी कनेक्शन, जानें फारस की खाड़ी से कैसे पहुंचा भारत
Good Friday: क्यों आज के दिन दुनिया भर में नहीं मनाया जाता कोई जश्न, जानें इसके पीछे की चौंकाने वाला राज
Eye Care Tips: जलन और चुभन से हैं परेशान? गर्मियों में आंखों को कूल रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2. सुबह की सैर और सूरज की रोशनी
डायबिटीज के मरीजों के लिए सुबह की सैर किसी थेरेपी से कम नहीं। रोजाना 20–30 मिनट की सैर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करती है और तनाव को घटाती है। अगर संभव हो तो सुबह नंगे पैर हरी घास पर चलें – यह शरीर में पॉजिटिव एनर्जी लाने के साथ-साथ ब्लड सर्कुलेशन को भी बेहतर बनाता है।
सैर के दौरान हल्की सूरज की रोशनी में रहना भी जरूरी है, क्योंकि इससे शरीर में विटामिन D का स्तर बढ़ता है, जो इंसुलिन के कामकाज को सुधारता है। ध्यान रखें कि सुबह 7 से 9 बजे के बीच की धूप सबसे फायदेमंद होती है।
कुछ अतिरिक्त सुझाव
- सुबह खाली पेट पानी जरूर पिएं।
- प्रोसेस्ड फूड और मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाएं।
- स्ट्रेस को कम करने के लिए योग और ध्यान को दिनचर्या में शामिल करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में फटी एड़ियों के लिए आजमाएं घरेलू उपाय
अगर इन दो सुबह की आदतों को अपनाया जाए तो शुगर के स्तर को नियंत्रित रखना काफी आसान हो सकता है, और दिनभर शरीर ऊर्जावान और मन शांत रहेगा।
Morning habits for diabetes control methi dalchini walk benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMCSK vs PBKS: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस, धोनी के बिना चेपॉक में उतरी चेन्नई की टीम; ऐसी है दोनों टीमों की-11
Apr 03, 2026 | 07:16 PMसड़क किनारे खड़ी गाय ने युवक पर किया हमला, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता
Apr 03, 2026 | 07:07 PMनाई की दुकान और देश के खिलाफ जंग! UP ATS ने लखनऊ से दबोचे 4 आतंकी, मेरठ-नोएडा से जुड़े तार
Apr 03, 2026 | 07:03 PM47°C की तपती गर्मी में शूट हुआ ‘धुरंधर 2’ का क्लाइमेक्स, रणवीर सिंह ने ऐसे दिखाई जबरदस्त डेडिकेशन
Apr 03, 2026 | 07:01 PMटमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
Apr 03, 2026 | 07:00 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














