-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- How To Identify Sweet And Fresh Grapes Buying Tips
बिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क
- Written By: प्रीति शर्मा
Grapes Buying Tips: बाजार से फल खरीदते समय अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अंगूर मीठे होंगे या खट्टे। कई बार बिना चखे सही स्वाद का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ आसान टिप्स से आप पहचान सकते हैं।

बाजार से अंगूल खरीदता व्यक्ति (सौ. एआई)
Tips to Buy Fresh Grapes: अंगूर का सीजन शुरू होते ही बाजार में इसकी बहार आ जाती है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती होती है मीठे और ताजे अंगूरों की पहचान करना। कई बार ऊपर से सुंदर दिखने वाले अंगूर अंदर से खट्टे या बासी निकलते हैं। आज हम आपको वो सीक्रेट हैक्स बताएंगे जिनसे आप बिना चखे ही असली पहचान कर लेंगे।
फलों की दुकान पर सजे हरे-भरे अंगूर हर किसी को ललचाते हैं लेकिन अक्सर लोग दुकानदार के कहने पर अंगूर खरीद तो लेते हैं पर घर आकर वे खट्टे निकलते हैं। अंगूरों का चयन करना भी एक कला है। अगर आप कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखें तो आप कभी धोखा नहीं खाएंगे।
रंग पर दें विशेष ध्यान
अंगूर खरीदते समय सबसे पहले उसके रंग को देखें। अगर आप हरे अंगूर खरीद रहे हैं तो ध्यान रखें कि वे एकदम चमकीले हरे होने के बजाय थोड़े पीलेपन की ओर हों। हल्का पीला या मटमैला हरा रंग इस बात का संकेत है कि अंगूर प्राकृतिक रूप से पक चुके हैं और उनमें मिठास अधिक होगी। एकदम गहरे हरे और सफेद दिखने वाले अंगूर अक्सर खट्टे होते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Van Tulsi : वन तुलसी है इन बीमारियों की दुश्मन, औषधीय गुणों से भरपूर इस विशेष तुलसी के फ़ायदे कर देंगे हैरान
Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी
Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी फेंक देते हैं संतरे के छिलके? बाथरूम में बड़े काम आएगी ये बेकार चीज, इस तरह करें इस्तेमाल
अंगूर (सौ. फ्रीपिक)
डंठल की बनावट
अंगूर की ताजगी की असली पहचान उसकी डंठल यानी शाखा से होती है। अगर अंगूर की डंठल हरी और लचीली है तो इसका मतलब है कि अंगूर हाल ही में तोड़े गए हैं और ताजे हैं। इसके विपरीत यदि डंठल सूखी, भूरी और टूट रही है तो समझ लीजिए कि अंगूर काफी पुराने हैं और इनका स्वाद खराब हो चुका होगा।
अंगूरों की पकड़ और आकार
अंगूर को हाथ में लेकर देखें। ताजे और मीठे अंगूर थोड़े सख्त और रसीले महसूस होते हैं। अगर अंगूर छूने में बहुत ज्यादा नरम या पिचके हुए लग रहे हैं तो वे सड़ने की कगार पर हैं। साथ ही अंगूरों का गुच्छा उठाकर देखें यदि हिलाने पर बहुत सारे दाने नीचे गिर रहे हैं तो वह गुच्छा न खरीदें क्योंकि वह बासी हो चुका है।
सफेद पाउडर का रहस्य
अक्सर अंगूरों पर एक सफेद पाउडर जैसी परत दिखती है। कई लोग इसे केमिकल समझते हैं लेकिन वास्तव में यह एक प्राकृतिक मोम जैसी परत होती है जो अंगूरों को नमी खोने से बचाती है। हालांकि इसे खाने से पहले अंगूरों को नमक के पानी में अच्छी तरह धोना बहुत जरूरी है ताकि कीटनाशकों का असर खत्म हो सके।
इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनी खरीदारी में शामिल करके आप न केवल बेहतरीन स्वाद पाएंगे बल्कि खट्टे अंगूरों पर बर्बाद होने वाले पैसों को भी बचा सकेंगे।
How to identify sweet and fresh grapes buying tips
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन किस राशि के लिए होगा कठिन, जानें किसे मिलेगा आर्थिक लाभ
Jul 26, 2026 | 12:08 AMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर भूमि पेडनेकर का रिएक्शन, बोलीं- आज लोकतंत्र के लिए बहुत बड़ा पल है
Jul 25, 2026 | 11:38 PMशिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर UP में सियासी घमासान: विपक्ष ने साधा निशाना, युवाओं के संघर्ष को बताया ऐतिहासिक
Jul 25, 2026 | 11:16 PMपिक्चर अभी बाकी है… फिर यहीं लौटेंगे, नए शिक्षा मंत्री को कॉकरोचों ने दी चेतावनी, बताया आगे का प्लान
Jul 25, 2026 | 11:16 PMESIC Bhubaneswar Recruitment 2026: प्रोफेसर, सीनियर रेजिडेंट समेत 122 पदों पर भर्ती, ₹1.23 लाख तक वेतन
Jul 25, 2026 | 11:03 PMबैंक धोखाधड़ी मामला: PMLA कोर्ट की अनुमति के बाद ED का कदम, ₹22.40 करोड़ की जब्त संपत्तियां होंगी बहाल
Jul 25, 2026 | 10:57 PMPRL Recruitment 2026: फिजिकल रिसर्च लेबोरेटरी में अधिकारी पदों पर भर्ती, ₹1.77 लाख तक वेतन; जानें योग्यता
Jul 25, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














