- Hindi News »
- Lifestyle »
- Diabetes Patients Should Not Eat These Things Even By Mistake Otherwise You May Have To Repent Definitely Know
डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न खाएं ये चीज़ें, वरना पड़ सकता है पछताना, ज़रूर जानें
- Written By: नवभारत डेस्क

File Photo
सीमा कुमारी
नई दिल्ली: बिजी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और बढ़ते स्ट्रेस के कारण इन दिनों कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं जिनमें से डायबिटीज (Diabetes) एक गंभीर बीमारी हैं। और इसका कोई स्थायी इलाज भी नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी लाइफस्टाइल और डाइट के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है।
यही कारण है कि, एक्सपर्ट्स डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की सलाह देते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि शुरुआत में ही डायबिटीज जैसी खतरनाक बीमारी की पहचान कर ली जाए तो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाया जा सकता है। डाइट में कुछ फूड्स से परहेज करके आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रख सकते हैं। तो आइए जानें इस बारे में –
सम्बंधित ख़बरें
Sleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
Mango In Diabetes: डायबिटीज के मरीज भी चख सकते हैं आम का स्वाद, जानिए कब और कितना खाएं
A1 or A2 Milk: कहां से आया A1 और A2 दूध, कौन सी है आपके लिए सुरक्षित और क्यों?
PCOS अब कहलाएगा PMOS! क्यों बदल दिया गया महिलाओं से जुड़ी इस बीमारी का नाम? जानिए सबकुछ
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज होने पर मरीज के ब्लड शुगर में लगतार उतार-चढ़ाव होता है और ऐसा लंबे समय तक होने से उन्हें कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। डायबिटीज के लक्षण में ज्यादा प्यास लगना, पेशाब आना, वजन कम होना, थकान और कम दिखना आदि शामिल हैं।
तले हुए खाद्य पदार्थों से भी डायबिटीज के मरीजों को परहेज रखना चाहिए। यह भी आपके शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ा सकते हैं। इसमें पाए जाने वाले फैट्स के कारण तले हुए खाने को पचाने में भी समय लगता है जिसके कारण यह लंबे समय तक ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकते हैं। तले हुए खाने में मौजूद हानिकारक ट्रांसफैट कई और बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकते हैं।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, बहुत से लोगों को रोजाना सुबह कॉफी या चाय पीने का शौक होता है। ध्यान रहे कि इससे आपका ब्लड शुगर बढ़ सकता है। इसके बजाय आप ब्लैक टी या ग्रीन टी ले सकते हैं। हालांकि, कैफीन अलग-अलग लोगों को अलग-अलग तरह से प्रभावित करता है, अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको अपने कैफीन का सेवन सीमित करना चाहिए।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज के मरीजों को केले, अंगूर, चेरी और आम का सेवन भी कम करना चाहिए। इन फलों में कार्बोहाइड्रेट्स और चीनी काफी ज्यादा मात्रा में पाई जाती है इन फलों का सेवन करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ सकता है। इसलिए इन्हें हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स भी कहा जाता है। यह शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बढ़ा सकते हैं।
सफेद ब्रेड और यहां तक कि सफेद चावल में सिंपल कार्बोहाइड्रेट होते हैं, जो शरीर द्वारा आसानी से टूट जाते हैं और ग्लूकोज में बदल जाते हैं। इसके अलावा, इनमें थोड़ा फाइबर होता है और फाइबर वास्तव में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। सफेद ब्रेड के मामले में भी ऐसा ही होता है जिसमें केवल मैदा होता है और पास्ता और नूडल्स के साथ भी।
Diabetes patients should not eat these things even by mistake otherwise you may have to repent definitely know
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नहर में फंसी डॉल्फिन और 13 घंटे का खौफनाक ऑपरेशन… PM मोदी ने ‘मन की बात’ में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा!
May 31, 2026 | 01:15 PM3 साल की मासूम भी सुरक्षित नहीं! पप्पू यादव ने होटलों के गंदे खेल का किया पर्दाफाश, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
May 31, 2026 | 01:07 PMMann Ki Baat: लंगड़ा, दशहरी से लेकर अल्फांसो तक, PM मोदी ने गिनाईं आमों की खूबियां, बोले- आप आम नहीं, खास हैं
May 31, 2026 | 12:49 PMनासिक का ढोंगी बाबा कमलेश महाराज गिरफ्तार: श्मशान में अघोरी पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर लाखों की ठगी
May 31, 2026 | 12:49 PMAhilyabai Holkar Jayanti: पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने लोकमाता अहिल्याबाई को किया नमन, जानें किसने क्या लिखा
May 31, 2026 | 12:47 PMनागपुर में खौफनाक हुआ मई का महीना: 28 दिन में 14 मर्डर; पिछले साढ़े 3 साल का टूटा रिकॉर्ड
May 31, 2026 | 12:39 PMक्या एसी को18 डिग्री सेल्सियस पर चलाने से मिलती है सबसे ज्यादा ठंडक? जानिए सच
May 31, 2026 | 12:32 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














