- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Priceless Benefits Of Eating Green Gram In Cold Weather It Can Play A Big Role In Keeping These Diseases Away
ठंड के मौसम ‘हरा चना’ खाने के हैं अनमोल फायदे जानिए, ‘इन’ बीमारियों को दूर रखने में इसकी हो सकती है बड़ी भूमिका
- Written By: नवभारत डेस्क

सीमा कुमारी-
सर्दियों के मौसम में ढेरों सब्जियां (Vegetables) मिलती हैं, जो सेहत के लिए बेहद हेल्दी होती हैं। इस मौसम में खासतौर से छोलिया भी खूब मिलती है, जिन्हें घरों में चने की सब्जी की तरह ही बनाकर खाया जाता है।
खाने में यह बेहद स्वादिष्ट होता है। जानकारों के अनुसार, हरा चना स्वाद के साथ सेहत के लिए बेहद फायदेमंद भी होती हैं। ‘हरा चना’ (Green Gram) कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, आयरन और कई जरूरी विटामिन्स का खजाना होता है। तो आइए जानें हरे चने के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में-
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, हरी मटर की ही तरह हरे चने में भी प्रोटीन की मात्रा मौजूद होती है। जो हमारे मसल्स, आंखों और बालों के लिए बहुत जरूरी है। इसके साथ ही हरे चने में विटामिन A और C की भी मात्रा होती है। विटामिन C इम्यूनिटी मजबूत बनाता है। जिससे संक्रामक बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। इसके साथ ही हरे चने में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी होता है। जो स्किन को हेल्दी रखने में कारगर होता है।
हरा चना फाइबर से भी भरपूर होता है। जिसके सेवन से लंबे समय तक भूख का अहसास नहीं होता है।चूंकि फाइबर जल्दी नहीं पचता है, ऐसे में ये छोटे-छोटे हरे चने के दाने आपके वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते है।
हरे चने में मैग्नीशियम और पौटेशियम की अच्छी मात्रा पायी जाती है। जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मददगार साबित होती है। ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कंट्रोल में रहने से दिल की सेहत दुरुस्त रहने में भी मदद मिलती है। हरे चने में प्लांट स्टेरोल सिटेस्टेरोल भी होता है, जो जरूरत से ज्यादा कोलेस्ट्रॉल को रोकने में मददगार है।
हरे चने खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में फोलेट मिलता है। हरे चने विटामिन B9 या फोलेट से भरपूर होने के चलते मूड स्विंग्स, एंजाइटी और डिप्रेशन जैसी समस्याओं को भी दूर रखता है। इसकी सब्जी बनाकर खाई जा सकती है या फिर इसे दाल की तरह भी पकाकर सेवन कर सकते हैं।
हेल्दी हार्ट के लिए हरे चने के नियमित रूप से खाएं। हरे चने में मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी अधिक होता है, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जिससे हृदय स्वस्थ रहता है। यह रक्त में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को प्रतिबंधित करती है। इस प्रकार रक्त में एलडीएल या बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी नहीं बढ़ता है। ऐसे में इसका सेवन करना हेल्दी हार्ट के लिए बेहद जरूरी है।
चूंकि, हरे चने में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से बालों का टूटना काफी हद तक कम हो सकता है। प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से बालों की ग्रोथ सही होती है।
Know the priceless benefits of eating green gram in cold weather it can play a big role in keeping these diseases away
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 2 May 2026: 2 मई 2026 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल
May 02, 2026 | 12:05 AMपाकिस्तान के बन्नू में पुलिस वैन पर रॉकेट हमला, 1 कांस्टेबल की मौत, 2 घायल; सीमावर्ती इलाकों में बढ़ा खौफ
May 01, 2026 | 11:05 PMExplainer: यूरोप में कहां और कितनी तैनात है अमेरिकी सेना? ट्रंप की धमकी से किन देशों पर पड़ेगा ज्यादा असर
May 01, 2026 | 10:45 PMवाडी में तथागत गौतम बुद्ध जयंती के मौके पर “वॉक फॉर पीस एंड नेशन” वॉक थाम को उत्तम प्रतिसाद
May 01, 2026 | 10:45 PM4 मई से पहले बड़ा धमाका! TMC की इंटरनल रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा, किसे मिल रहीं 200 से ज्यादा सीटें?
May 01, 2026 | 10:25 PMनागपुर में गरजे वडेट्टीवार, बंगाल में भाजपा ने की लोकतंत्र की हत्या, अब जनता पर महंगाई का प्रहार
May 01, 2026 | 10:21 PMट्रंप ने फिर फोड़ा टैरिफ बम, यूरोपीय गाड़ियों पर लगेगा 25% भारी टैक्स, बचने का तरीका भी बताया
May 01, 2026 | 10:17 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














