-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Amravati »
- Akola Go Green Scheme Paperless Electricity Bill Mahavitaran
महावितरण की गोग्रीन योजना सफल, अकोला के 61,000 से ज्यादा उपभोक्ता हुए डिजिटल
Akola Mahavitaran: अकोला में महावितरण की गोग्रीन योजना को अच्छा समर्थन मिल रहा है। 61 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने पेपरलेस बिजली बिल अपनाया है। 120 रुपये की छूट और डिजिटल बिलिंग की सुविधा मिल रही है।

Go Green (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Go Green Scheme: बिजली उपभोक्ताओं को कागजी बिल उपलब्ध कराने में हर वर्ष होने वाले करोड़ों रुपये के खर्च और समय पर बिल नहीं मिलने की शिकायतों को देखते हुए महावितरण ने अकोला जिले में गोग्रीन योजना को गति दी है।
इस योजना के तहत उपभोक्ताओं को पेपरलेस यानी डिजिटल बिजली बिल उपलब्ध कराए जा रहे हैं। योजना को जिले में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। वर्तमान में जिले के लगभग साढ़े पांच लाख बिजली उपभोक्ताओं में से 61 हजार 59 उपभोक्ताओं ने गोग्रीन विकल्प अपनाया है, जिससे महावितरण के लाखों रुपये की बचत हो रही है।
हर साल ₹120 की बचत
महावितरण की इस पहल के तहत कागजी बिलों की जगह पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एसएमएस तथा ईमेल के माध्यम से बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। उपभोक्ता एसएमएस में प्राप्त लिंक के जरिए घर बैठे ही बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। इससे बिल समय पर मिलने लगा है और भुगतान प्रक्रिया भी पहले की तुलना में अधिक आसान हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
तुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
अकोला मनपा को विधायक पठान की चेतावनी, एक सप्ताह में समस्याएं नहीं सुलझीं तो होगा आंदोलन
30 जून से बंद होगा नवेगांव-नागझिरा व्याघ्र प्रकल्प, 1 अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी
अकोला में योजना को मिला अच्छा प्रतिसाद
पहले प्रत्येक माह लाखों उपभोक्ताओं तक छपे हुए बिल पहुंचाने में महावितरण को भारी खर्च उठाना पड़ता था। कई बार उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं मिलने से भुगतान में देरी होती थी, जिससे विभाग को राजस्व वसूली में भी परेशानी आती थी। डिजिटल बिलिंग व्यवस्था लागू होने के बाद ऐसी शिकायतों में कमी आई है और विभाग की कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनी है।
हर साल मिल रहा 120 रु. का लाभ
गोग्रीन योजना अपनाने वाले उपभोक्ताओं को प्रत्येक बिजली बिल पर 10 रु. की छूट दी जाती है। इस प्रकार वर्षभर के 12 बिलों पर कुल 120 रु. का लाभ मिलता है। महावितरण ने इस वर्ष अप्रैल के बिल से ही यह लाभ उपभोक्ताओं को देना शुरू कर दिया है। योजना से न केवल उपभोक्ताओं को आर्थिक फायदा हो रहा है, बल्कि कागज की बचत के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
ये भी पढ़े: ठाणे: हर परिवार का आशियाना,यही सरकार का संकल्प डीसीएम शिंदे ने सौंपी 300 परिवारों को घरों की चाबियां
उपभोक्ता गोग्रीन विकल्प चुने
अकोला महावितरण के मुख्य अभियंता दत्तात्रय बनसोडे ने कहा कि गोग्रीन योजना से उपभोक्ताओं को हर वर्ष 120 रु. की बचत होती है। साथ ही डिजिटल बिलिंग व्यवस्था से समय पर बिल उपलब्ध होने, भुगतान में सुविधा और कागज की बचत जैसे अनेक लाभ मिल रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक उपभोक्ताओं से गोग्रीन विकल्प अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की अपील की।
Akola go green scheme paperless electricity bill mahavitaran
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
सागर में शादी के बाद ससुराल भी नहीं पहुंच सकी दुल्हन; बारात से लौट रही कार का हादसा बना जिंदगी का आखिरी सफर
Jun 29, 2026 | 08:13 PMसरसकट कर्जमाफी की मांग पर संभाजीनगर में किसानों का चक्काजाम, मुख्यमंत्री के आश्वासन देने पर आंदोलन स्थगित
Jun 29, 2026 | 08:11 PM8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, इस नए फॉर्मूले से दोगुनी हो जाएगी सैलरी; देखिए पूरा हिसाब
Jun 29, 2026 | 08:10 PMViral Video: टीसी का ध्यान भटकते ही बेटिकट यात्री ने लगाई ऐसी दौड़, देखते रह गए लोग
Jun 29, 2026 | 08:00 PMरग्बी में छाए राहुल बोस! हैदराबाद हीरोज की जीत से गदगद हुए चिरंजीवी, बांधे तारीफों के पुल
Jun 29, 2026 | 07:58 PMउज्जैन को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान; CM मोहन यादव करेंगे 1266 करोड़ के पेप्सिको प्लांट का शुभारंभ
Jun 29, 2026 | 07:55 PMमध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
Jun 29, 2026 | 07:39 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM













