-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Ujjain Pepsico Plant Cm Mohan Yadav 1266 Crore Industrial Project
उज्जैन को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान; CM मोहन यादव करेंगे 1266 करोड़ के पेप्सिको प्लांट का शुभारंभ
- Reported By: अजय नीमा
Pepsico Plant Launch In Ujjain: उज्जैन को बड़ी सौगात, 30 जून को सीएम मोहन यादव करेंगे विक्रम उद्योगपुरी में ₹1266 करोड़ की लागत से बने पेप्सिको के देश के दूसरे फ्लेवर प्लांट का लोकार्पण।

उज्जैन पेप्सिको फ्लेवर कंसंट्रेट प्लांट(फोटो सोर्स: नवभारत)
CM Mohan Yadav Ujjain Visit:उज्जैन को मंगलवार को बड़ी औद्योगिक सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 जून को विक्रम उद्योगपुरी स्थित पेप्सिको इंडिया होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड के देश के दूसरे फ्लेवर कंसंट्रेट निर्माण संयंत्र का लोकार्पण करेंगे। यह परियोजना प्रदेश में औद्योगिक निवेश और रोजगार के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
करीब 1266 करोड़ रुपये के निवेश से 22 एकड़ क्षेत्र में स्थापित यह अत्याधुनिक प्लांट पेय पदार्थों के लिए फ्लेवर कंसंट्रेट का निर्माण करेगा। देश में इस तरह के केवल दो संयंत्र हैं, जिनमें से एक अब उज्जैन में स्थापित हुआ है। आधुनिक तकनीक और उच्च स्तरीय ऑटोमेशन से लैस यह इकाई वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप उत्पादन करेगी।
800 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार
इस परियोजना के शुरू होने से 800 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे। वहीं परिवहन, लॉजिस्टिक्स, वेयरहाउसिंग, पैकेजिंग और सप्लाई चेन जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर विकसित होंगे। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलने के साथ क्षेत्र में सहायक उद्योगों को भी बढ़ावा मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
ज्योतिरादित्य सिंधिया का 4 दिवसीय गुना प्रवास; लगभग ₹350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
सीहोर जिला अस्पताल में सरेआम गुंडागर्दी, सुरक्षा व्यवस्था की खुली पोल; जमकर चलीं लाठियां
भोपाल के अंबेडकर पार्क में महा-संग्राम; 10 साल से पढ़ा रहे व्यावसायिक प्रशिक्षकों का अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू
पन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना
निवेशकों के लिए बढ़ा भरोसा
दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर (DMIC) के तहत विकसित विक्रम उद्योगपुरी मध्य प्रदेश के तेजी से उभरते औद्योगिक क्षेत्रों में शामिल है। यहां विश्वस्तरीय अधोसंरचना और बेहतर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई गई है। पेप्सिको जैसी वैश्विक कंपनी का निवेश प्रदेश की उद्योग हितैषी नीतियों और निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें: पन्ना में फिर चमकी किस्मत, आदिवासी किसान को मिला 30 लाख का चमचमाता हीरा; 2 साल पहले भी मिला था 93 लाख का खजाना
धार्मिक नगरी के साथ औद्योगिक पहचान भी मजबूत होगी
यह परियोजना केवल एक नए कारखाने का शुभारंभ नहीं, बल्कि उज्जैन जिले को धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी के साथ एक उभरते औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम है। सरकार का मानना है कि इससे प्रदेश में निवेश, रोजगार और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
Ujjain pepsico plant cm mohan yadav 1266 crore industrial project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन को मिलेगी नई औद्योगिक पहचान; CM मोहन यादव करेंगे 1266 करोड़ के पेप्सिको प्लांट का शुभारंभ
Jun 29, 2026 | 07:55 PMमध्य रेल के दो एथलीट कॉमन वेल्थ 2026 में खेलेंगे तेजस शिर्से और समरदीप गिल, भारतीय टीम में हुआ सलेक्शन
Jun 29, 2026 | 07:39 PMHera Pheri 3 Movie Update: ‘हेरा फेरी 3’ को लगा एक और बड़ा झटका! प्रियदर्शन के बाहर होने से बढ़ीं टेंशन
Jun 29, 2026 | 07:27 PMतुमसर-गोंदिया बायपास मार्ग की बदहाल स्थिति, नाली में धंसी कार से टला बड़ा हादसा
Jun 29, 2026 | 07:20 PMअखिलेश यादव के कार्यक्रम में सपा का ही बगावत; मेजा विधायक संदीप पटेल के खिलाफ लगे मुर्दाबाद के नारे
Jun 29, 2026 | 07:19 PMचिकन नेक के पास चीन की एंट्री! भारत की चिंता पर ड्रैगन ने दिया जवाब, बोला- हमारे बीच न आए कोई तीसरा पक्ष
Jun 29, 2026 | 07:10 PMहर हाल में अव्वल बनने का दबाव बच्चों के लिए बन सकता है खतरा, ‘पुशी पेरेंटिंग’ बिगाड़ सकती है मानसिक सेहत
Jun 29, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM
जो खतरा बनेगा, उसका एनकाउंटर होगा! अखिलेश यादव पर जमकर बरसे रवि किशन – VIDEO
Jun 29, 2026 | 12:08 PM
UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM














