8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी, इस नए फॉर्मूले से दोगुनी हो जाएगी सैलरी; देखिए पूरा हिसाब

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से बातचीत का दौर तेज कर दिया है। आयोग 6 और 7 जुलाई को भुवनेश्वर में अगली बैठक करने जा रहा है।
8th pay commission latest update on fitment factor
आठवां वेतन आयोग, (AI जेनरेटेड इमेज)
Published on: 
Updated on: 

8th Pay Commission Latest Update: देश के लाखों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लंबे समय से 8वें वेतन आयोग का इंतजार है। नए वेतन आयोग को लेकर हर रोज कुछ न कुछ नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा जिसकी चर्चा हो रही है, वह फिटमेंट फैक्टर ( Fitment Factor) है। यह वह फॉर्मूला है जिसके जरिए केंद्रीय कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय की जाती है।

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से फिटमैंट फैक्टर पर अभी तक अधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा गया है। हालांकि, एक्सपर्ट और कर्मचारी संगठनों ने अपना-अपना अनुमान लगया है। कुछ एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आठवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.10 के करीब रह सकता है, जबकि कर्मचारियों और उनके संगठनों ने इसे 3.83 करने की मांग कर रहे हैं।

क्या होता है फिटमेंट फैक्टर?

आठवें वेतन आयोग की घोषणा के बाद से ही हर जगह फिटमेंट फैक्टर का जिक्र होता रहा है। अगर इसको बेहद ही आसान भाषा में समझे तो यह एक ऐसा गुणांक है, जिससे मौजूदा बेसिक सैलरी को गुणा कर नई बेसिक सैलरी तय की जाती है। उदाहरण के तौर पर आप इसे ऐसे समझ सकते हैं: मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है और फिटमेंट फैक्टर 2.10 तय होता है तो नई बेसिक सैलरी 37,800 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर सरकार फिटमेंट फैक्टर 3.83 निर्धारित करती है तो यह बेसिक सैलरी सीधे 68,940 रुपये तक पहुंच जाएगा।

पे-मैट्रिक्स के हिसाब से सैलरी

फिटमेंट फैक्टर में बदलाव के साथ ही अलग-अलग पे मैट्रिक्स लेवल पर भी सैलरी में अंतर देखने को मिलता है। मान लीजिए लेवल-6 के कर्मचारी, जिसकी बेसिक सैलरी 35,400 रुपये है, उसकी नई बेसिक सैलरी 2.10 फिटमेंट फैक्टर पर करीब 74,340 रुपये हो जाएगी। वहीं, अगर फिटमेंट फैक्टर 3.83 तय होता है तो यहीं सैलरी 1.35 लाख रुपये के आसपास पहुंच जाएगी। लेवल-10 के अधिकारियों की बेसिक सैलरी 56,100 रुपये से बढ़कर 2.10 के हिसाब से 1.17 लाख और 3.83 के हिसाब से 2.14 लाख से ज्यादा हो सकती है। सबसे उंच्चे लेवल 18 के अधिकारियों का मौजूदा बेसिक सैलरी 2.50 लाख है, जो 2.10 फिटमेंट पैक्टर पर 5.25 लाख रुपये और 3.83 लागू होने पर 9.57 लाख रुपये के करीब हो जाएगी।

पे मैट्रिक्स लेवल 7वें वेतन आयोग का मूल वेतन 8वें वेतन आयोग (न्यूनतम अनुमान – फिटमेंट फैक्टर 2.10) 8वें वेतन आयोग (उच्च अनुमान – फिटमेंट फैक्टर 3.83)
लेवल 1 ₹18,000 ₹37,800 ₹68,940
लेवल 2 ₹19,900 ₹41,790 ₹76,217
लेवल 3 ₹21,700 ₹45,570 ₹83,111
लेवल 4 ₹25,500 ₹53,550 ₹97,665
लेवल 5 ₹29,200 ₹61,320 ₹1,11,836
लेवल 6 ₹35,400 ₹74,340 ₹1,35,582
लेवल 7 ₹44,900 ₹94,290 ₹1,71,967
लेवल 10 ₹56,100 ₹1,17,810 ₹2,14,863
लेवल 13 ₹1,23,100 ₹2,58,510 ₹4,71,473
लेवल 18 (कैबिनेट सचिव स्तर) ₹2,50,000 ₹5,25,000 ₹9,57,500

हालांकि, कर्मचारियों के लिए ध्यान देने की बात है कि यह सिर्फ संभावित अनुमान है। फिटमेंट फैक्टर को लेकर केंद्र सरकार या आठवें वेतन आयोग की ओर से अधिकारिक तौर पर अभी भी कुछ नहीं कहा गया है। आयोग की सिफारिशों के बाद सरकार की मंजूरी पर ही आखिरी फैसला तय हो पाएगा।

आयोग की बैठकों का दौर जारी

8वें वेतन आयोग ने कर्मचारी संगठनों और हितधारकों से बातचीत का दौर तेज कर दिया है। आयोग 6 और 7 जुलाई को भुवनेश्वर में अगली बैठक करने जा रहा है। इसके बाद 9 और 10 जुलाई को कोलकाता में अलग-अलग कर्मचारियों के संगठनों से बातचीत कर उनके सुझाव पर अमल करेगा। इससे पहले अप्रैल, मई और जून में आयोग कई जगहों पर बैठक कर चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com