- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Miracle Of This Fruit Gives New Glow To The Skin With Stomach Problem
इस फल का चमत्कार जानिए, पेट की समस्या के साथ स्किन को देता है नई दमक
- Written By: मृणाल पाठक

सीमा कुमारी
हर इंसान अपने आपको हमेशा ऊर्जावान और फिट रखना चाहता है। ऐसे में हेल्दी डाइट लेना बहुत ही जरूरी है। क्योंकि, संतुलित आहार हमारे अच्छे स्वास्थ के लिए बेहद आवश्यक है। तमाम लोग इसके लिए न्यूट्रिशन की मदद लेते हैं लेकिन, आप अच्छे आहार की मदद से भी खुद को फिट रख सकते हैं और साथ ही साथ कई बीमारियों के खतरे को खत्म कर सकते हैं।
सीताफल के बारे में तो सुना होगा आपने, लेकिन क्या रामफल का नाम सुना है ? अगर नहीं, तो बता दें कि ये दिखने में बहुत हद तक टमाटर जैसा होता है। स्वाद में चीकू जैसा मीठा और गुणों में बाकी अन्य दूसरे फलों जितना हेल्दी। लाल, नारंगी और पीले रंग का यह फल आकार में गोल होता है। तो इसे खाने से सेहत को कौन-कौन से लाभ होते हैं आइए जानें –
सम्बंधित ख़बरें
सुबह का कड़वा या खट्टा स्वाद बताता है पेट की सेहत का हाल, जानें इसके पीछे की असली वजह
ग्रीन टी पीते समय कहीं आप भी तो नहीं करते ये गलती, बढ़ सकती है पेट की दिक्कत
गूलर के सेहत से जुड़े फायदे सुनकर रह जाएंगे दंग, डाइट में कर सकते हैं शामिल
सर्दियों में नेचुरल दवा का काम करती है हींग, एसिडिटी, कफ जैसी समस्याओं से मिलेगी राहत; जानें कैसे
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आयरन भी हमारी बॉडी के लिए जरूरी न्यूट्रिशन है। जो शरीर में खून बढ़ाने के साथ-साथ ऑक्सीजन सप्लाई के लिए भी जरूरी है। तो रामफल में आयरन भी मौजूद होता है जिसे खाने से खून की कमी नहीं होती। महिलाओं को तो खासतौर से इस फल का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि एनीमिया की शिकायत ज्यादातर महिलाओं को ही होती है।
अगर अपना वजन घटाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से इस फल के सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते हैं। ये फल वेट लॉस जर्नी के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। अगर आप रामफल के सेवन करने की शुरूआत कर रहे हैं, तो ध्यान रखें इसके लिए डॉक्टर से जरूर संपर्क करें और उनसे इस बारे में सलाह लें कि कितनी मात्रा में इसका सेवन आपके लिए सही है।
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, रामफल के सेवन से आपका हार्ट भी हेल्दी रहता है। इसमें विटामिन बी 6 होता है तो हार्ट पर जमे हुए एक्स्ट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। हार्ट के साथ-साथ ये आपकी किडनी के लिए भी बेहद फायदेमंद फल है।
रामफल में विटामिन-A और विटामिन-B6 भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जो स्किन को हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर दाग-धब्बे रहित चमकती हुई स्किन चाहिए तो ऐसे में रामफल का सेवन उपयोगी साबित हो सकता है।
एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, रामफल के सेवन से पाचन-तंत्र मजबूत होता है। क्योंकि, इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।
Know the miracle of this fruit gives new glow to the skin with stomach problem
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वानखेड़े में चेन्नई ने रचा इतिहास, संजू का नाबाद शतक और अकील के 4 विकेट से पस्त हुई MI, 103 रन से जीता मैच
Apr 23, 2026 | 11:28 PMBaglamukhi Jayanti: बगलामुखी जयंती के दिन करें पीली सरसों का यह महाउपाय, दुश्मन खुद टेक देंगे घुटने
Apr 23, 2026 | 11:13 PMराजस्थान का वो रहस्यमयी मंदिर जहां भगवान के चरण छूकर दिशा बदल लेती है चंबल नदी! इतिहास जानकर हो जाएंगे हैरान
Apr 23, 2026 | 10:55 PM‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PMखरगोन में प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण का खेल, खेत के मकान से बाइबिल और लैपटॉप बरामद
Apr 23, 2026 | 10:37 PMहिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल: जब 86 साल के मुरलीधर सड़क पर गिरे, तो ‘भाई’ बनकर आए इशहाक खान
Apr 23, 2026 | 10:30 PM500 टन कबाड़ से बना ‘जंगल ट्रेल’, बच्चों को घुमाने के लिए दिल्ली की सबसे अनोखी और चर्चा में रहने वाली जगहें
Apr 23, 2026 | 10:18 PMवीडियो गैलरी

‘इतनी दिक्कत है तो दे दो हमें टिकट..’, रैली में ले जाने पर छात्राओं ने कॉलेज-RSS को किया रोस्ट; VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:17 PM
जो गाय को खाते है, वो सुअर का दुध…गोरखपुर में CM योगी आदित्यनाथ ने पूछा तीखा सवाल, VIDEO वायरल
Apr 23, 2026 | 10:03 PM
West Bengal Election: 92.25% वोटिंग ने बदला खेल! TMC दिग्गजों को क्यों है ‘क्लीन स्वीप’ का भरोसा? देखें VIDEO
Apr 23, 2026 | 09:46 PM
The Leader: SIR से लेकर चुनाव सुधारों पर क्या बोले पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त, देखिए कल शाम 4 बजे नवभारत पर
Apr 23, 2026 | 05:49 PM
धौलपुर से आ रहा था मौत का सामान! UP में मिलावटी मावे की बड़ी खेप बरामद, शादियों के सीजन में FSDA का बड़ा एक्शन
Apr 23, 2026 | 02:28 PM
तमिलनाडु चुनाव 2026: मतदान केंद्रों पर उमड़ा सितारों का मेला! रजनीकांत से लेकर कमल हासन ने किया मतदान
Apr 23, 2026 | 02:09 PM














