- Hindi News »
- Lifestyle »
- Know The Glory And History Of Bada Mangal 2024
नवाब मोहम्मद वाजिद अली शाह की बेगम को जब जागी हनुमान जी के प्रति आस्था, जानिए बड़ा मंगलवार की महिमा
ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार का विशेष महत्व है। इस महीने के प्रत्येक मंगल को 'बुढ़वा मंगल' या 'बड़ा मंगल' कहा जाता है। ज्येष्ठ माह के मंगल को बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है।
- Written By: दीपिका पाल

बड़ा मंगल 2024 (फाइल फोटो)
सीमा कुमारी
नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: हिंदू धर्म में बड़े मंगल (Bada Mangal 2024) का बहुत महत्व है। ज्येष्ठ का महीना 24 मई से शुरू हो चुका है। इस माह में हनुमान जी की पूजा बेहद फलदायी होती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, सीता की खोज में वन में भटकते हुए जब प्रभु श्री राम (Shri ram) की मुलाकात हनुमान जी से हुई उस दिन ज्येष्ठ माह का मंगलवार था। यही वजह है कि इस दिन का सनातन धर्म में बड़ा महत्व है।
इस दिन का होता है विशेष महत्व
सम्बंधित ख़बरें
आज है ज्येष्ठ पूर्णिमा, शाम को घर में इन स्थानों पर जलाएं दीया, माता लक्ष्मी करेंगी घर में प्रवेश, भरा रहेगा घर का भंडार
आज अंतिम बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज़ें, इन वस्तुओं का करें दान, हनुमान जी हर लेंगे सारे कष्ट और लगाएंगे बेड़ा पार
आज ज्येष्ठ पूर्णिमा और बड़ा मंगल का दुर्लभ शुभ योग, विधिवत पूजा से सभी समस्याओं का होगा नाश, जानिए किनकी पूजा है जरूरी
आज ज्येष्ठ महीने का है आखिरी बड़ा मंगल, जानिए क्या होता हैं हनुमान जी को केसर भात का भोग लगाने का महत्व
धर्मिक मान्यताओं के अनुसार, ज्येष्ठ माह में आने वाले हर मंगलवार का विशेष महत्व है। इस महीने के प्रत्येक मंगल को बुढ़वा मंगल या बड़ा मंगल कहा जाता है। ज्येष्ठ माह के मंगल को बजरंगबली की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख समृद्धि का वास होता है। इस माह का पहला बुढ़वा मंगल 28 मई, दूसरा मंगल 4 जून , तीसरा मंगल 11 जून और चौथा बड़ा मंगल 18 जून को पड़ेगा।
जानिए इस दिन से जुड़ा इतिहास
ज्योतिष गुरु के अनुसार, ज्येष्ठ के हर मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन बजरंगबली को बूढ़े वानर (Budhwa Mangal) के रूप में पूजा जाता है, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल भी कहते है। बड़ा मंगल जरूर एक हिंदू पर्व है लेकिन इसका उत्तर प्रदेश के नवाब से इसका इतिहास जुड़ा है। आइए जानें कैसे।
शास्त्रों के अनुसार वैसे तो बुढ़वा मंगल का संबंध महाभारत और रामायण से है लेकिन उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ (Lucknow) से भी बड़ा मंगल का इतिहास जुड़ा है। यहां बड़ा मंगल बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि, आज से लगभग 400 साल पहले अवध के नवाब मोहम्मद अली शाह के बेटे की तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. जिसकी वजह से उनकी बेगम बहुत दुखी रहती थी ।
ऐसे शुरू हुई बड़ा मंगल मनाने की परंपरा
तमाम प्रयासों के बाद भी जब बेटा ठीक नहीं होता तो तब कुछ लोगों ने नवाब मोहम्मद वाजिद अली शाह (Nawab Wajid ali shah) की बेगम को लखनऊ के अलीगंज में स्थिति प्राचीन हनुमान मंदिर में मंगलवार को दुआ मांगले की सलाह दी। उन्होंने ऐसा ही किया और थोड़े दिन बाद बेटे की तबीयत में सुधार होने लगा ।
इसकी खुशी में अवध के नवाब और उनकी बेगम ने अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर की मरम्मत कराई। जिसका काम ज्येष्ठ माह में पूरा हुआ। पूरे लखनऊ में गुड़ और प्रसाद का वितरण करवाया। तब से बुढ़वा मंगल के दिन लखनऊ में जलपान कराने, भंडारा कराने और प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ हुआ। तब से यहां हर साल ज्येष्ठ मास के सभी मंगलवार पर जगह-जगह भंडारे का आयोजन होता है।
Know the glory and history of bada mangal 2024
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Exclusive: सुदेश भोसले की अनसुनी दास्तान, पोस्टर पेंटर से अमिताभ बच्चन की आवाज तक का सफर; देखें खास इंटरव्यू
Apr 11, 2026 | 10:23 PMMesha Sankranti 2026: कब है मेष संक्रांति 2026? सूर्यदेव को अर्घ्य देते समय न करें ये एक गलती
Apr 11, 2026 | 10:20 PMJehanabad Hostel Murder Case: कैंटीन गार्ड ने ही मासूम से की थी दरिंदगी, फिर कर दिया हत्या; पुलिस का खुलासा
Apr 11, 2026 | 10:14 PMCSK vs DC: कोहली-रोहित के खास क्लब में शामिल हुए संजू, T20 में यह कमाल करने वाले सिर्फ चौथे भारतीय
Apr 11, 2026 | 10:10 PM2027 में किसी नए दल से गठबंधन नहीं, ‘इंडिया ब्लॉक’ ही करेगा BJP का मुकाबला; अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
Apr 11, 2026 | 10:10 PMअनुसूचित जाति आरक्षण, उप-वर्गीकरण पर 16-17 अप्रैल को होगी अहम सुनवाई
Apr 11, 2026 | 10:05 PMसबसे सुरक्षित वार्ड का यह हाल! भोपाल AIIMS के NICU में चूहे के आतंक से हड़कंप, क्या ऐसे बचेगा मासूमों का जीवन?
Apr 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














