-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Religion »
- Today Is The Last Bada Mangal Offer These Things To Bajrangbali
आज अंतिम बड़ा मंगल, बजरंगबली को अर्पित करें ये चीज़ें, इन वस्तुओं का करें दान, हनुमान जी हर लेंगे सारे कष्ट और लगाएंगे बेड़ा पार
- Written By: सीमा कुमारी
ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्व रखता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी।

आखिरी बड़ा मंगल करें ये महाउपाय (सौ.सोशल मीडिया)
आज ज्येष्ठ महीने का अंतिम बड़ा मंगल है। वैसे तो हनुमान जी की पूजा प्रत्येक मंगलवार के दिन की जाती है। लेकिन, ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाले मंगलवार धार्मिक एवं आध्यात्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्व रखता है। मान्यता है कि ज्येष्ठ माह के मंगलवार को ही भगवान राम और हनुमान जी की पहली मुलाकात हुई थी। इसलिए बड़ा मंगल का दिन प्रभु श्रीराम के प्रिय भक्त भगवान हनुमान की पूजा के लिए समर्पित होता है।
आपको बता दें कि, ज्येष्ठ माह के बड़ा मंगल पर बंजरगंबली के वृद्ध स्वरूप की पूजा की जाती है और इस दिन हनुमान मंदिरों में भक्तों का तांता लगा रहता है।
इस दिन हनुमान भक्त व्रत रखते हैं, पूजा पाठ करते हैं मंगला आरती में भी शामिल होते हैं और बजरंगबली की स्तुति करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आते हैं और कष्टों का निवारण होता है।
सम्बंधित ख़बरें
Hindu Tradition: परीक्षा या किसी शुभ काम से पहले दही-चीनी क्यों खिलाई जाती है? जानिए इसके आयुर्वेदिक महत्व
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
Vastu Tips: आर्थिक तंगी से हैं परेशान? दीपक का ये उपाय बदल सकता है आपकी तकदीर
श्रीकृष्ण जन्मभूमि कार सेवा पर स्वामी सच्चिदानंद का ऐलान, 9 अगस्त को चित्रगुप्त पीठ में होगा भूमि पूजन
ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल करें ये महाउपाय-
हनुमान चालीसा का पाठ
ज्योतिष के अनुसार, ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल पर हनुमान भगवान को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय है हनुमान चालीसा का पाठ करना या सुंदरकांड का पाठ। वैसे तो आप प्रत्येक मंगलवार इस उपाय को कर सकते हैं।
लेकिन आपको बता दें, अंतिम बड़ा मंगल पर इस उपाय को जरूर करें। संभव हो तो बड़ा मंगल के दिन आप कम से कम 5, 7 या फिर 11 बार हनुमान चालीसा का पाठ कर सकते हैं।
लाल रंग की चीजों का दान
ज्योतिष बताते है कि, हनुमान जी की कृपा पाने के लिए बड़ा मंगल पर आप लाल रंग की चीजों का भी दान कर सकते हैं। इस दिन लाल मसूर की दाल, लाल वस्त्र और गुड़ आदि का दान करना शुभ माना जाता हैं।
कहते हैं, ऐसा करने से इससे कुंडली में मंगल दोष दूर होता हैं। बड़ा मंगल के शुभ अवसर पर बंदरों को केला, गुड़ चना आदि खिलाने से भी हनुमान जी की भी विशेष कृपा बरसती हैं। अगर आप पवन पुत्र हनुमान जी की कृपा पाना चाहते है इस दिन इन चीजों का दान करना न भूलें।
यह भी पढ़ें–श्रीजगन्नाथ रथयात्रा के दौरान कौन सी गलतियां न करें , और जानिए किस दिन है रथयात्रा
सिंदूर अर्पित करें
इस दिन हनुमान जी की कृपा पाने के लिए सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद केसरिया या फिर लाल रंग का वस्त्र धारण करके पूजा के लिए किसी हनुमान मंदिर में जाएं। भगवान हनुमान का सिंदूर से श्रृंगार कर चोला अर्पित करें और चमेली का तेल चढ़ाएं।
भोग स्वरूप में गुड चना, केसर भात
भगवान हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग के फूल, लाल वस्त्र आदि अर्पित करें। भोग स्वरूप आप गुड चना, केसर भात, इमरती या जलेबी, लड्डयू और नारियल आदि का भोग लगा सकते हैं। इस सरल विधि से पूजा करने पर हनुमान जी की खूब कृपा बरसेगी और धन का अभाव दूर होगा।
Today is the last bada mangal offer these things to bajrangbali
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जंतर-मंतर आंदोलन पर मंत्री बावनकुले का हमला: युवाओं को भड़काया जा रहा, पथराव के इरादे से लाए गए थे पत्थर
Jul 22, 2026 | 03:22 PMराम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज, पहले CEO के लिए करना होगा इंतजार! जानिए क्यों अटकी नियुक्ति
Jul 22, 2026 | 03:22 PMसपा-कांग्रेस को कब्रिस्तान से फुर्सत नहीं थी… बहराइच में विपक्ष पर बरसे CM योगी, गाजी मियां का मेला बंद
Jul 22, 2026 | 03:21 PMX यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
Jul 22, 2026 | 03:20 PMऐसा लगता है जैसे आप अभी भी हमारे बीच हैं… अजित पवार की जयंती पर बहन सुप्रिया सुले का भावुक संदेश
Jul 22, 2026 | 03:17 PMअखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PMAmravati News: महावितरण के स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में बड़ी बचत, तीन महीने में 2 करोड़ से ज्यादा की राहत
Jul 22, 2026 | 03:15 PMवीडियो गैलरी

लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM
UCC लागू होते ही क्यों भड़का विरोध? जानिए मुस्लिम धर्मगुरुओं की पूरी दलील-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:59 PM
‘मेरा बेटा छात्रों के लिए लड़ रहा था’… पहली बार कैमरे पर छलका अभिजीत दिपके की मां का दर्द-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:39 PM
राहुल गांधी पर बीजेपी का बड़ा आरोप, नितिन नवीन बोले- ‘भारतीय राजनीति का काला दिन’-VIDEO
Jul 22, 2026 | 12:20 PM














