- Hindi News »
- Lifestyle »
- How To Control Mood Swing During Periods Symptoms And Cure
Hormonal Mood Swing: पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग को न करें इग्नोर, मेंटल हेल्थ के लिए है बड़ा खतरा
Mood Swings: पीरियड्स के दौरान महिलाओं में मूड स्विंग बहुत अधिक होते हैं। यह एक हॉर्मोनल कंडीशन है। यह सब कुछ क्यों होता है और पीरियड्स खत्म होने के बाद मूड एकदम अच्छा कैसे हो जाता है? जानें सब-
- Written By: रीता राय सागर

मूड स्विंग (सौ. सोशल मीडिया)
How to Control Mood Swing During Periods: महिलाओं में पीरियड्स के दौरान मूड स्विंग यानी पल-पल में मिजाज का बदलना बहुत अधिक होता है। इसका संबंध महिलाओं की हॉर्मोनल कंडीशन से होता है। इस स्थिति में कभी बहुत खुश होना, कभी बहुत रोना और कभी बिल्कुल उदास होना जैसे लक्षण दिखाई देते हैं।
हैरानी की बात है कि जब महिलाओं के साथ ऐसा होता है, तब यह स्थिति इतनी भयावह हो सकती है कि उन्हें आत्महत्या तक के विचार आ सकते हैं। पोस्ट 40 या मेनोपॉज का समय शुरू होने के आसपास महिलाओं के मूड में अक्सर इस तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसकी कोई दवा भी नहीं है।
क्यों होता है मूड स्विंग
पीरियड्स के दौरान कमर में दर्द, मांसपेशियों में दर्द, असहजता के साथ ही पेट फूलना, दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं होती हैं और यह पल-पल मूड को बदलती हैं। इसी कारण से महिलाओं और लड़कियों को सबसे ज्यादा चिड़चिड़ापन, उदासी, रोने का मन करना और तनाव ग्रस्त होना जैसी दिक्कतें होती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में आवारा कुत्तों की दहशत, 5 साल में 1 लाख लोगों को लगवानी पड़ी रेबीज वैक्सीन
Chironji Benefits: सिर्फ स्वाद नहीं, सेहत का खजाना है चिरौंजी, फायदे जान चौंक जाएंगे आप
Oral Care Tips: सरसों के तेल में नमक मिलाकर कुल्ला करने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे! आज़मा कर भी देखिए
Jamun Health Benefits: डायबिटीज का दुश्मन जामुन, कैसे प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए है वरदान? जानिए इसकी खूबियां
कब होता है मूड स्विंग
किशोरावस्था: लड़कियों में 10-15 साल की उम्र में पीरियड्स पहली बार शुरू होते हैं। इस उम्र में शरीर और मन में कई तरह के बदलाव होते हैं। हॉर्मोनल बदलाव के कारण मूड बार-बार बदलने लगता है। उनके लिए सभी चीजें नई होती हैं, जिससे उन्हें जूझना पड़ता है।
प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद: प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद महिलाओं को थकान, नींद की कमी और नई जिम्मेदारियों से गुजरना पड़ता है, जिससे मूड जल्दी-जल्दी बदल सकता है।
मेनोपॉज: यह 40-45 साल की उम्र के बाद होता है। इस समय हॉर्मोन, खासकर एस्ट्रोजन लेवल में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे मूड में बदलाव महसूस होता है।
मूड स्विंग के लक्षण
मूड स्विंग के कई कारण हो सकते हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों ही मूड स्विंग को प्रभावित करते हैं।
- शरीर में एनर्जी की कमी होना
- हर समय थकान महसूस होना
- जरूरत से ज्यादा खाना खाना
- भूख न लगना
- नींद की कमी
- बेचैनी महसूस होना
- उदास रहना
- चीजों को भूल जाना
- आत्मविश्वास में कमी होना
ये भी पढ़ें- Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
कैसे करें निदान
अगर आपको भी पीरियड्स के दौरान इस तरह की समस्या होती हैं, तो आप अपने आसपास के माहौल को खुशनुमा रखने की कोशिश करें। इस दौरान अच्छे माहौल में रहें, जहां पर आपको तनावमुक्त समय मिल सके। इस दौरान सब्जियों और फलों का सेवन अधिक से अधिक करें। योग या मॉर्निंग वॉक करें। इसके अलावा पानी अधिक मात्रा में पिएं क्योंकि पानी मूड और हार्मोन्स को पल-पल बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पानी हार्मोन्स को काफी हद तक कंट्रोल करता है। पानी की मात्रा पीरियड्स के दौरान ज्यादा रखें।
How to control mood swing during periods symptoms and cure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














