

Sarso Tel Namak Ke Fayde: भारतीय घरों की रसोई में सब्जियों को छौंकने से लेकर कई तरह के व्यंजनों में सरसों का तेल इस्तेमाल खूब किया जाता हैं। यह तेल सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए फायदेमन्द बताया गया हैं। सरसों के तेल और नमक से कुल्ला करने का नुस्खा दादी- नानी के जमाने से अपनाया जाता रहा है।
ऐसा माना जाता है कि नमक के एंटीबैक्टीरियल गुण और तेल की सफाई करने वाली विशेषताएं मुंह की बदबू, गंदगी और प्लाक को कम करने में मदद कर सकती हैं। यही कारण है कि इसे ओरल हेल्थ बेहतर रखने के लिए उपयोगी घरेलू उपाय माना जाता है।
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से मुंह की बदबू से छुटकारा मिलता है। नमक और सरसों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण मुंह में बैक्टीरिया की संख्या कम करने में सहायक हो सकते हैं, जिससे सांसों की बदबू कम हो सकती है।
इसके अलावा, सरसों के तेल में नमक मिलाकर मंजन करने से मसूड़ों को मकबूती मिलती है। हल्की मसाज करने से मसूड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो सकता है, जिससे मसूड़े मजबूत बनने में मदद मिलती है।
सरसों के तेल में नमक मिलाकर दांतों की सफाई करने और ओरल हाइजीन बनाए रखने में मददगार माना जाता है।
नमक और सरसों का तेल दांतों पर जमी गंदगी और प्लाक को हटाने में मदद कर सकते हैं, जिससे दांत साफ नजर आने लगते हैं।
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में आधा नमक लें। इसमें कुछ बूंदें सरसों का तेल मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे उंगली या ब्रश की मदद से दांतों और मसूड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं। 1-2 मिनट तक मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से कुल्ला कर लें।
नमक और सरसों का तेल का इस्तेमाल करने से पहले कुछ बातों का खास ध्यान रखना चाहिए। हफ्ते में 2-3 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करें।
अगर मसूड़ों में सूजन, खून या तेज दर्द की समस्या हो तो डेंटिस्ट की सलाह जरूर लें। बहुत ज्यादा नमक इस्तेमाल करने से दांतों की ऊपरी परत को नुकसान हो सकता है।