- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Sagar Police Action Criminals Vandalism Sp Bungalow Case
सागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
Ruckus Outside SP House Case: सागर में एसपी बंगले के बाहर हंगामा करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बदमाशों को कोर्ट में पेश करने से पहले उनका जुलूस भी निकाला है।
- Reported By: सुधीर दंडोतिया | Edited By: प्रीतेश जैन

आरोपियों का जुलूस निकालती पुलिस (फोटो सोर्स- नवभारत)
Sagar Police Action: सागर में पुलिस कप्तान के बंगले के सामने देर रात गाड़ियों में तोड़फोड़ और घरों पर पथराव करने वाले बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सागर पुलिस ने आधा दर्जन से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका शहर में पैदल जुलूस निकाला। इस दौरान आरोपी सड़क पर चलते हुए “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” जैसे नारे लगाते नजर आए। पुलिस की इस कार्रवाई से शहर में बदमाशों में हड़कंप मच गया और अपराधियों में साफ संदेश देने की कोशिश की गई कि कानून तोड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
दरअसल पूरा मामला सागर के कैंट थाना क्षेत्र का है, जहां 18 मई की देर रात करीब 4 बजे एसपी बंगले से कुछ ही दूरी पर कुछ बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था। आरोपियों ने सड़क किनारे और घरों के बाहर खड़ी कई कारों में तोड़फोड़ की थी। इतना ही नहीं, आसपास के मकानों पर पथराव भी किया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान
एसपी बंगले के बाहर हंगामे के समय लोग अपने घरों में सो रहे थे, लेकिन अचानक पत्थरों की आवाज और गाड़ियों के शीशे टूटने की आवाज सुनकर लोग बाहर निकल आए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपियों की पहचान शुरू की गई।
सम्बंधित ख़बरें
भाई का चालान कटते ही पुलिस की गाड़ी के बोनट पर चढ़कर बैठ गई बहन, करैरा में हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
सम्मान निधि योजना से 1 साल में 3 लाख किसान बाहर, पूर्व सीएम कमलनाथ ने तत्काल राशि देने की मांग की
अवैध कब्जे के खिलाफ एसपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे पूर्व गृह मंत्री, दी पार्टी छोड़ने की चेतावनी
अमरावती में महिला से बंदूक की नोक पर दुष्कर्म, आरोपी पर केस दर्ज
पुलिस ने निकाला जुलूस
फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने नोमान खान, इमरान खान, एहसान खान, राहिल, समीर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करने से पहले कैंट थाना पुलिस ने उनका पैदल जुलूस निकाला।
बदमाशों से लगवाए नारे
पुलिस जवानों की मौजूदगी में आरोपी सिर झुकाकर सड़क पर चलते नजर आए। पुलिस ने आरोपियों से नारे भी लगवाए ”अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है।’ जुलूस को देखने के लिए सड़क किनारे लोगों की भीड़ जमा हो गई। शहर में यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। लोगों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से अपराधियों में डर पैदा होगा और कानून व्यवस्था मजबूत होगी।
ये भी पढ़ें : भोपाल स्पेशल कोर्ट का बड़ा फैसला, किसान की 4 एकड़ जमीन ₹40 हजार में बेचने वाले बैंक अफसरों को 3-3 साल की जेल
शांति व्यवस्था बिगाड़ने वाले को बख्शेंगे नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में डर फैलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। खास बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस कप्तान निवास के सामने हुई थी, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए थे। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर साफ कर दिया कि किसी भी आरोपी को छोड़ा नहीं जाएगा।
Sagar police action criminals vandalism sp bungalow case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM














