- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nmc Sambhajinagar Mayor 100 Days Press Conference Water Crisis Development
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
Sambhajinagar Water Crisis: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में गठबंधन सरकार के 100 दिन पूरे होने पर महापौर समीर राजूरकर ने पानी संकट को स्वीकारा और शहर के सांस्कृतिक व ढांचागत विकास का रोडमैप पेश किया।
- Written By: रूपम सिंह

पानी संकट, देवेंद्र फडणवीस (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Sambhajinagar Water Crisis Devendra Fadnavis: छत्रपति संभाजीनगर मनपा में भाजपा-शिवसेना गठबंधन की सत्ता के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर महापौर समीर राजूरकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए शहर के विकास, पानी संकट, सांस्कृतिक योजनाओं और भविष्य की विकास नीति पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्वीकार किया कि अब तक शहर में पानी आपूर्ति का अंतर कम करने में प्रशासन को अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी है।
इस अवसर पर उपमहापौर राजेन्द्र जंजाल, सभापति अनिल मकरिये उपस्थित थे। राजूरकर ने कहा कि शहर के प्रथम नागरिक के नाते नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति सुनिश्चित करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पदभार संभालने के बाद पेयजल आपूर्ति का अंतर कम करने के लिए लगातार प्रयास किए गए, लेकिन तकनीकी बाधाओं, पुरानी पाइप लाइन और बढ़ती आबादी के कारण स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हो पाया। उन्होंने माना कि नागरिकों को अब भी कई दिनों के अंतराल के बाद पानी मिल रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। नई पाइपलाइन, लीकेज नियंत्रण और जल भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए कई योजनाओं पर काम शुरू किया गया है।
शहर में खिलाड़ियों के लिए नई योजनाएं की जा रही लागू
उन्होंने बताया कि छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका द्वारा पहली बार खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। खिलाड़ियों के लिए नई योजनाएं लागू की जा रही हैं और आधुनिक टेबल टेनिस कोर्ट भी तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष से “महापौर चषक राज्यस्तरीय एकांकी प्रतियोगिता, छत्रपति संभाजीनगर सांस्कृतिक महोत्सव, व्याख्यानमाला और त्रिभाषिक कवि सम्मेलन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, सांस्कृतिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए महानगरपालिका में सांस्कृतिक अधिकारी नियुक्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
हेरिटेज वॉक से इतिहास से जुड़ रही नई पीढ़ी
पीएम मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प और सीएम देवेंद्र फडणवीस के मार्गदर्शन में विकसित छत्रपति संभाजीनगर 2047 की दिशा में दीर्घकालीन योजना तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने, खाम और सुखना नदियों को ड्रेनेज मुक्त बनाने तथा बाहरी क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रही अवैध बस्तियों पर नियंत्रण के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे, इसके अलावा सीएसआर फंडिंग के माध्यम से प्रमुख चौराहों के सौंदर्याकरण की योजना भी बनाई गई है। महापौर ने कहा कि छत्रपति संभाजीनगर को दो हजार वर्षों का गौरवशाली इतिहास प्राप्त है।
यह भी पढ़ें:- अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री
संग्रहालय व स्मारकों के विकास पर विशेष ध्यान
महापौर ने बताया कि लंबे समय से उपेक्षित छत्रपति शिवाजी महाराज संग्रहालय के आधुनिकीकरण की योजना तैयार की गई है। यहां नए दालन बनाए जाएंगे, जिनमें छत्रपति शिवाजी महाराज के शस्त्रागार और मराठा किलों के इतिहास को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर और छत्रपति संभाजी महाराज की प्रतिमाओं के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं।
Nmc sambhajinagar mayor 100 days press conference water crisis development
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM











