-
रवि, 2 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Tasty Methi Seeds Sabzi Recipe
सिर्फ मेथी की पत्तियां नहीं दानों के साथ बनाएं ये टेस्टी सब्जी, स्वाद ऐसा कि,हर कोई करें तारीफ
- Written By: दीपिका पाल
Easy Methi Dana Sabzi At Home: आज हम आपको इसके दानों की मसालेदार सब्जी के बारे में बता रहे है। आप इसे आसान तरीके से रेसिपी के साथ बना सकते है।

मेथी दाने की सब्जी (सौ. सोशल मीडिया)
Methi Dana Sabzi Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में कई सब्जियों का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। मेथी का सेवन करने से शरीर को गर्माहट मिलती है तो वहीं पर इसे कई तरीकों से खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। अगर आप मेथी के दानों के साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहते है तो आज हम आपको इसके दानों की मसालेदार सब्जी के बारे में बता रहे है। आप इसे आसान तरीके से रेसिपी के साथ बना सकते है।
मेथी दाने की कड़वाहट को भी इसमें बैलेंस किया जाता है आप इसे आसान तरीके से बना सकते है। मेथी दाने का इस्तेमाल कई तरीके से किया जाता है। इसका इस्तेमाल सब्जी में तड़का लगाने से लेकर अचार का मसाला बनाने तक में किया जाता है। जानिए सर्दियों में कैसे बनाएं।
जानें मेथी दाने की सब्जी बनाने का तरीका
यहां पर मेथी दाने की सब्जी को आप आसान तरीके से बना सकते है इसकी सामग्री और रेसिपी के बारे में बताया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Sister’s Day 2026: बहन के साथ फोटोशूट के लिए ट्राई करें 10 स्टाइलिश Instagram Poses, हर तस्वीर लगेगी परफेक्ट
मोतियाबिंद मुक्त विदर्भ को मिली रफ्तार, WCL देगा 5 करोड़ रुपए; 25 हजार मुफ्त सर्जरी का लक्ष्य
Working Moms: ऑफिस जॉइन करने के बाद भी ऐसे जारी रखें ब्रेस्टफीडिंग, बच्चे की सेहत से नहीं करना पड़ेगा समझौता
Style Guide: अगर बनना है फैशनिस्टा, तो इस सीजन ट्राई करें कोर्सेट, Capelets और लहंगा स्कर्ट
जानें क्या है सामग्री
- 1 कप मेथी दाना
- 3-4 मध्यम आकार के प्याज 3-4 बड़े चम्मच तेल/या देसी घी
- 1 छोटा चम्मच साबुत धनिया
- 1 छोटा चम्मच सौंफ
- 10-12 लहसुन की कलियां
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 4-5 हरी मिर्च
- 1-2 कप दही
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हींग
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच किशमिश
- 2 छोटे चम्मच कसूरी मेथी
- हरा धनिया।
मेथी की सब्जी बनाने की रेसिपी
- आपको मेथी की सब्जी के लिए मोटे वाले मेथी के दाने लेने हैं और रातभर पानी में भिगोकर रख दें ताकि ये अच्छे से फूल जाएं।
- इसके बाद आपको मेथी दाना को पानी में डालकर कुछ देर के लिए एक या दो उबाल आने तक उबालना है. इससे उसकी कड़वाहट कम हो जाती है।
- साबुत धनिया, जीरा, लहसुन की कलियां, लेकर इसे सिलबट्टे या फिर खरल में डालकर दरदरा कूट लें. इससे तड़का तैयार होगा।
- हरी मिर्च, प्याज और बाकी के बचे लहसुन को बारीक काट लें आप चाहे तो प्याज-लहसुन को काटने की बजाय इसका पेस्ट भी बना सकते हैं।
- एक बड़े बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें और जब इसमें धुआं आने लगे तो कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च डालें और इसे मुलायम होने तक चलाते हुए ऑयल में ही पका लें।
- जब तक प्याज हल्का गोल्डन ब्राउन न दिखने लगे तो इसमें दरदरा कूटा गया मसाला डालकर कुछ देर के लिए भून लें. इसके बाद आपको लहसुन की साबुत कलियां डाल कर भूनें।
- जब मसाला तैयार हो जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी एड कर दें. अब एक बाउल में दही लेकर उसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हींग डालकर अच्छी तरह से फेंट लें।
ये भी पढ़ें-कभी खाया है बिना तेल वाला अचार, इस रेसिपी से बनाएं स्वादिष्ट और टेस्टी
- तैयार किए गए दही को मसाले में डालकर मिलाएं और इसको भी आपको कुछ देर के लिए भूनना है ताकि तेल अलग होने लगे।
अब इसमें उबाली गई मेथी डालें और साथ ही एड करें स्वादनुसार नमक. इसी के साथ सब्जी में किशमिश भी मिला दें।
सब्जी को कुछ देर के लिए पकाना है और फिर इसमें हरा धनिया काटकर डालें. बस तैयार है आपकी मसालेदार मेथी दाना की सब्जी.
इस सब्जी को देसी घी लगी बाजरे की रोटी के साथ खाया जाए तो कमाल का स्वाद आता है. साथ में कच्चा प्याज और हरी मिर्च का देसी कॉम्बिनेशन बेस्ट रहता है.
Tasty methi seeds sabzi recipe
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कार्यकर्ताओं ने दूध से धोए कांग्रेस नेता नाना पटोले के पैर, VIDEO वायरल होने के बाद शाही अंदाज पर मचा बवाल
Aug 02, 2026 | 06:16 PM50 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता! छत्रपति संभाजीनगर में 28 बाइक के साथ चोर गिरोह गिरफ्तार
Aug 02, 2026 | 06:15 PM21 साल पुराने गाउन में जान्हवी कपूर ने चलाया हुस्न का जादू, शिखर पहाड़िया संग रोमांटिक अंदाज में आयी नजर
Aug 02, 2026 | 06:10 PMखंडवा: AI से राहुल गांधी की कथित भ्रामक तस्वीर वायरल करने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, FIR की मांग
Aug 02, 2026 | 06:07 PMमौत के मुंह से निकल आई जिंदगी! कन्हान पुल से नदी में कूदी किशोरी, दमकल टीम की तत्परता से बची जान
Aug 02, 2026 | 06:04 PM25 छक्के, 15 चौके अभिषेक शर्मा ने बल्ले से लगाई आग, 91 गेंदों में ठोक डाले 233 रन, गेंदबाज हुए बेबस- VIDEO
Aug 02, 2026 | 06:02 PMचीन की हरकतों से परेशान थाईलैंड को भाया भारत का ब्रह्मास्त्र, ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की तैयारी में जुटा बैंकॉक
Aug 02, 2026 | 05:59 PMवीडियो गैलरी

प्रशांत किशोर का बड़ा खुलासा: आधी रात को घर में घुसकर पुलिस ने किया ऐसा काम, उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 02, 2026 | 04:09 PM
चौबेपुर में अराजक तत्वों ने डॉ. अंबेडकर और मां काली की तोड़ीं मूर्तियां, ग्रामीणों ने किया हंगामा, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:11 PM
संसद में भगवा पहनना पड़ा भारी! वाराणसी में पप्पू यादव, राहुल और अवधेश प्रसाद पर FIR दर्ज- VIDEO
Aug 01, 2026 | 11:04 PM
वक्फ मुद्दे पर मौलवी बनेंगे राहुल? BJP छोड़ने के सस्पेंस के बीच शहजाद पूनावाला का विपक्ष पर तंज, देखें- VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:32 PM
खाकी पर लगा सबसे बड़ा दाग! आगरा कैंट RPF कांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिल गया पूरा रेलवे विभाग, देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 10:23 PM
कुलगाम आतंकी हमले के खिलाफ भड़के कश्मीरी, कैंडल मार्च निकालकर दहशतगर्दों को दी चेतावनी; देखें VIDEO
Aug 01, 2026 | 09:59 PM














