उंगलियां चाटने लग जाएंगे खाने वाले! ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट जैसा खुशबूदार 'कश्मीरी पुलाव', नोट कीजिए रेसिपी

Dry Fruits Pulao Recipe: रेस्टोरेंट जैसा खुशबूदार कश्मीरी पुलाव अब घर पर बनाएं बेहद आसान तरीके से। ड्राई फ्रूट्स, हल्की मिठास और शाही स्वाद से भरपूर यह पुलाव खास मौकों और त्योहारों के लिए परफेक्ट है।
Kashmiri Pulao Recipe
कश्मीरी पुलाव (सौ.सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Kashmiri Pulao Recipe: भारतीय घरों में वैसे तो पुलाव की कई वैराइटीज़ बनाई जाती हैं। चाहे मटर पुलाव हो या पनीर पुलाव, इसकी लंबी फेहरिस्त है। ऐसे में जब घर आए खास मेहमानों के लिए कुछ अलग, खुशबूदार और शाही स्वाद वाला बनाने का मन हो, तो कश्मीरी पुलाव से बेहतर कोई नहीं।

ड्राई फ्रूट्स, फलों की हल्की मिठास और केसर की सुगंध से भरपूर यह पुलाव न सिर्फ दिखने में आकर्षक होता है, बल्कि स्वाद में भी बिल्कुल रेस्टोरेंट जैसा लगता है। चलिए बिना देर किए जानते है कश्मीरी पुलाव बनाने की सिंपल रेसिपी

कश्मीरी पुलाव बनाने की आवश्यक सामग्री

बासमती चावल – 1 कप

पनीर – 100 ग्राम

घी – 3 टेबल स्पून

प्याज कटा – 1

अदरक – 1/2 टुकड़ा

हरी मिर्च – 2

काली मिर्च – 1/2 टी स्पून

इलायची – 2 नग

धनिया पत्ता – 2 टेबल स्पून

अनार दाने – 2 टेबल स्पून

दालचीनी

तेजपत्ता – 2

बादाम – 15

काजू – 15

पिस्ता – 15

किशमिश – 1 टेबल स्पून

कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 टी स्पून

जीरा – 1/2 टी स्पून

लौंग – 4

सौंफ – 1 टी स्पून

हींग – 1 चुटकी

तेल

नमक – स्वादानुसार

कश्मीरी पुलाव बनाने का तरीका

  • कश्मीरी पुलाव बनाने के लिए सबसे पहले बासमती चावल को साफ पानी से धोकर लगभग 30 मिनट भिगोकर रख दें।
  • फिर इसके बाद एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें कटा प्याज डालकर गोल्डन और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें।
  • अब कड़ाही में 4 कप पानी डालें और गैस मीडियम फ्लेम पर रखें।
  • इसमें इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, लौंग, हींग और नमक डालकर लगभग 10 मिनट तक उबालें।
  • अब इसमें भीगे हुए चावल, पनीर के टुकड़े और थोड़ा घी डालकर हल्के हाथ से मिलाएं।
  • ढककर चावल को 15 मिनट तक पकने दें, जब तक वे पूरी तरह से गल न जाएं।
  • चावल पक जाने पर ऊपर से काजू और किशमिश डालकर धीरे से मिक्स करें।
  • अब भुना हुआ प्याज और अनार के दाने डालकर 5 मिनट के लिए ढक दें।
  • आखिर में ड्राई फ्रूट्स और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
  • अब आपका स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट स्टाइल कश्मीरी पुलाव बनकर तैयार है।
  • अब इसे घर आए मेहमानों के लिए सर्वे करके खाने का आनंद लें।
Navbharat Live
navbharatlive.com