सर्दियों में मूली ही नहीं इसके पत्तों से बनाएं ये सेहतमंद सब्जी, स्वाद के साथ शरीर को देती है मजबूती

Mooli Ki Sabji Ki Recipe: आप मूली के पत्ते की सब्जी यानी साग बना सकती हैं। इसे न केवल बनाना आसान है बल्कि इसका स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि हर वर्ग के लोग खा सकते है।
मूली के पत्ते की सब्जी बनाने की रेसिपी
मूली के पत्ते की सब्जी बनाने की रेसिपी
Published on
Updated on

Mooli Ke Patte Ki Recipe: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में सेहत का सही तरीके से ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। सब्जियों में मूली पालक, सोया मेथी और बथुआ साग का सेवन करना हर कोई पसंद करते है। मूली भी इसमें सबसे खास सब्जी है। हम अक्सर मूली खाते है लेकिन इसके बचे पत्तों को फेंक देते है लेकिन इनके पत्तों में कई सारे गुण होते है।आप मूली के पत्ते की सब्जी यानी साग बना सकती हैं। इसे न केवल बनाना आसान है बल्कि इसका स्वाद इतना स्वादिष्ट होता है कि हर वर्ग के लोग खा सकते है। चलिए जान लेते है इसे बनाने का तरीका।

जानिए मूली के पत्तों से सब्जी बनाने का तरीका

क्या चाहिए सामग्री

  • 5 मूली के पत्ते
  • आधा गुच्छा पालक
  • आधा कप पानी
  • 2 हरी मिर्च
  • 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल
  • 1 छोटा चम्मच जीरा
  • 2 छोटे प्याज कटे हुए
  • 6-7 लहसुन की कलियां कटी हुई
  • 1 बड़ा टमाटर कटा हुआ
  • 1 छोटा चम्मच मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2
  • छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच पाव भाजी मसाला या आप गरम मसाला
  • स्वादानुसार नमक
  • 1/2 छोटा चम्मच चीनी
  • 1.5 कप पानी गाढ़ापन करने के लिए
  • 1 बड़ा चम्मच घी तड़के के लिए
  • 1/2 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च तड़के के लिए

जाने मूली के पत्ते की सब्जी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले मूली के पत्तों और पालक को अच्छी तरह धो लें।
  • इसके बाद पालक के साथ उबलते पानी में 2 मिनट के लिए उबाल लें।
  • इसके बाद इसे निकालकर जल्दी से बर्फ वाले पानी में भिगो दें। इसके बाद थोड़े से पानी और हरी मिर्च के साथ पीसकर पेस्ट बना लें।
  • अब एक कढ़ाई में सरसों का तेल गरम करें, उसमें जीरा डालकर तड़का लगाएं।
  • इसके बाद इसमें प्याज और लहसुन डालकर भूनने के बाद टमाटर और मसाला डालें और पकने तक चलाएं।
  • फिर बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं। थोड़ा पानी डालें और फिर से मिलाएं।
  • इसमें मूली का पेस्ट डालें और अच्छी तरह मिलाएं। साथ ही गाढ़ापन ठीक करने के लिए इसमें पानी डालें।
  • फिर इसे ढकें नहीं, क्योंकि इससे इसका रंग चला जाता है। अंत में थोड़ा पाव भाजी मसाला या गरम मसाला डालकर मिलाएं।
  • इसके बाद परोसने से पहले घी, कटा हुआ लहसुन और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर का तड़का लगाएं।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com