- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- Make The Recipe Of Dal Tadka At Home In Dhaba Style
Dhaba Style Dal Tadka: अब घर में ही मिलेगा ढाबे वाला स्वाद, इस रेसिपी से बनाएं जायकेदार दाल तड़का
- Written By: दीपिका पाल
Dhaba Dal Tadka Recipe: अगर आप भी घर में ही ढाबे वाली तड़का दाल का स्वाद चखना चाहते है तो आज हम आपकी इस फरमाइश को पूरा करने वाले है। आज रेसिपी में ढाबा की स्टाइल में दाल तड़का बनाने का तरीका बताएंगे।

ढाबा स्टाइल दाल तड़का (सौ.सोशल मीडिया)
Dhaba Dal Tadka Recipe in Hindi: खाने के शौकीन एक से बढ़कर एक वैरायटी टेस्ट करना पसंद करते ही है। क्या आपने कभी ढाबे का खाना खाया है। खाने का टेस्ट आपको बड़ा पसंद आया होगा। इसका स्वाद घर की दाल में अक्सर नहीं मिलता है। ढाबे की दाल तड़का के हर कोई दीवाने हो जाते है इसे घर में बनाने की कोशिश करते है। अगर आप भी घर में ही ढाबे वाली तड़का दाल का स्वाद चखना चाहते है तो आज हम आपकी इस फरमाइश को पूरा करने वाले है।
आज की रेसिपी में ढाबा की स्टाइल में दाल तड़का बनाने का तरीका बताएंगे। इस दाल को घर में बनाकर आप बाहर के स्वाद को ही भूल जाएंगे। तो जानिए कैसे बनाते हैं ढाबे वाली तड़का दाल…
ढाबा स्टाइल दाल तड़का बनाने का तरीका
ढाबा के स्टाइल में दाल तड़का बनाने के लिए आपको कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होगी और आसान विधि की।
सम्बंधित ख़बरें
ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से कैसे मिलेगा छुटकारा? चावल वाला ये घरेलू नुस्खा आज़मा कर देखिए
Sleeping Problem: रात में बार-बार टूट जाती है नींद? ये 5 आदतें हो सकती हैं जिम्मेदार
Indo Western Look: जींस के साथ दुपट्टा करें स्टाइल, कॉलेज और पार्टी के लिए है परफेक्ट ट्रेंडी फ्यूजन लुक
Pakora Recipe: बारिश का मजा दोगुना करेंगे ये 6 तरह के पकौड़े, स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का करेगा मन
क्या चाहिए सामग्री (Dal Tadka Recipe Ingredients)
- अरहर दाल – दो कप
- टमाटर – 3 बारीक कटे हुए
- प्याज 2 कटी हुई
- हरी मिर्च 4 तीन छोटी छोटी कटी हुई
- धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच
- हल्दी – 1 छोटा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
- जीरा – 1 छोटा चम्मच
- अदरक और लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
- हींग – 1 चुटकी भर
- साबुत लाल मिर्च – 1
- घी या मक्खन – 2 बड़े चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
जानिए दाल तड़का बनाने की विधि
सभी सामग्रियों को इकट्ठा करने के बाद आप दाल तड़का की आसान रेसिपी बना सकते है जो बेहद आसान है…
1- इसे बनाने के लिए सबसे पहले अरहर की दाल को धो लें और कुछ देर के लिए इसे भिगो दें।
2- इसके बाद इस दाल को कूकर में डालें. फिर जरूरत के अनुसार इसमें पानी डालें और फिर इसमें हल्दी, नमक मिलाकर इसे पकने के लिए रख दें।जब यह गल जाए तो गैस बंद करके इसे नीचे उतार लें।
3- फिर एक कड़ाही में एक चम्मच घी डाल कर इसे गरम होने दें,फिर इसमें प्याज डालें और अदरक-लहसुन का पेस्ट डाल कर इसे भून लें।
4- हरी मिर्च भी इसमें डाल दें और कुछ मिनट और भून लें. फिर इसमें टमाटर, लाल मिर्च और धनिया पाउडर भी डाल दें और इसे हल्की आंच पर कुछ देर पकने दें।
5-इसके बाद इस कड़ाही में उबली हुई दाल डालें और इसे हल्की आंच पर कुछ देर पकाएं, जब यह कुछ पक जाए तो इसे गैस से उतार लें।
ये भी पढ़ें– फूड रेसिपीज की खबरें जानने के लिए क्लिक करें
6- इसके बाद एक पैन में घी डालें जब यह गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालें, फिर इसमें साबुत लाल मिर्च के अलावा हींग का तड़का लगाएं।
7-फिर इस तड़के को दाल में डाल दें और दाल को चम्मच से चलाएं। अब बारीक कटा हुआ हरा धनिया से इसे सजाएं।
इस विधि के साथ आपकी ढाबा स्टाइल तड़के वाली दाल बन कर तैयार हो जाएगी।
Make the recipe of dal tadka at home in dhaba style
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 10 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 10, 2026 | 12:07 AMबिजनेसमैन से ₹2.77 करोड़ की वसूली केस में बड़ा ऐक्शन, यूथ कांग्रेस नेता निजाम को पार्टी ने किया सस्पेंड
Jun 09, 2026 | 11:25 PMतमिलनाडु CM विजय का दिल्ली दौरा, PM मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
Jun 09, 2026 | 11:19 PMMohammed Siraj: इंग्लैंड के खिलाफ T20 सीरीज से बाहर हुए मोहम्मद सिराज, इस धुरंधर गेंदबाज को टीम में मिली जगह
Jun 09, 2026 | 11:17 PMराम मंदिर में चढ़ावा कांड को लेकर मचा घमासान, अखिलेश यादव ने दागे 11 सवाल, कहा- सरगना कहां छिपा बैठा है?
Jun 09, 2026 | 11:15 PMICC की रडार पर लॉर्ड्स और गद्दाफी स्टेडियम, पिचों को दिया डिमेरिट पॉइंट, रेफरी ने अपनी रिपोर्ट में क्या कहा?
Jun 09, 2026 | 11:14 PMTMC का कांग्रेस में होगा विलय? 5 साल बाद 10-जनपथ पहुंची ममता, सोनिया गांधी से मुलाकात के क्या हैं मायने?
Jun 09, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ मांस ही क्यों, शराब क्यों नहीं? वाराणसी महापौर के फैसले पर भड़की सपा; BJP के दोहरे चरित्र को घेरा- VIDEO
Jun 09, 2026 | 10:58 PM
TTE ने मांगा टिकट तो लड़की ने तड़ातड़ जड़ दिए थप्पड़, लगाए गंभीर आरोप, वायरल VIDEO देख सोशल मीडिया पर मचा बवाल
Jun 09, 2026 | 09:34 PM
MP के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर-नर्स गायब; सिक्योरिटी गार्ड ने लगाया इंजेक्शन, VIDEO वायरल
Jun 09, 2026 | 09:19 PM
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला, बिना चुनाव ही जीती बीजेपी, देखें- VIDEO
Jun 09, 2026 | 09:02 PM
वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM














