Malaika Arora Fitness: महंगे सप्लीमेंट्स नहीं, अच्छी नींद और घर का खाना है मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का राज
Malaika Arora Fitness Goal: मलाइका अरोड़ा की फिटनेस का रहस्य किसी महंगे डाइट प्लान या कसरत में नहीं छिपा है। उनका तरीका सीधा है- समय पर सोना, साफ और संतुलित भोजन और शरीर के साथ मन का भी ख्याल रखना।
- Written By: रीता राय सागर
मलाइका अरोड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
Malaika Arora Fitness Regime: मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अकसर अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर इससे संबंधित डिटेल्स शेयर करती रहती हैं। ये सभी वर्कआउट बेहद सिंपल और आसान होती है।
एक्ट्रेस द्वारा साझा किए गए सिंपल एक्सरसाइज बॉडी के सारे मसल्स को एंगेज करती है और बॉडी को फ्लेक्सिबल बनाती है। 50 की उम्र पार करने के बाद भी उनकी फिट बॉडी सभी को चौंका देती है।
क्या है मलाइका के फिटनेस मंत्र
मलाइका के फिटनेस के तीन मंत्र है- उनकी नींद, पोषण और बॉडी। इन तीनों चीजों को बैलेंस करके वह आज भी इतनी फिट रहती हैं। नींद सिर्फ आपकी बॉडी को रीचार्ज नहीं करता बल्कि शरीर को रिलेक्स करके अंदर से मजबूती देता है। इससे दिमाग भी शांत और फ्री रहता है। इससे अंदरूनी स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ता है।
सम्बंधित ख़बरें
किलकारी ऑडियो कॉल सुनने में गड़चिरोली राज्य में चौथे नंबर पर, मातृ स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा
Women’s Hormone: महिलाओं में किन हार्मोन की वजह से बढ़ता है वजन? जानें इसके कारण, संकेत और बचाव के उपाय
Raksha Bandhan 2026 Mehndi Designs: रक्षाबंधन पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाएंगे ये लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन
Pranayama Benefits: अपने शरीर को तनाव मुक्त और निरोग बनाए रखने के लिए करें ये 8 प्रणायाम
-
घर के खाने पर रहती हैं निर्भर
खाने पीने के मामले में मलाइका घर के खाने को प्राथमिकता देती हैं। मलाइका ने बताया कि उनके लिए घी कमाल की चीज है। वह घी को अपनी बॉडी के लिए बड़ी अच्छी तरह से इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा प्रोटीन और कार्ब्स की मात्रा को अपने खाने में शामिल रखती हैं।
-
हर हाल में वर्कआउट
वर्कआउट के लिए मलाइका बेहद स्ट्रिक्ट हैं। वह हर हाल में अपना वर्कआउट जरूर पूरा करती हैं। इससे उनकी बॉडी में एक्स्ट्रा फैट जमा नहीं होता है। आज 50 साल की उम्र में भी इतनी बढ़िया बॉडी को फ्लांट कर पाती हैं।
मलाइका अरोड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
-
नो सप्लीमेंट्स
मलाइका का कहना है कि वह वर्कआउट के बाद सप्लीमेंट्स लेने की बजाय घर पर ही टोस्ट, अंडे या डोसा खाना पसंद करती हैं। इसके अलावा केले, खजूर, ड्राईफ्रूट्स उनके स्नैक्स का हिस्सा हैं।
-
पोर्शन कंट्रोल के लिए कटोरी में खाती हैं खाना
मलाइका अपने खाने में पोर्शन कंट्रोल पर खास ध्यान देती हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए एक बार में ज्यादा खाना खाने से बचना जरूरी है। वह कहती हैं कि खुद को भूखा रखना किसी भी हालत में सही नहीं है और न ही वह ऐसा करने की सलाह देती हैं। मलाइका के अनुसार, फिटनेस का राज संतुलन को बनाए रखना है, इसलिए वह हमेशा खाने-पीने में बैलेंस पर फोकस करती हैं।
मलाइका अरोड़ा (फोटो.सोशल मीडिया)
ये भी पढ़ें- Rice Water Skincare: स्किनकेयर के लिए चावल के पानी कैसे है वरदान, यहां जानिए इससे होने वाले लाभ
-
फुल बॉडी वर्कआउट पर करती हैं फोकस
फिटनेस को इंट्रेस्टिंग बनाए रखने के लिए मलाइका अलग-अलग तरह के वर्कआउट करती हैं। उन्हें योगा बेहद पसंद है, जिसे वह हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग (HIIT) के साथ मिलाकर करती हैं। इसके अलावा वह पिलाटेस, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और फुल-बॉडी वर्कआउट को भी अपनी रूटीन में शामिल करती हैं। ऐसा करने से वर्कआउट बोरिंग नहीं लगता औऱ हर दिन कुछ नया करने की चाह बनी रहती है। उनका कहना है कि अलग-अलग एक्सरसाइज करने से न सिर्फ बॉडी शेप में रहती है बल्कि एनर्जी लेवल भी हाई रहता है और बोरियत भी नहीं होती।
