Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Ajwain Paratha Recipe: सिर्फ स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है अजवाइन का पराठा, जानिए आसान रेसिपी

Ajwain Paratha Recipe Healthy:अगर आप स्वाद के साथ सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं, तो अजवाइन का पराठा बेहतरीन विकल्प है। यह पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है और आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jul 24, 2026 | 09:16 PM

अजवाइन का पराठा रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Breakfast Paratha Recipe :कलौंजी की तरह अजवाइन का उपयोग भी भारतीय रसोई में तड़के, अचार और कई स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद और सुगंध बढ़ाने के लिए मुख्य रूप से किया जाता है खासतौर पर, अजवाइन का पराठा स्वाद में तो मजेदार होता ही है, साथ ही यह आपकी सेहत खासकर पाचन तंत्र के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

अजवाइन में मौजूद ‘थाइमोल’ नाम का कंपाउंड पेट में डाइजेस्टिव एंजाइम्स को सक्रिय करता है, जिससे खाना जल्दी पचता है और पेट की गैस तुरंत आराम मिलता है। यहां हम आपके लिए अजवाइन का पराठा की रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

अजवाइन का पराठा की सामग्री

  • गेहूं का आटा: 2 कप
  • अजवाइन: 1 से 1.5 छोटा चम्मच
  • देसी घी या तेल: पराठा मोयन और सेकने के लिए
  • नमक: स्वादानुसार
  • हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
  • पानी: आटा गूंथने के लिए

अजवाइन का पराठा बनाने का तरीका

  • अजवाइन का पराठा बनाने के लिए एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा छान लें। अब इसमें अजवाइन को अपनी हथेलियों के बीच थोड़ा सा मसलकर डालें। फिर नमक, थोड़ा सा देसी घी और बारीक कटा हरा धनिया मिलाएं।
  • फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक नरम और लचीला आटा गूंथ लें। आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, ताकि पराठे सॉफ्ट बनें।
  • गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोइयां तोड़ें। एक लोई पर सूखा आटा लगाएं और उसे गोल बेल लें। पराठे को ज्यादा परतदार बनाने के लिए बेली हुई रोटी पर थोड़ा सा घी और चुटकी भर लाल मिर्च छिड़कें, फिर इसे त्रिकोण या लच्छेदार मोड़कर दोबारा बेल लें।
  • तवे को मध्यम आंच पर गरम करें। बेले हुए पराठे को तवे पर डालें। जब एक तरफ हल्का सा सिक जाए, तो पलट दें। अब दोनों तरफ थोड़ा-थोड़ा देसी घी या तेल लगाकर हल्का दबाते हुए सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेकें। फिर चाय या अचार के साथ इसका लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ें –Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

सम्बंधित ख़बरें

Kalonji Seeds : जोड़ों के दर्द से लेकर शुगर कंट्रोल तक, कलौंजी के ये 5 फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

Arbi Ke Kebab Recipe: व्रत में आलू नहीं, इस बार बनाएं स्वादिष्ट अरबी कबाब, मिनटों में तैयार होगी फलाहारी डिश

Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर साई पल्लवी के इन एलिगेंट साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, सादगी में दिखें खूबसूरत

National Cousins Day 2026: भाई-बहन से कम नहीं होते कजिन, जानिए इस खास दिन को सेलिब्रेट करने की वजह

अजवाइन पराठा के फायदे

अजवाइन का इस्तेमाल आयुर्वेदिक दवा के हिस्से के तौर पर पाचन की समस्याओं के इलाज के लिए घरेलू नुस्खे के तौर पर किया जाता है। ये छोटे बीज गैस और पुरानी बदहजमी को भी रोक सकते हैं और उसका इलाज कर सकते हैं।

अगर आपको पेट में लगातार दर्द महसूस हो रहा है, तो आप दर्द से लगभग तुरंत राहत पाने के लिए गर्म पानी के साथ अजवाइन चबा सकते हैं।

अजवाइन के बीज खांसी से राहत दे सकते हैं और फेफड़ों में हवा के बहाव को बेहतर बना सकते हैं। खांसी से राहत पाने के लिए आप अपनी चाय में अजवाइन मिला सकते हैं। हालांकि, सांस से जुड़ी ऐसी दिक्कतों पर अजवाइन के असर को समझने के लिए और रिसर्च की ज़रूरत है।
अजवाइन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। पुरानी सूजन शरीर में ज़्यादातर बीमारियों की जड़ हो सकती है।

Ajwain paratha recipe healthy and tasty paratha with easy recipe

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 09:16 PM

Topics:  

  • Food Recipes
  • Food Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.