

Rice Water Skincare Benefits: चावल का पानी स्किनकेयर के लिए सदियों से इस्तेमाल किया जाने वाला एक प्राकृतिक उपाय है। कोरियन महिलाएं अपनी यंग स्किन के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल खूब करती है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को निखारने में मदद करते हैं और चेहरे पर नेचुरल चमक लाते है। अगर आप भी चेहरे की नेचुरल चमक पाना चाहते है तो, आप चावल के पानी का इस्तेमाल कर सकती है।
स्किनकेयर के लिए चावल के पानी का इस्तेमाल के लिए 1/2 कप कच्चा चावल लें और उसे अच्छे से धो लें। इसके बाद इसमें दो कप पानी मिलाएं और आंच पर चढ़ा दें। इसे प्रेशर कुकर में न बनाएं, बल्कि किसी भगोने में बनाएं। चावल में जब उबाल आने लगे और चावल का पानी गाढ़ा होने लगे तो इसे छान लें। ये हो गया आपका चावल का पानी यानी माढ़ तैयार। आप इसे एयरटाइट डब्बे में डाल कर फ्रीज रखकर कई दिन इस्तेमाल कर सकते हैं।
बेदाग और ग्लोइंग स्किन के लिए आप कच्चे चावल के होममेड फेसवॉश का इस्तेमाल कर सकते हैं। हफ्ते में दो बार चावल के पानी के साथ आप अपना चेहरा धो सकते हैं। चावल के पानी से चेहरा साफ करने से चेहरे पर निखार आता हैं। चावल के पानी का इस्तेमाल ना केवल फेसवॉश बल्कि टोनर की तरह भी यूज कर सकते हैं। ऐसे में टोनर का इस्तेमाल करके आप चेहरे के दाग-धब्बे कम हो जाते हैं।
राइस वाटर चेहरे को ग्लो करता है। यह चेहरे पर उग गए डार्क पैचेज को खत्म कर उस जगह में शाइनिंग पैदा करता है। चेहरे पर इस्तेमाल किए गए ज्यादा कैमिकल के कारण जो झाइयां चेहरे पर पड़ती है, उन्हें भी चावल का पानी साफ करता है।
जब स्किन में सोडियम लॉरेल सल्फेट की मात्रा बढ़ जाती तब स्किन इरीटेट करने लगती है जिसके कारण स्किन के पोर्स में दरारें भी पड़ने लगती। अध्ययन में यह साबित हो चुका है राइस वाटर का दिन में दो बार इस्तेमाल करने से स्किन की इरीटेशन खत्म हो जाती है और चेहरा मुलायम होने लग