- Hindi News »
- Lifestyle »
- Can Wearing Helmet Cause Hair Loss Expert Tips In Hindi
क्या हेलमेट पहनने से आप सच में हो सकते हैं गंजे? जानिए क्या कहता है विज्ञान
Helmet Cause Baldness: आजकल यह धारणा आम हो गई है कि लंबे समय तक हेलमेट पहनने से बाल झड़ने लगते हैं या गंजापन हो सकता है। खासकर दोपहिया वाहन चलाने वाले लोगों में इस बात को लेकर चिंता देखी जाती है।
- Written By: प्रीति शर्मा

हेलमेट हाथ में पकड़े व्यक्ति (सौ. फ्रीपिक)
How to wear helmet for hair safety: सड़कों पर सुरक्षित चलने के लिए हेलमेट अनिवार्य है लेकिन युवाओं के बीच एक बड़ा डर यह है कि क्या रोजाना हेलमेट पहनने से बाल झड़ सकते हैं। कई लोग तो गंजेपन के डर से हेलमेट पहनने तक का विरोध करते हैं। इस विषय पर देश के मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब ने अपनी राय साझा की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हेलमेट सीधे तौर पर गंजेपन की मुख्य वजह नहीं है बल्कि इसे पहनने का गलत तरीका और इससे जुड़ी कुछ लापरवाही आपके बालों को नुकसान पहुंचाती है।
बालों के असली दुश्मन
जब हम लंबे समय तक हेलमेट पहनते हैं तो सिर (स्कैल्प) में पसीना आता है। यह पसीना बालों की जड़ों में जमा होकर उन्हें कमजोर बना देता है। इसके अलावा यदि हेलमेट का साइज बहुत टाइट है तो इसे पहनते और उतारते समय बालों पर दबाव पड़ता है और वे खिंचते हैं। विज्ञान की भाषा में इसे ट्रैक्शन एलोपेसिया कहा जाता है जहां खिंचाव के कारण बाल जड़ से टूटने लगते हैं।
बालों को सुरक्षित रखने के टिप्स
बालों की सुरक्षा के लिए कुछ बेहद आसान और असरदार उपाय बताए हैं जिन्हें अपनाकर आप हेयर फॉल को रोक सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
सूती कपड़ा या स्कल कैप: हेलमेट पहनने से पहले सिर पर एक पतला सूती रुमाल या कैप पहनें। यह पसीने को सोख लेता है और बालों का हेलमेट के साथ सीधा घर्षण कम करता है।
नियमित सफाई: पसीने और गंदगी के कारण स्कैल्प में बैक्टीरिया पनप सकते हैं इसलिए बालों को नियमित धोएं और अपना हेलमेट भी साफ रखें।
यह भी पढ़ें:- मन को शांत रखने का सबसे आसान फॉर्मूला! बस 10 मिनट और ये 3 योग, बदल जाएगी लाइफ
गीले बालों से तौबा: कभी भी गीले बालों पर हेलमेट न पहनें। इससे स्कैल्प में नमी और पसीना मिलकर जड़ों को ज्यादा कमजोर कर देते हैं।
एलोवेरा जेल का इस्तेमाल: हफ्ते में एक बार ताज़ा एलोवेरा जेल स्कैल्प पर लगाएं यह स्कैल्प को ठंडा रखता है और जड़ों को पोषण देता है।
प्री-वॉश ऑयलिंग: बाल धोने से पहले हल्का तेल लगाएं ताकि स्कैल्प का नेचुरल मॉइस्चर बना रहे।
सिर्फ हेलमेट ही नहीं ये भी हैं वजह
बाल झड़ने के पीछे केवल हेलमेट ही एकमात्र कारक नहीं है। जेनेटिक्स, बढ़ता तनाव (Stress), शरीर में पोषण की कमी और हार्मोनल बदलाव भी इसके बड़े कारण हैं। यदि आप अपने साइज का आरामदायक हेलमेट पहनते हैं और हाइजीन का ध्यान रखते हैं तो हेलमेट आपके बालों का दुश्मन नहीं बनेगा। सुरक्षा से समझौता न करें बस बालों की देखभाल का तरीका बदलें।
Can wearing helmet cause hair loss expert tips in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














